होशियारपुर जिले के दसूहा में जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में लड़की की मौत गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों रोजाना की तरह शोरूम पर काम करने के लिए जा रहीं थी। हादसा आज सुबह करीब 9 बजे शहीद उस्मान गांव में हुआ। मृतक लड़की की पहचान सोनिया (21) निवासी संग्याल के तौर पर हुई। जो घायल महिला अंजना निवासी संसारपुर गांव के साथ दसूहा स्थित हुंडई शोरूम में काम करने जा रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। घायल महिला अंजना के परिवार सदस्यों ने बताया कि अंजना और सोनिया एक साथ काम पर गई थीं। लेकिन किसी अज्ञात वाहन ने इनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। जिस कारण सोनिया की मौत हो गई और अंजना गंभीर जख़्मी है। जिसकी हालत नाजुक होने पर जालंधर रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दसूहा पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर अज्ञात वाहन को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। होशियारपुर जिले के दसूहा में जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में लड़की की मौत गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों रोजाना की तरह शोरूम पर काम करने के लिए जा रहीं थी। हादसा आज सुबह करीब 9 बजे शहीद उस्मान गांव में हुआ। मृतक लड़की की पहचान सोनिया (21) निवासी संग्याल के तौर पर हुई। जो घायल महिला अंजना निवासी संसारपुर गांव के साथ दसूहा स्थित हुंडई शोरूम में काम करने जा रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। घायल महिला अंजना के परिवार सदस्यों ने बताया कि अंजना और सोनिया एक साथ काम पर गई थीं। लेकिन किसी अज्ञात वाहन ने इनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। जिस कारण सोनिया की मौत हो गई और अंजना गंभीर जख़्मी है। जिसकी हालत नाजुक होने पर जालंधर रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दसूहा पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर अज्ञात वाहन को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। पंजाब | दैनिक भास्कर
