मथुरा में 2 सगी बहनों की शादी टूटने के बाद आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा- यहां दो दलित बेटियों के साथ इतनी ज्यादती हुई, इन बड़े नेताओं के मुंह से दो शब्द नहीं निकले। शायद इनका भाव रहा होगा कि आरोपी भी एक खास जाति के लोग हैं। मगर गलत को गलत तो कह सकते थे। आवाज उठा सकते थे, साथ तो खड़े हो सकते थे। चंद्रशेखर ने कहा- मगर इनका आपसे चुनावी रिश्ता है, आप समझ रहे होंगे मैं किनके लिए कह रहा हूं। इस चुनावी रिश्ते को ऐसे समझिए कि वो आपके आत्मसम्मान की रक्षा भी नहीं कर सकते हैं। बताइए इससे बड़ा कोई अपमान हो सकता है क्या? आरोपियों के एक खास जाति से संबंधित होने की वजह से ठीक से कार्रवाई तक नहीं हो पाई है। ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं इस परिवार के साथ खड़ा हूं….। चंद्रशेखर परिवार के साथ 1 घंटा रहे
चंद्रशेखर ने मथुरा के प्रशासन से दलित परिवार की मदद करने को कहा। इस दौरान लोगों में क्रेज दिखा। चंद्रशेखर को देखने के लिए छतों, छज्जों पर लोग ही लोग दिखे। चंद्रशेखर करनावल गांव में परिवार के साथ 1 घंटा रहे। उन्होंने मांग रखी कि परिवार को 25-25 लाख रुपए का मुआवजा मिलना चाहिए। दोनों बच्चियों के लिए 5 एकड़ का पट्टा देना चाहिए। पिता ने चंद्रशेखर को शादी के लिए हुई मारपीट के बारे में बताया। चंद्रशेखर ने दोनों लड़कियों से भी बातचीत की। उन्हें सांत्वना दी। करीब 1.30 बजे वह वापस लौट गए। असीम अरुण 1 दिन पहले मिलने आए
2 सगी बहनों की शादी के दिन हुई छेड़छाड़, मारपीट के बाद सियासत गरमा गई है। BJP, कांग्रेस और बसपा के नेता पहले ही परिवार से मुलाकात कर चुके हैं। गुरुवार को BJP विधायक असीम अरुण ने भी परिवार से मुलाकात की थी। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। अब आसपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर पहुंचे हैं। चंद्रशेखर बोले- सरकार लीपापोती कर रही
दरअसल, लड़कियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपी यादव बिरादरी के हैं। मथुरा BJP का गढ़ है, BJP ने पीड़ित परिवार की बेटियों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक मदद दी है। चंद्रशेखर ने इस पर सवाल खड़े किए। कहा- सरकार इस मामले में लीपापोती कर रही है। दिया क्या है, सिर्फ एक-एक लाख रुपए, यह क्या है। चंद्रशेखर करनावल गांव से निकलने के बाद मांट तहसील के लिए रवाना हो गए है। वहां वह दूधिया की हत्या के मामले में वासुदेव बघेल के परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह सुरीर इलाके के भगतिया नगला जाएंगे। जहां दो पक्षों में हुए संघर्ष में वह दलित परिवार से मुलाकात करेंगे। अब आपको दलित बहनों की शादी के दिन हुए वाकया को पढ़वाते हैं…
बदमाशों ने 2 दुल्हनों को लूटा, मुंह पर कीचड़ लगाया मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में करनावल गांव है। गांव निवासी सुनील सिंह (बदला हुआ नाम) की दो बेटियां हैं। सुनील ने अपनी दोनों बेटियों की शादी राजस्थान के डींग जिले के गांव खेड़ा ब्राम्हण निवासी विनोद सिंह (बदला हुआ नाम) के दो बेटों के साथ तय की थी। शुक्रवार की रात उनके घर बारात आई। लोग सात फेरों की तैयारी में जुटे थे। मेहमान भी जुटे थे। उधर, जयमाल होने से पहले सुनील की दोनों बेटियां टाउनशिप स्थित एक ब्यूटी पार्लर पर सजने गई थीं। मेकअप के बाद फूफा और बुआ दोनों दुल्हन को अपनी गाड़ी से लेकर आ रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे गांव के ही एक कच्चे रास्ते से निकलने के दौरान बाइक सवार को साइड नहीं देने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बाइक सवार ने बारात घर से 50 मीटर की दूरी पर फूफा के साथ मारपीट की। दुल्हन उनको बचाने को लिए गाड़ी से उतरीं। तो बदमाशों ने दुल्हनों पर हमला कर दिया। उन पर कीचड़ फेंका। गहने लूट लिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। फूफा जान बचाकर किसी तरह घर पहुंचे। घरवालों ने जब दुल्हनों की हालत देखी तो सभी हैरान रह गए। बदमाश इतने दबंग थे कि वे थोड़ी देर बाद बारात में भी पहुंच गए। दूल्हे और उनके घरवालों के साथ मारपीट की। दूल्हे के पिता का सिर भी फोड़ दिया। आरोप है कि दो घंटे तक उपद्रवी बवाल मचाते रहे। इस घटना से दूल्हा पक्ष आहत हो गया। रिश्ता तोड़कर बारात वापस लेकर चले गए। दुल्हन और उनके घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। घटना को लेकर गांव में तनाव है। पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर लिखी। 