दादरी के प्रेमी जोड़े ने राजस्थान में निगला जहर:युवक की मौत, लड़की गंभीर; दोनों का गांव अलग, एक स्कूल में पढ़ते हैं

दादरी के प्रेमी जोड़े ने राजस्थान में निगला जहर:युवक की मौत, लड़की गंभीर; दोनों का गांव अलग, एक स्कूल में पढ़ते हैं

हरियाणा के चरखी दादरी के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने राजस्थान में जहर निगल लिया। इसमें युवक की मौत हो गई है, जबकि लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करेगी। लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के गांव इमलोटा चौकी के तहत पड़ने वाले एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा का लड़का व 10 वीं कक्षा की लड़की के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। इसके चलते लड़का-लड़की 14 फरवरी को घर से भाग गए थे। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जब उनकी लोकेशन ट्रेस की तो उनकी लोकेशन राजस्थान की श्रीगंगानगर जिले में पाई गई। दोनों ने निगला था जहर पुलिस ने जब जांच शुरू की तो श्रीगंगानगर जिले की आरपीएफ पुलिस ने बताया कि लड़का व लड़की उल्टी कर रहे हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दादरी पुलिस को इसकी सूचना दी। दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जहरीला पदार्थ खाने के बाद युवक मौत हो गई। जबकि किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है। युवक का अंतिम संस्कार इसके बाद पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया और शुक्रवार देर शाम गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया। दोनों अलग-अलग गांव से हैं
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक सदर थाना क्षेत्र के गांव इमलोटा का था। जो निजी स्कूल में बारहवीं कक्षा का छात्र था। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार वे दो भाई थे और उसका छोटा भाई भी उसी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है। वहीं किशोरी भी सदर थाना क्षेत्र के ही एक गांव से है। कार्रवाई में जुटी पुलिस
सदर थाना एसएचओ आईपीएस दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि लड़के व लापता जोड़े की ट्रेस की गई थी। जिसमें उनकी लोकेशन राजस्थान के श्रीगंगानगर की पाई गई। रेलवे पुलिस ने उन्हें सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां दोनों ने जहर निगल रखा था। हरियाणा के चरखी दादरी के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने राजस्थान में जहर निगल लिया। इसमें युवक की मौत हो गई है, जबकि लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करेगी। लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के गांव इमलोटा चौकी के तहत पड़ने वाले एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा का लड़का व 10 वीं कक्षा की लड़की के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। इसके चलते लड़का-लड़की 14 फरवरी को घर से भाग गए थे। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जब उनकी लोकेशन ट्रेस की तो उनकी लोकेशन राजस्थान की श्रीगंगानगर जिले में पाई गई। दोनों ने निगला था जहर पुलिस ने जब जांच शुरू की तो श्रीगंगानगर जिले की आरपीएफ पुलिस ने बताया कि लड़का व लड़की उल्टी कर रहे हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दादरी पुलिस को इसकी सूचना दी। दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जहरीला पदार्थ खाने के बाद युवक मौत हो गई। जबकि किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है। युवक का अंतिम संस्कार इसके बाद पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया और शुक्रवार देर शाम गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया। दोनों अलग-अलग गांव से हैं
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक सदर थाना क्षेत्र के गांव इमलोटा का था। जो निजी स्कूल में बारहवीं कक्षा का छात्र था। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार वे दो भाई थे और उसका छोटा भाई भी उसी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है। वहीं किशोरी भी सदर थाना क्षेत्र के ही एक गांव से है। कार्रवाई में जुटी पुलिस
सदर थाना एसएचओ आईपीएस दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि लड़के व लापता जोड़े की ट्रेस की गई थी। जिसमें उनकी लोकेशन राजस्थान के श्रीगंगानगर की पाई गई। रेलवे पुलिस ने उन्हें सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां दोनों ने जहर निगल रखा था।   हरियाणा | दैनिक भास्कर