हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग देहरा और हरिपुर के विश्राम गृह में जनता की समस्याएं सुनी। अधिकतर मुद्दों का समाधान मौके पर ही कर दिया। इस दौरान विधायक की पूर्व शिक्षिका मंजू परमार से भेंट हुई। मंजू परमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परागपुर में इंग्लिश की लेक्चरर थी। विधायक ने इसी स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की थी। शिक्षक से मिलना खास अनुभव मंजू परमार ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनकी शिष्या अब विधायक बन गई हैं। विधायक ने इस मुलाकात को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि अपनी शिक्षिका से मिलना और उनका गर्व देखना बेहद खास अनुभव है। कांगड़ा जिला मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सलाम दीन ने भी विधायक से मुलाकात की। वे आल इंडिया गुज्जर महासभा के वाइस कोऑर्डिनेटर और कांग्रेस नेता भी हैं। ईद भाईचारे और एकता का त्योहार उन्होंने ईद के मौके पर क्षेत्रवासियों और विधायक को बधाई दी। सलाम दीन ने कहा कि ईद भाईचारे और एकता का त्योहार है। विधायक ने भी सभी को ईद की शुभकामनाएं दी। उन्होंने जनता की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि मैं हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनती हूं और उनका समाधान करने के लिए प्रयासरत रहती हूं। मेरा मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए काम करना है। जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन इस दौरान एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी देहरा डॉ. सुरेश वालिया, अधिशाषी अभियंता जलशक्ति विभाग अनीश ठाकुर, आरएम एचआरटीसी देहरा राजेंद्र पठानियां, आरओ देहरा कुलतार सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। विधायक ने रेस्ट हाउस में क्षेत्रवासियों से संवाद कर उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द हल किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग देहरा और हरिपुर के विश्राम गृह में जनता की समस्याएं सुनी। अधिकतर मुद्दों का समाधान मौके पर ही कर दिया। इस दौरान विधायक की पूर्व शिक्षिका मंजू परमार से भेंट हुई। मंजू परमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परागपुर में इंग्लिश की लेक्चरर थी। विधायक ने इसी स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की थी। शिक्षक से मिलना खास अनुभव मंजू परमार ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनकी शिष्या अब विधायक बन गई हैं। विधायक ने इस मुलाकात को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि अपनी शिक्षिका से मिलना और उनका गर्व देखना बेहद खास अनुभव है। कांगड़ा जिला मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सलाम दीन ने भी विधायक से मुलाकात की। वे आल इंडिया गुज्जर महासभा के वाइस कोऑर्डिनेटर और कांग्रेस नेता भी हैं। ईद भाईचारे और एकता का त्योहार उन्होंने ईद के मौके पर क्षेत्रवासियों और विधायक को बधाई दी। सलाम दीन ने कहा कि ईद भाईचारे और एकता का त्योहार है। विधायक ने भी सभी को ईद की शुभकामनाएं दी। उन्होंने जनता की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि मैं हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनती हूं और उनका समाधान करने के लिए प्रयासरत रहती हूं। मेरा मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए काम करना है। जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन इस दौरान एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी देहरा डॉ. सुरेश वालिया, अधिशाषी अभियंता जलशक्ति विभाग अनीश ठाकुर, आरएम एचआरटीसी देहरा राजेंद्र पठानियां, आरओ देहरा कुलतार सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। विधायक ने रेस्ट हाउस में क्षेत्रवासियों से संवाद कर उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द हल किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही। हिमाचल | दैनिक भास्कर
