दादरी में हिमानी हत्याकांड पर मोहनलाल बड़ौली ने दी प्रतिक्रिया:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले बेटी हत्याकांड में राजनीति कर रहे कुछ लोग

दादरी में हिमानी हत्याकांड पर मोहनलाल बड़ौली ने दी प्रतिक्रिया:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले बेटी हत्याकांड में राजनीति कर रहे कुछ लोग

हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली चरखी दादरी पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल की हत्याकांड मामले में खुलकर प्रतिक्रिया दी है। बड़ौली ने कहा कि प्रदेश की बेटी के साथ अन्याय हुआ है,बेटी की चिंता व दुख भी है। कुछ लोग बेटी हत्याकांड मामले में राजनीति कर रहे हैं। भाजपा सरकार बेटी को पूरा न्याय दिलाएगी और जो भी दोषी होगा उनको सजा मिलेगी तो समाज में बुराई का अंत होगा। सतपाल सांगवान के निधन पर शोक जताने पहुंचे
बता दे कि मोहनलाल बड़ौली बुधवार सायं पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निधन पर दादरी विधायक सुनील सांगवान के निवास पर शोक जताने पहुंचे थे। इस दौरान जहां उन्होंने सतपाल सांगवान को श्रद्धांजलि दी वहीं मीडिया से खुलकर बात की। बड़ौली ने पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान को प्रदेश का बेहतर नेता बताते हुए कहा कि उनकी क्षति से पार्टी का बहुत नुकसान हुआ है। वे भाजपा पार्टी के दिग्गज नेता थे और उनकी सोच हमेशा जनहित में विकास को आगे बढ़ाने की रही है। कांग्रेस को बताया बूढी पार्टी
मीडिया के सवालों पर मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस को बूढी पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा कांग्रेस पार्टी में नेताओं की भी जरूरत नहीं है । भाजपा सरकार प्रदेश में बेहतर कार्य कर रही है। कांग्रेस पार्टी क्षेत्रवाद,परिवारवाद व जातिवाद की जनक रही तो भाजपा ने उसे खत्म करने का काम किया है।
जल्द नियुक्त होंगे जिलाध्यक्ष
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा भाजपा के जिलाध्यक्षों की सूची निकाय चुनाव के परिणाम आते ही जारी कर देंगे। वहीं प्रदेश संगठन को लेकर भी प्रक्रिया जारी है, जिलाध्यक्षों की सूची के बाद घोषणा हो जाएगी।
निकाय चुनाव में भाजपा की होगी जीत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में निकाय चुनाव में भाजपा अच्छे मार्जन से जीतेगी। केंद्र व राज्य पर लोगों ने भाजपा सरकार बनाकर देख ली है और वे सरकार के कार्यों से पूर तरह से संतुष्ट हैं। उसी के चलते निकाय चुनाव में भाजपा जीत हासिल और जनता ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएगी। बुधवार को इन्होंने जताया शोक बुधवार को हरियाणा विधानसभा डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्‌ढा,हांसी विधायक विनोद भ्याना, जगाधरी विधायक अकरम खान, पूर्व मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, गोहाना के पूर्व विधायक जगबीर मलिक, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, भाजपा नेत्री बबीता फोगाट आदि ने सतपाल सांगवान के निवास स्थान पर पहुंचकर शोक जताया। हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली चरखी दादरी पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल की हत्याकांड मामले में खुलकर प्रतिक्रिया दी है। बड़ौली ने कहा कि प्रदेश की बेटी के साथ अन्याय हुआ है,बेटी की चिंता व दुख भी है। कुछ लोग बेटी हत्याकांड मामले में राजनीति कर रहे हैं। भाजपा सरकार बेटी को पूरा न्याय दिलाएगी और जो भी दोषी होगा उनको सजा मिलेगी तो समाज में बुराई का अंत होगा। सतपाल सांगवान के निधन पर शोक जताने पहुंचे
बता दे कि मोहनलाल बड़ौली बुधवार सायं पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निधन पर दादरी विधायक सुनील सांगवान के निवास पर शोक जताने पहुंचे थे। इस दौरान जहां उन्होंने सतपाल सांगवान को श्रद्धांजलि दी वहीं मीडिया से खुलकर बात की। बड़ौली ने पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान को प्रदेश का बेहतर नेता बताते हुए कहा कि उनकी क्षति से पार्टी का बहुत नुकसान हुआ है। वे भाजपा पार्टी के दिग्गज नेता थे और उनकी सोच हमेशा जनहित में विकास को आगे बढ़ाने की रही है। कांग्रेस को बताया बूढी पार्टी
मीडिया के सवालों पर मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस को बूढी पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा कांग्रेस पार्टी में नेताओं की भी जरूरत नहीं है । भाजपा सरकार प्रदेश में बेहतर कार्य कर रही है। कांग्रेस पार्टी क्षेत्रवाद,परिवारवाद व जातिवाद की जनक रही तो भाजपा ने उसे खत्म करने का काम किया है।
जल्द नियुक्त होंगे जिलाध्यक्ष
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा भाजपा के जिलाध्यक्षों की सूची निकाय चुनाव के परिणाम आते ही जारी कर देंगे। वहीं प्रदेश संगठन को लेकर भी प्रक्रिया जारी है, जिलाध्यक्षों की सूची के बाद घोषणा हो जाएगी।
निकाय चुनाव में भाजपा की होगी जीत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में निकाय चुनाव में भाजपा अच्छे मार्जन से जीतेगी। केंद्र व राज्य पर लोगों ने भाजपा सरकार बनाकर देख ली है और वे सरकार के कार्यों से पूर तरह से संतुष्ट हैं। उसी के चलते निकाय चुनाव में भाजपा जीत हासिल और जनता ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएगी। बुधवार को इन्होंने जताया शोक बुधवार को हरियाणा विधानसभा डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्‌ढा,हांसी विधायक विनोद भ्याना, जगाधरी विधायक अकरम खान, पूर्व मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, गोहाना के पूर्व विधायक जगबीर मलिक, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, भाजपा नेत्री बबीता फोगाट आदि ने सतपाल सांगवान के निवास स्थान पर पहुंचकर शोक जताया।   हरियाणा | दैनिक भास्कर