गोंडा में अलीगढ़ जैसा मामला सामने आया है। 44 साल की महिला अपने होने वाले 25 साल के दामाद के साथ फरार हो गई। पति की शिकायत पर पुलिस एक्टिव हुई और 72 घंटे के भीतर मंगलवार को सास को बरामद कर लिया। महिला थाने लेकर सास की काउंसलिंग की गई। महिला अपने पति के साथ रहने के लिए राजी हो गई। इसके बाद पति को बुलाकर उसके साथ घेर भेज दिया गया। पति का कहना है, पत्नी की दिमाग ठीक नहीं था, इसलिए उसने ऐसा किया। वहीं महिला ने कहा, अब मैं अपने पति के साथ ही रहूंगी। अब विस्तार से पढ़िए… लड़के ने शादी करने से किया था इनकार
मामला खोडारे थाना क्षेत्र के हबीरपुर गांव का है। 9 मई को उषा देवी की बेटी की शादी है। उषा देवी ने 6 महीने पहले अक्टूबर, 2024 में शादी रामस्वरूप से तय की थी। वह बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के भुईरा गांव का रहने वाला है। इसके बाद लड़के ने लड़की को फोन गिफ्ट किया था। 2 महीने तक दोनों में फोन पर बात होती रही। चार महीने पहले दिसंबर में रामस्वरूप ने यह कहकर शादी करने से मना कर दिया था कि लड़की गलत है। इसके बाद परिजनों ने फरवरी में लड़की की शादी कहीं और तय कर दी। इसके बाद से लड़की, लड़की की मां से बात करने लगा। बेटी की शादी के 13 दिन पहले घर से भागी
शादी से मना करने के बाद भी रामस्वरूप और उषा देवी में बातचीत होती थी। धीरे-धीरे ये बातचीत घंटों-घंटों होने लगी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। उषा अपनी बेटी की शादी के 13 दिन पहले 25 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे बिना किसी कुछ बताए घर से निकल गई। परिवार वालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो 27 अप्रैल की शाम 7 बजे थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस दोनों की तलाश शुरू की। गोंडा पुलिस ने बस्ती से पुलिस से संपर्क किया। बस्ती पुलिस ने बरामद कर गोंडा पुलिस को सौंपा
इसके बाद बस्ती पुलिस एक्टिव हुई। बस्ती की दुबौलिया पुलिस ने मंगलवार को उषा देवी और रामस्वरूप दोनों को बरामद किया। पूछताछ के बाद उषा देवी को गोंडा की खोडारे थाने की पुलिस के सुपुर्द कर दिया। रामस्वरूप से पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। मेरा दिमाग खराब था, इसलिए चली गई थी
उषा देवी ने बताया, मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए मैं अपने पहले होने वाले दामाद के साथ चली गई थी। मैं न तो कोई पैसा साथ ले गई थी, न ही कोई जेवर। अब मैं अपने पति के साथ घर वापस जा रही हूं। पहले हमने रामस्वरूप से बेटी की शादी तय की थी, लेकिन अब उसकी शादी 9 मई को दूसरे युवक से हो रही है। बेटी की शादी अब किसी और से हो रही
पति किशन ने बताया, मेरी पत्नी मानसिक रूप से ठीक नहीं थी। 25 अप्रैल को सुबह वह घर से निकल गई थी और कटरा चली गई थी। फिर उसे दुबौलिया पुलिस ने बरामद कर थाने लाया, जहां से हम उसे वापस लेकर आए हैं। जिन पर आरोप लग रहा है, उनसे हमारा अब कोई संबंध नहीं है। बेटी की शादी अब किसी और युवक से 9 मई को हो रही है। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत ने बताया- आज बस्ती से महिला को बरामद किया गया। महिला ने बताया वह रामस्वरूप के साथ मर्जी से गई थी। अब वह अपने पति किशन के साथ रहना चाहती है। महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। थाना पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। अलीगढ़ में सास-दामाद के बीच कैसे हुआ प्यार? लड़का बोला- मंगेतर बात नहीं करती थी, बीमार हुआ तो सास ने देखभाल की यूपी में अलीगढ़ की रहने वाली सास और दामाद की लव स्टोरी चर्चा में है। बेटी की शादी से ठीक 10 दिन पहले 6 अप्रैल को अनीता उर्फ अपना देवी अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ भाग गई। 16 अप्रैल को दोनों ने दादों थाने में सरेंडर किया। अब राहुल के गांव मछरिया में लोगों ने इस दंपती का बहिष्कार कर दिया है। गांव वालों ने कहा- ये दोनों यहां नहीं रह सकते। विरोध देख रविवार को अनीता और राहुल, दोनों बाइक पर बैठकर गांव से चले गए। दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई? बेटी की शादी जिस लड़के से तय की, उसका सास से अफेयर कैसे हुआ? इसे समझने के लिए परिवार और काउंसलिंग करने वालों से दैनिक भास्कर ऐप टीम ने नए सिरे से बात की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… ————————————– ये खबर भी पढ़ें…
