नोएडा में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान दूल्हे का दोस्त बग्घी पर खड़े होकर फायरिंग कर रहा था। बच्चा छज्जे पर बारात देख रहा था। परिवार के लोग वीडियो बना रहे थे, तभी गोली बच्चे के सिर में आकर लग गई। बच्चा फर्श पर गिर पड़ा। घरवाले उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना सेक्टर-41 में करीब साढ़े 10 बजे हुई। गोली गर्दन से सिर के आरपार हुई
DCP रामबदन सिंह ने बताया- नोएडा के सेक्टर-49 में बलबीर सिंह के यहां गुरुग्राम से बारात आई थी। अगाहपुर में बारात रोकी गई थी। यहां से दुल्हन के घर की दूरी 1.5 किलोमीटर है। रविवार रात साढ़े 10 बजे बारात उठ रही थी। बग्घी में दूल्हा अपने दोस्तों के साथ बैठा था। बैंड बाजा की धुन पर बाराती नाच रहे थे। पास के मकान में रहने वाले विकास के परिवार के लोग बारात का वीडियो बना रहे थे। अंश भी वहीं छज्जे पर खड़ा था। इसी दौरान दूल्हे के दोस्त हैप्पी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और हवा में गोली चला दी। गोली सीधे अंश के सिर पर लगी। गर्दन पर लगकर सिर से होते हुए आरपार हो गई। आरोपी फरार, पकड़ने के लिए पुलिस ने 3 टीमें बनाईं
DCP रामबदन सिंह ने कहा- वारदात की सूचना पर पुलिस पहुंची। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी हैप्पी वहां से फरार हो चुका था। वह दूल्हे के गांव का ही रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। बच्चे का परिवार सदमे में है। उन्होंने अभी तहरीर नहीं दी है। बच्चे का अंतिम संस्कार होने के बाद ही वे शिकायत देंगे। हमारी कोशिश है कि उससे पहले ही हैप्पी को पकड़ लिया जाए। —————————————- ये भी पढ़ें : झांसी में ऑटो में बैठाई 19 सवारियां…दरोगा हैरान, VIDEO: पूछा कैसे बैठा लेते हो तो ड्राइवर ने बैठाकर बताया, वाहन सीज झांसी में एक ऑटो ड्राइवर ने नियमों की धज्जियां उड़ा दी। ऑटो के अंदर 4 सवारियां ही बैठा सकते हैं। मगर ड्राइवर ने 4-5 नहीं, बल्कि 19 सवारियों को ऑटो के अंदर जानवरों की तरह ठूंस रखा था। सड़क पर सरपट दौड़ रही ऑटो को गश्त कर रहे एक दरोगा ने रुकवा लिया। जब ऑटो से 19 सवारी बाहर उतरी तो दरोगा हैरान रह गए। पढ़िए पूरी खबर… नोएडा में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान दूल्हे का दोस्त बग्घी पर खड़े होकर फायरिंग कर रहा था। बच्चा छज्जे पर बारात देख रहा था। परिवार के लोग वीडियो बना रहे थे, तभी गोली बच्चे के सिर में आकर लग गई। बच्चा फर्श पर गिर पड़ा। घरवाले उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना सेक्टर-41 में करीब साढ़े 10 बजे हुई। गोली गर्दन से सिर के आरपार हुई
DCP रामबदन सिंह ने बताया- नोएडा के सेक्टर-49 में बलबीर सिंह के यहां गुरुग्राम से बारात आई थी। अगाहपुर में बारात रोकी गई थी। यहां से दुल्हन के घर की दूरी 1.5 किलोमीटर है। रविवार रात साढ़े 10 बजे बारात उठ रही थी। बग्घी में दूल्हा अपने दोस्तों के साथ बैठा था। बैंड बाजा की धुन पर बाराती नाच रहे थे। पास के मकान में रहने वाले विकास के परिवार के लोग बारात का वीडियो बना रहे थे। अंश भी वहीं छज्जे पर खड़ा था। इसी दौरान दूल्हे के दोस्त हैप्पी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और हवा में गोली चला दी। गोली सीधे अंश के सिर पर लगी। गर्दन पर लगकर सिर से होते हुए आरपार हो गई। आरोपी फरार, पकड़ने के लिए पुलिस ने 3 टीमें बनाईं
DCP रामबदन सिंह ने कहा- वारदात की सूचना पर पुलिस पहुंची। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी हैप्पी वहां से फरार हो चुका था। वह दूल्हे के गांव का ही रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। बच्चे का परिवार सदमे में है। उन्होंने अभी तहरीर नहीं दी है। बच्चे का अंतिम संस्कार होने के बाद ही वे शिकायत देंगे। हमारी कोशिश है कि उससे पहले ही हैप्पी को पकड़ लिया जाए। —————————————- ये भी पढ़ें : झांसी में ऑटो में बैठाई 19 सवारियां…दरोगा हैरान, VIDEO: पूछा कैसे बैठा लेते हो तो ड्राइवर ने बैठाकर बताया, वाहन सीज झांसी में एक ऑटो ड्राइवर ने नियमों की धज्जियां उड़ा दी। ऑटो के अंदर 4 सवारियां ही बैठा सकते हैं। मगर ड्राइवर ने 4-5 नहीं, बल्कि 19 सवारियों को ऑटो के अंदर जानवरों की तरह ठूंस रखा था। सड़क पर सरपट दौड़ रही ऑटो को गश्त कर रहे एक दरोगा ने रुकवा लिया। जब ऑटो से 19 सवारी बाहर उतरी तो दरोगा हैरान रह गए। पढ़िए पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
दूल्हे के दोस्त ने गोली चलाई…बच्चे के सिर के आरपार:नोएडा में बग्घी से फायरिंग कर रहा था, छज्जे पर खड़ा था मासूम
