हरियाणा की भाजपा वरिष्ठ नेत्री एवं राज्यसभा सांसद किरण चौधरी बुधवार को चरखी दादरी पहुंची। उन्होंने हरियाणा में पानी को लेकर मचे बवाल पर कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार पानी रोककर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि पानी का हक तो लेकर रहेंगे। पंजाब में विधानसभा चुनाव को देखकर मान सरकार ने हरियाणा का पानी रोककर राजनीति शुरू कर दी। जबकि सच्चाई ये है कि पंजाब की जनता मान सरकार को आइना दिखाएगी और भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। पानी का हक सबको बराबर है। लेकिन राजनीति के चक्कर में ये पानी पर बवाल कर रहे हैं। पंजाब सरकार पानी पर राजनीति कर रही सांसद किरण चौधरी चरखी दादरी के रेस्ट हाउस में पहुंची थी और इस दौरान जन समस्याएं सुनकर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए किरण चौधरी ने कहा कि दिल्ली में AAP की सरकार थी, तो पंजाब ने उस समय हरियाणा का पानी क्यों नहीं रोका। अब पंजाब चुनाव को देखते हुए हरियाणा का पानी रोक रहे हैं। ये कभी हरियाणा पर पानी में जहर घोलने का आरोप लगाते हैं, तो कभी अपना स्वार्थ साधने के लिए बेफिजूल की बातें करते हैं। पंजाब को हरियाणा का पानी देना पड़ेगा, हक है तो ये कैसे रोकेंगे। कांग्रेस पर किया कटाक्ष किरण ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस धरातल पर खत्म हो गई है। अब ये सर्वदलीय बैठक बुलाए या बयानबाजी करें तो कोई फर्क नहीं पड़ता। जो पार्टी सीएलपी लीडर तक नहीं बना पाई वो सर्वदलीय बैठक में क्या कर लेंगे। वहीं कहा कि आतंकवाद का सफाया होगा और पीएम मोदी विशेष रणनीति के तहत कार्य कर रहे हैं। हरियाणा की भाजपा वरिष्ठ नेत्री एवं राज्यसभा सांसद किरण चौधरी बुधवार को चरखी दादरी पहुंची। उन्होंने हरियाणा में पानी को लेकर मचे बवाल पर कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार पानी रोककर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि पानी का हक तो लेकर रहेंगे। पंजाब में विधानसभा चुनाव को देखकर मान सरकार ने हरियाणा का पानी रोककर राजनीति शुरू कर दी। जबकि सच्चाई ये है कि पंजाब की जनता मान सरकार को आइना दिखाएगी और भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। पानी का हक सबको बराबर है। लेकिन राजनीति के चक्कर में ये पानी पर बवाल कर रहे हैं। पंजाब सरकार पानी पर राजनीति कर रही सांसद किरण चौधरी चरखी दादरी के रेस्ट हाउस में पहुंची थी और इस दौरान जन समस्याएं सुनकर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए किरण चौधरी ने कहा कि दिल्ली में AAP की सरकार थी, तो पंजाब ने उस समय हरियाणा का पानी क्यों नहीं रोका। अब पंजाब चुनाव को देखते हुए हरियाणा का पानी रोक रहे हैं। ये कभी हरियाणा पर पानी में जहर घोलने का आरोप लगाते हैं, तो कभी अपना स्वार्थ साधने के लिए बेफिजूल की बातें करते हैं। पंजाब को हरियाणा का पानी देना पड़ेगा, हक है तो ये कैसे रोकेंगे। कांग्रेस पर किया कटाक्ष किरण ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस धरातल पर खत्म हो गई है। अब ये सर्वदलीय बैठक बुलाए या बयानबाजी करें तो कोई फर्क नहीं पड़ता। जो पार्टी सीएलपी लीडर तक नहीं बना पाई वो सर्वदलीय बैठक में क्या कर लेंगे। वहीं कहा कि आतंकवाद का सफाया होगा और पीएम मोदी विशेष रणनीति के तहत कार्य कर रहे हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
