दुल्हन इंतजार करती रही, दूल्हा प्रेमिका संग फरार:महराजगंज में मां ने फोन कर कहा- बेटा भाग गया, शादी नहीं होगी; लड़की अस्पताल में भर्ती

दुल्हन इंतजार करती रही, दूल्हा प्रेमिका संग फरार:महराजगंज में मां ने फोन कर कहा- बेटा भाग गया, शादी नहीं होगी; लड़की अस्पताल में भर्ती

महाराजगंज में शादी वाले दिन बारात ले जाने की जगह दूल्हा अपनी प्रेमिका के साथ भाग गया। पहले तो घर वालों को लगा कि लड़का शायद किसी काम से कहीं गया होगा। लेकिन, जब दूल्हा काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू हुई। इसी बीच दूल्हे ने मां को फोन कर बता दिया कि वह शादी नहीं करेगा। वह अपनी प्रेमिका के साथ घर छोड़कर आ गया है। पूरा घर यह खबर सुनकर परेशान हो गया। इसके बाद दूल्हे की मां ने लड़की के घर वालों को फोन किया। कहा कि मेरा बेटा कहीं चला गया है। अब शादी नहीं हो सकती। सदमे में दुल्हन और उसकी मां की तबीयत बिगड़ गई। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। पहले 2 फोटो… हॉल में शादी की सारी व्यवस्था हो चुकी थी
नौतनवां में रहने वाली एक युवती की शादी कोल्हुई थाना क्षेत्र के हरैया पंडितपुर गांव के अशरफ से तय हुई थी। राहुल नगर वार्ड के एक मैरिज हॉल में रविवार (आज) को बारात आनी थी। लड़की पक्ष ने शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। दुल्हन को मेहंदी लग चुकी थी। रिश्तेदार भी पहुंच चुके थे। भोजन की व्यवस्था भी हो चुकी थी। काम से जाने की बात कहकर घर से निकला
दूल्हे अशरफ के परिवार में भी खुशी का माहौल था। बारात निकलने की तैयारी की जा रही थी। रस्में निभाई जा रही थीं। इसी बीच अशरफ काम से जाने की बात कहकर घर से बाहर निकल गया। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। परिवार वाले उसका इंतजार करते रहे। इसी बीच दूल्हे ने अपनी मां को फोन किया। कहा कि वह अपनी प्रेमिका के साथ है। उसी से शादी करेगा। अब कभी भी लौटकर घर नहीं आएगा। दुल्हन और उसकी मां को गहरा सदमा लगा
वहीं, दुल्हन के घर बारात का इंतजार हो रहा था। तभी दूल्हे पक्ष का फोन आया। फोन पर लड़के की मां ने बेटे के अपनी प्रेमिका के साथ भाग जाने की खबर दी। यह सुनते ही दुल्हन और उसकी मां को गहरा सदमा लगा। दोनों बेहोश हो गईं। घर वाले तुरंत उन्हें नौतनवां के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। हमारा जो खर्च हुआ, वह वापस मिले
दुल्हन के पिता ने बताया- रविवार को बेटी की शादी थी। सारी तैयारी हो गई थीं। हम बेसब्री से बारात आने का इंतजार कर रहे थे। अचानक दूल्हे की मां ने फोन किया कि हमारा लड़का भाग गया है। यह शादी नहीं हो सकती। अब हम क्या करें? सब कुछ धरा रह गया। मेरी पत्नी और बेटी अस्पताल में भर्ती हैं। हम चाहते हैं कि इसमें कानूनी कार्रवाई हो। हमारा जो खर्च हुआ है, वह वापस कराया जाए। