चरखी दादरी जिले में नेशनल हाईवे-334 बी पर अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया है। मृतक की पहचान जेवली निवासी करीब 24 वर्षीय विकास के रूप में हुई है। हादसा वीरवार सुबह गांव बिरहीं कलां व बरसाना के बीच नेशनल हाईवे 334बी पर हुआ है। वाहन का ड्राइवर मौके से गाड़ी सहित फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी डायल-112 पर कॉल कर दी। जिसके बाद ईआरवी व सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर चरखी दादरी के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। जहां कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। 2 बहनों का इकलौता भाई था मृतक ग्रामीणों ने बताया कि मृतक विकास के पिता राजकुमार खेती बाड़ी करते हैं। वह भी उनके काम में मदद करता था। ग्रामीण रामकुमार ने बताया कि मृतक विकास दो बहनों का इकलौता भाई था। उससे बड़ी दो बहने हैं। चरखी दादरी जिले में नेशनल हाईवे-334 बी पर अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया है। मृतक की पहचान जेवली निवासी करीब 24 वर्षीय विकास के रूप में हुई है। हादसा वीरवार सुबह गांव बिरहीं कलां व बरसाना के बीच नेशनल हाईवे 334बी पर हुआ है। वाहन का ड्राइवर मौके से गाड़ी सहित फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी डायल-112 पर कॉल कर दी। जिसके बाद ईआरवी व सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर चरखी दादरी के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। जहां कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। 2 बहनों का इकलौता भाई था मृतक ग्रामीणों ने बताया कि मृतक विकास के पिता राजकुमार खेती बाड़ी करते हैं। वह भी उनके काम में मदद करता था। ग्रामीण रामकुमार ने बताया कि मृतक विकास दो बहनों का इकलौता भाई था। उससे बड़ी दो बहने हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