6 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। मथुरा में 2 सगी बहनों की शादी टूटने के बाद आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा- यहां दो दलित बेटियों के साथ इतनी ज्यादती हुई, इन बड़े नेताओं के मुंह से दो शब्द नहीं निकले। शायद इनका भाव रहा होगा कि आरोपी भी एक खास जाति के लोग हैं। मगर गलत को गलत तो कह सकते थे। आवाज उठा सकते थे, साथ तो खड़े हो सकते थे। चंद्रशेखर ने कहा- मगर इनका आपसे चुनावी रिश्ता है, आप समझ रहे होंगे मैं किनके लिए कह रहा हूं। इस चुनावी रिश्ते को ऐसे समझिए कि वो आपके आत्मसम्मान की रक्षा भी नहीं कर सकते हैं। बताइए इससे बड़ा कोई अपमान हो सकता है क्या? आरोपियों के एक खास जाति से संबंधित होने की वजह से ठीक से कार्रवाई तक नहीं हो पाई है। ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं इस परिवार के साथ खड़ा हूं….। चंद्रशेखर परिवार के साथ 1 घंटा रहे
चंद्रशेखर ने मथुरा के प्रशासन से दलित परिवार की मदद करने को कहा। इस दौरान लोगों में क्रेज दिखा। चंद्रशेखर को देखने के लिए छतों, छज्जों पर लोग ही लोग दिखे। चंद्रशेखर करनावल गांव में परिवार के साथ 1 घंटा रहे। उन्होंने मांग रखी कि परिवार को 25-25 लाख रुपए का मुआवजा मिलना चाहिए। दोनों बच्चियों के लिए 5 एकड़ का पट्टा देना चाहिए। पिता ने चंद्रशेखर को शादी के लिए हुई मारपीट के बारे में बताया। चंद्रशेखर ने दोनों लड़कियों से भी बातचीत की। उन्हें सांत्वना दी। करीब 1.30 बजे वह वापस लौट गए। असीम अरुण 1 दिन पहले मिलने आए
2 सगी बहनों की शादी के दिन हुई छेड़छाड़, मारपीट के बाद सियासत गरमा गई है। BJP, कांग्रेस और बसपा के नेता पहले ही परिवार से मुलाकात कर चुके हैं। गुरुवार को BJP विधायक असीम अरुण ने भी परिवार से मुलाकात की थी। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। अब आसपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर पहुंचे हैं। चंद्रशेखर बोले- सरकार लीपापोती कर रही
दरअसल, लड़कियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपी यादव बिरादरी के हैं। मथुरा BJP का गढ़ है, BJP ने पीड़ित परिवार की बेटियों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक मदद दी है। चंद्रशेखर ने इस पर सवाल खड़े किए। कहा- सरकार इस मामले में लीपापोती कर रही है। दिया क्या है, सिर्फ एक-एक लाख रुपए, यह क्या है। चंद्रशेखर करनावल गांव से निकलने के बाद मांट तहसील के लिए रवाना हो गए है। वहां वह दूधिया की हत्या के मामले में वासुदेव बघेल के परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह सुरीर इलाके के भगतिया नगला जाएंगे। जहां दो पक्षों में हुए संघर्ष में वह दलित परिवार से मुलाकात करेंगे। अब आपको दलित बहनों की शादी के दिन हुए वाकया को पढ़वाते हैं…
बदमाशों ने 2 दुल्हनों को लूटा, मुंह पर कीचड़ लगाया मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में करनावल गांव है। गांव निवासी सुनील सिंह (बदला हुआ नाम) की दो बेटियां हैं। सुनील ने अपनी दोनों बेटियों की शादी राजस्थान के डींग जिले के गांव खेड़ा ब्राम्हण निवासी विनोद सिंह (बदला हुआ नाम) के दो बेटों के साथ तय की थी। शुक्रवार की रात उनके घर बारात आई। लोग सात फेरों की तैयारी में जुटे थे। मेहमान भी जुटे थे। उधर, जयमाल होने से पहले सुनील की दोनों बेटियां टाउनशिप स्थित एक ब्यूटी पार्लर पर सजने गई थीं। मेकअप के बाद फूफा और बुआ दोनों दुल्हन को अपनी गाड़ी से लेकर आ रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे गांव के ही एक कच्चे रास्ते से निकलने के दौरान बाइक सवार को साइड नहीं देने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बाइक सवार ने बारात घर से 50 मीटर की दूरी पर फूफा के साथ मारपीट की। दुल्हन उनको बचाने को लिए गाड़ी से उतरीं। तो बदमाशों ने दुल्हनों पर हमला कर दिया। उन पर कीचड़ फेंका। गहने लूट लिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। फूफा जान बचाकर किसी तरह घर पहुंचे। घरवालों ने जब दुल्हनों की हालत देखी तो सभी हैरान रह गए। बदमाश इतने दबंग थे कि वे थोड़ी देर बाद बारात में भी पहुंच गए। दूल्हे और उनके घरवालों के साथ मारपीट की। दूल्हे के पिता का सिर भी फोड़ दिया। आरोप है कि दो घंटे तक उपद्रवी बवाल मचाते रहे। इस घटना से दूल्हा पक्ष आहत हो गया। रिश्ता तोड़कर बारात वापस लेकर चले गए। दुल्हन और उनके घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। घटना को लेकर गांव में तनाव है। पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर लिखी। 6 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
दलित बेटियों से छेड़खानी पर 2 शब्द नहीं कहे:सांसद चंद्रशेखर ने कहा- आरोपी एक खास जाति के हैं इसलिए बड़े नेताजी के बोल नहीं निकल रहे