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिल गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। ————————— यह खबर भी पढ़ें… टीचर की पिटाई से बच्चे का पैर टूटा, हरदोई में मुर्गा बनाकर पीठ पर बैठा, मां से बोला-200 ले लो, इलाज करा लेना हरदोई में टीचर की पिटाई से बच्चे का पैर टूट गया। टीचर ने कक्षा 3 के बच्चे से कुछ सवाल पूछे। सही जवाब न मिलने पर पहले उसे जमकर पीटा। फिर मुर्गा बनाकर उसकी पीठ पर बैठ गया। मासूम रोता-चिल्लाता रहा। शरीर पर ज्यादा भार पड़ने से उसका पैर टूट गया। पढ़ें पूरी खबर महाराजगंज में शादी वाले दिन बारात ले जाने की जगह दूल्हा अपनी प्रेमिका के साथ भाग गया। पहले तो घर वालों को लगा कि लड़का शायद किसी काम से कहीं गया होगा। लेकिन, जब दूल्हा काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू हुई। इसी बीच दूल्हे ने मां को फोन कर बता दिया कि वह शादी नहीं करेगा। वह अपनी प्रेमिका के साथ घर छोड़कर आ गया है। पूरा घर यह खबर सुनकर परेशान हो गया। इसके बाद दूल्हे की मां ने लड़की के घर वालों को फोन किया। कहा कि मेरा बेटा कहीं चला गया है। अब शादी नहीं हो सकती। सदमे में दुल्हन और उसकी मां की तबीयत बिगड़ गई। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। पहले 2 फोटो… हॉल में शादी की सारी व्यवस्था हो चुकी थी
नौतनवां में रहने वाली एक युवती की शादी कोल्हुई थाना क्षेत्र के हरैया पंडितपुर गांव के अशरफ से तय हुई थी। राहुल नगर वार्ड के एक मैरिज हॉल में रविवार (आज) को बारात आनी थी। लड़की पक्ष ने शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। दुल्हन को मेहंदी लग चुकी थी। रिश्तेदार भी पहुंच चुके थे। भोजन की व्यवस्था भी हो चुकी थी। काम से जाने की बात कहकर घर से निकला
दूल्हे अशरफ के परिवार में भी खुशी का माहौल था। बारात निकलने की तैयारी की जा रही थी। रस्में निभाई जा रही थीं। इसी बीच अशरफ काम से जाने की बात कहकर घर से बाहर निकल गया। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। परिवार वाले उसका इंतजार करते रहे। इसी बीच दूल्हे ने अपनी मां को फोन किया। कहा कि वह अपनी प्रेमिका के साथ है। उसी से शादी करेगा। अब कभी भी लौटकर घर नहीं आएगा। दुल्हन और उसकी मां को गहरा सदमा लगा
वहीं, दुल्हन के घर बारात का इंतजार हो रहा था। तभी दूल्हे पक्ष का फोन आया। फोन पर लड़के की मां ने बेटे के अपनी प्रेमिका के साथ भाग जाने की खबर दी। यह सुनते ही दुल्हन और उसकी मां को गहरा सदमा लगा। दोनों बेहोश हो गईं। घर वाले तुरंत उन्हें नौतनवां के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। हमारा जो खर्च हुआ, वह वापस मिले
दुल्हन के पिता ने बताया- रविवार को बेटी की शादी थी। सारी तैयारी हो गई थीं। हम बेसब्री से बारात आने का इंतजार कर रहे थे। अचानक दूल्हे की मां ने फोन किया कि हमारा लड़का भाग गया है। यह शादी नहीं हो सकती। अब हम क्या करें? सब कुछ धरा रह गया। मेरी पत्नी और बेटी अस्पताल में भर्ती हैं। हम चाहते हैं कि इसमें कानूनी कार्रवाई हो। हमारा जो खर्च हुआ है, वह वापस कराया जाए। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिल गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। ————————— यह खबर भी पढ़ें… टीचर की पिटाई से बच्चे का पैर टूटा, हरदोई में मुर्गा बनाकर पीठ पर बैठा, मां से बोला-200 ले लो, इलाज करा लेना हरदोई में टीचर की पिटाई से बच्चे का पैर टूट गया। टीचर ने कक्षा 3 के बच्चे से कुछ सवाल पूछे। सही जवाब न मिलने पर पहले उसे जमकर पीटा। फिर मुर्गा बनाकर उसकी पीठ पर बैठ गया। मासूम रोता-चिल्लाता रहा। शरीर पर ज्यादा भार पड़ने से उसका पैर टूट गया। पढ़ें पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर