हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला वीरवार शाम को चरखी दादरी पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी जल्द ही अपने नए संगठन का गठन करेगी। संगठन के पुनर्गठन के बाद पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश व उत्साह के साथ घर-घर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का काम करेंगे। दुष्यंत बोले- कार्यकर्ता पारिवारिक सदस्य
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज गांव कादमा में वरिष्ठ नेता होशियार सिंह के आवास पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इसके अतिरिक्त उन्होंने गांव काकडोली हुक्मी पहुंच कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। दोनों ही गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद वे चरखी दादरी में महिला जिला अध्यक्ष लक्ष्मी बलौदा के अस्वस्थ चल रहे पिता से अस्पताल में मुलाकात की। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता उनके पारिवारिक सदस्य हैं। इसलिए उनके हर सुख-दुख में शरीक होना उनका नैतिक व सामाजिक कर्तव्य है। दादरी से उनका पारिवारिक जुड़ाव
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दौरान दादरी से उनका राजनैतिक नहीं बल्कि पारिवारिक जुड़ाव है। 1960 से जब जब देश के किसान, नौजवान, महिला पर अत्याचार बढा है तो यहां के लोगों ने चौ. देवीलाल की अगुआई में जन संघर्ष किया और उसका परिणाम है कि हमारा किसान आज समृद्धि के पथ पर है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान दादरी जिले के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़ी परियोजनाएं लागू की गई। प्रदेश का नया जिला होने के नाते उनके प्रयास रहे कि दादरी को विकास के लिए अतिरिक्त बजट मिल सके और इसमें सफलता भी मिली। उनके द्वारा शुरू किए गए कार्य आज पूरे होने की कगार पर हैं, जिनका आने वाले समय में क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला वीरवार शाम को चरखी दादरी पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी जल्द ही अपने नए संगठन का गठन करेगी। संगठन के पुनर्गठन के बाद पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश व उत्साह के साथ घर-घर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का काम करेंगे। दुष्यंत बोले- कार्यकर्ता पारिवारिक सदस्य
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज गांव कादमा में वरिष्ठ नेता होशियार सिंह के आवास पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इसके अतिरिक्त उन्होंने गांव काकडोली हुक्मी पहुंच कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। दोनों ही गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद वे चरखी दादरी में महिला जिला अध्यक्ष लक्ष्मी बलौदा के अस्वस्थ चल रहे पिता से अस्पताल में मुलाकात की। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता उनके पारिवारिक सदस्य हैं। इसलिए उनके हर सुख-दुख में शरीक होना उनका नैतिक व सामाजिक कर्तव्य है। दादरी से उनका पारिवारिक जुड़ाव
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दौरान दादरी से उनका राजनैतिक नहीं बल्कि पारिवारिक जुड़ाव है। 1960 से जब जब देश के किसान, नौजवान, महिला पर अत्याचार बढा है तो यहां के लोगों ने चौ. देवीलाल की अगुआई में जन संघर्ष किया और उसका परिणाम है कि हमारा किसान आज समृद्धि के पथ पर है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान दादरी जिले के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़ी परियोजनाएं लागू की गई। प्रदेश का नया जिला होने के नाते उनके प्रयास रहे कि दादरी को विकास के लिए अतिरिक्त बजट मिल सके और इसमें सफलता भी मिली। उनके द्वारा शुरू किए गए कार्य आज पूरे होने की कगार पर हैं, जिनका आने वाले समय में क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
