चरखी दादरी जिले की पुत्रवधु रेखा गुप्ता के दिल्ली सीएम बनने पर जिले में खुशी का माहौल है। बौंद कलां व बाढ़ड़ा कस्बे के लोगों ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारे लगाए। बौंद कलां में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एकत्रित हुए। जहां उन्होंने रेखा गुप्ता के दिल्ली सीएम बनने पर जमकर खुशी मनाई। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया तो वहीं लोग डीजे पर भी थिरके। पैतृक निवास स्थान के बाहर जताई खुशी भाजपा के जिला महामंत्री राष्ट्रदीप परमार ने बताया कि रेखा गुप्ता बौंद कलां के महाजन परिवार की पुत्रवधु हैं। इसलिए आज शपथ ग्रहण समारोह के बाद गांव में उनके पैतृक निवास स्थान के बाहर सरपंच, गांव के लोग व भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और लड्डू बांटे। लोगों ने भाजपा हाईकमान का जताया आभार
दिल्ली की नव नियुक्त सीएम रेखा गुप्ता के पैतृक निवास स्थान के बाहर एकत्रित लोगों ने दादरी की पुत्रवधु को दिल्ली का सीएम बनाए जाने पर पार्टी हाईकमान का आभा जताया। इस दौरान जिला महामंत्री राष्ट्रदीप, रवि गर्ग बधवानिया, मंडल उपाध्यक्ष, तीन गांवों के सरपंच आदि मौजूद रहे। बाढ़डा में जताई खुशी रेखा गुप्ता के दिल्ली सीएम बनने पर जिले में खुशी का माहौल है। बाढड़ा कस्बे के लोगों ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि चरखी दादरी जिले की पुत्रवधु और हरियाणा की बेटी दिल्ली की सीएम बनी है, जो प्रदेश व जिले के लिए गर्व की बात है। इस दौरान किसान मोर्चा पदाधिकारी रामपाल जांगड़ा, भाजपा वरिष्ठ नेता चंद्रपाल सांगवान, मुनीश बडेसरा, विनोद श्यामपुरिया आदि मौजूद थे। चरखी दादरी जिले की पुत्रवधु रेखा गुप्ता के दिल्ली सीएम बनने पर जिले में खुशी का माहौल है। बौंद कलां व बाढ़ड़ा कस्बे के लोगों ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारे लगाए। बौंद कलां में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एकत्रित हुए। जहां उन्होंने रेखा गुप्ता के दिल्ली सीएम बनने पर जमकर खुशी मनाई। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया तो वहीं लोग डीजे पर भी थिरके। पैतृक निवास स्थान के बाहर जताई खुशी भाजपा के जिला महामंत्री राष्ट्रदीप परमार ने बताया कि रेखा गुप्ता बौंद कलां के महाजन परिवार की पुत्रवधु हैं। इसलिए आज शपथ ग्रहण समारोह के बाद गांव में उनके पैतृक निवास स्थान के बाहर सरपंच, गांव के लोग व भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और लड्डू बांटे। लोगों ने भाजपा हाईकमान का जताया आभार
दिल्ली की नव नियुक्त सीएम रेखा गुप्ता के पैतृक निवास स्थान के बाहर एकत्रित लोगों ने दादरी की पुत्रवधु को दिल्ली का सीएम बनाए जाने पर पार्टी हाईकमान का आभा जताया। इस दौरान जिला महामंत्री राष्ट्रदीप, रवि गर्ग बधवानिया, मंडल उपाध्यक्ष, तीन गांवों के सरपंच आदि मौजूद रहे। बाढ़डा में जताई खुशी रेखा गुप्ता के दिल्ली सीएम बनने पर जिले में खुशी का माहौल है। बाढड़ा कस्बे के लोगों ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि चरखी दादरी जिले की पुत्रवधु और हरियाणा की बेटी दिल्ली की सीएम बनी है, जो प्रदेश व जिले के लिए गर्व की बात है। इस दौरान किसान मोर्चा पदाधिकारी रामपाल जांगड़ा, भाजपा वरिष्ठ नेता चंद्रपाल सांगवान, मुनीश बडेसरा, विनोद श्यामपुरिया आदि मौजूद थे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