मैनपुरी में बदमाश जीतू ठाकुर एनकाउंटर में मारा गया:STF ने घेरा तो फायरिंग की, हाथरस में राशन डीलर की हत्या में वांटेड था मैनपुरी में एक लाख रुपए के इनामी बदमाश जीतू ठाकुर पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। मंगलवार तड़के 3 बजे पुलिस और आगरा STF टीम को तारापुर कट पुलिया के पास जीतू बाइक से जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने पीछा कर उसे घेर लिया। पढ़ें पूरी खबर… गोंडा में अलीगढ़ जैसा मामला सामने आया है। 44 साल की महिला अपने होने वाले 25 साल के दामाद के साथ फरार हो गई। पति की शिकायत पर पुलिस एक्टिव हुई और 72 घंटे के भीतर मंगलवार को सास को बरामद कर लिया। महिला थाने लेकर सास की काउंसलिंग की गई। महिला अपने पति के साथ रहने के लिए राजी हो गई। इसके बाद पति को बुलाकर उसके साथ घेर भेज दिया गया। पति का कहना है, पत्नी की दिमाग ठीक नहीं था, इसलिए उसने ऐसा किया। वहीं महिला ने कहा, अब मैं अपने पति के साथ ही रहूंगी। अब विस्तार से पढ़िए… लड़के ने शादी करने से किया था इनकार
मामला खोडारे थाना क्षेत्र के हबीरपुर गांव का है। 9 मई को उषा देवी की बेटी की शादी है। उषा देवी ने 6 महीने पहले अक्टूबर, 2024 में शादी रामस्वरूप से तय की थी। वह बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के भुईरा गांव का रहने वाला है। इसके बाद लड़के ने लड़की को फोन गिफ्ट किया था। 2 महीने तक दोनों में फोन पर बात होती रही। चार महीने पहले दिसंबर में रामस्वरूप ने यह कहकर शादी करने से मना कर दिया था कि लड़की गलत है। इसके बाद परिजनों ने फरवरी में लड़की की शादी कहीं और तय कर दी। इसके बाद से लड़की, लड़की की मां से बात करने लगा। बेटी की शादी के 13 दिन पहले घर से भागी
शादी से मना करने के बाद भी रामस्वरूप और उषा देवी में बातचीत होती थी। धीरे-धीरे ये बातचीत घंटों-घंटों होने लगी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। उषा अपनी बेटी की शादी के 13 दिन पहले 25 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे बिना किसी कुछ बताए घर से निकल गई। परिवार वालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो 27 अप्रैल की शाम 7 बजे थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस दोनों की तलाश शुरू की। गोंडा पुलिस ने बस्ती से पुलिस से संपर्क किया। बस्ती पुलिस ने बरामद कर गोंडा पुलिस को सौंपा
इसके बाद बस्ती पुलिस एक्टिव हुई। बस्ती की दुबौलिया पुलिस ने मंगलवार को उषा देवी और रामस्वरूप दोनों को बरामद किया। पूछताछ के बाद उषा देवी को गोंडा की खोडारे थाने की पुलिस के सुपुर्द कर दिया। रामस्वरूप से पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। मेरा दिमाग खराब था, इसलिए चली गई थी
उषा देवी ने बताया, मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए मैं अपने पहले होने वाले दामाद के साथ चली गई थी। मैं न तो कोई पैसा साथ ले गई थी, न ही कोई जेवर। अब मैं अपने पति के साथ घर वापस जा रही हूं। पहले हमने रामस्वरूप से बेटी की शादी तय की थी, लेकिन अब उसकी शादी 9 मई को दूसरे युवक से हो रही है। बेटी की शादी अब किसी और से हो रही
पति किशन ने बताया, मेरी पत्नी मानसिक रूप से ठीक नहीं थी। 25 अप्रैल को सुबह वह घर से निकल गई थी और कटरा चली गई थी। फिर उसे दुबौलिया पुलिस ने बरामद कर थाने लाया, जहां से हम उसे वापस लेकर आए हैं। जिन पर आरोप लग रहा है, उनसे हमारा अब कोई संबंध नहीं है। बेटी की शादी अब किसी और युवक से 9 मई को हो रही है। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत ने बताया- आज बस्ती से महिला को बरामद किया गया। महिला ने बताया वह रामस्वरूप के साथ मर्जी से गई थी। अब वह अपने पति किशन के साथ रहना चाहती है। महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। थाना पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। अलीगढ़ में सास-दामाद के बीच कैसे हुआ प्यार? लड़का बोला- मंगेतर बात नहीं करती थी, बीमार हुआ तो सास ने देखभाल की यूपी में अलीगढ़ की रहने वाली सास और दामाद की लव स्टोरी चर्चा में है। बेटी की शादी से ठीक 10 दिन पहले 6 अप्रैल को अनीता उर्फ अपना देवी अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ भाग गई। 16 अप्रैल को दोनों ने दादों थाने में सरेंडर किया। अब राहुल के गांव मछरिया में लोगों ने इस दंपती का बहिष्कार कर दिया है। गांव वालों ने कहा- ये दोनों यहां नहीं रह सकते। विरोध देख रविवार को अनीता और राहुल, दोनों बाइक पर बैठकर गांव से चले गए। दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई? बेटी की शादी जिस लड़के से तय की, उसका सास से अफेयर कैसे हुआ? इसे समझने के लिए परिवार और काउंसलिंग करने वालों से दैनिक भास्कर ऐप टीम ने नए सिरे से बात की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… ————————————– ये खबर भी पढ़ें…
मैनपुरी में बदमाश जीतू ठाकुर एनकाउंटर में मारा गया:STF ने घेरा तो फायरिंग की, हाथरस में राशन डीलर की हत्या में वांटेड था मैनपुरी में एक लाख रुपए के इनामी बदमाश जीतू ठाकुर पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। मंगलवार तड़के 3 बजे पुलिस और आगरा STF टीम को तारापुर कट पुलिया के पास जीतू बाइक से जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने पीछा कर उसे घेर लिया। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर