नसीम सोलंकी के बहनोई के घर 90 लाख की चोरी…VIDEO:कानपुर में 3 नकाबपोश घर में घुसे, एक KG गोल्ड और कैश ले गए

नसीम सोलंकी के बहनोई के घर 90 लाख की चोरी…VIDEO:कानपुर में 3 नकाबपोश घर में घुसे, एक KG गोल्ड और कैश ले गए

कानपुर में सपा विधायक नसीम सोलंकी के बहनोई के घर 90 लाख की चोरी हुई है। इसका CCTV भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि 3 नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। शनिवार रात हुई इस चोरी में चोर 2.5 लाख रुपए नकद, एक KG सोना-चांदी के जेवरात व अन्य सामान ले गए। सूचना पर जाजमऊ व चकेरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। नसीम सोलंकी के बहनोई जावेद आलम बड़े चमड़ा कारोबारी हैं। सबसे पहले चोरी की तस्वीरें देखिए… जाजमऊ के पॉश इलाके डिफेंस कॉलोनी में जावेद आलम का घर है। संजय नगर में उनकी टेनरी (फैक्ट्री) है। जावेद अपनी पत्नी शमीम बानो के साथ रहते हैं। शमीम बानो ने बताया- शुक्रवार को उनकी बेटी अपने बच्चों जोहा, जिलफ और नाज के साथ आई थी। शमीम ने बताया- बेटी मकान में पहले फ्लोर पर सो रही थी। जबकि मैं और मेरे पति जावेद दोनों ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे। शनिवार को पहले फ्लोर पर सुबह 6 बजे जब मैं नमाज पढ़ने के लिए गई तो हमें चोरी की घटना की जानकारी हुई। उन्होंने बताया- मैंने अपने पति को चोरी के बारे में बताया। सूचना पर एसीपी कैंट, जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड पहुंचा। छानबीन की गई। पुलिस ने इलाके के फुटेज भी देखे हैं। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी चेक किए तो तीन बदमाश दिखाई दिए। इसमें दिख रहा है कि तड़के साढ़े 3 बजे 3 नकाबपोश चोर पीछे की दीवार फांदकर छत पर आए। यहां से सीढ़ी के रास्ते दरवाजा खोलकर अंदर घुसे। यहां कमरे में जाकर अलमारियों को तोड़ा। उसमें रखे एक किलो सोने के जेवर, कुछ चांदी के जेवर और ढाई लाख नकद व अन्य सामान ले गए। चोर छत के रास्ते से ही भाग निकले। बच्ची का स्कूल बैग नहीं छोड़ा
जावेद आलम के पड़ोस में बैंक में असिस्टेंट विपिन चन्द्र मिश्रा का मकान है। चोर इन्हीं की छत से होते हुए चमड़ा कारोबारी के यहां पहुंचे। विपिन चन्द्र मिश्रा के मुताबिक, चोरों को उनके यहां कुछ नहीं मिला तो उनकी पोती का स्कूल बैग ले गए। डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया-सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं। उसमें जो नकाबपोश दिखे हैं। उनकी पहचान की जा रही है। पुलिस की तीन टीमों को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ………………….. ये खबर भी पढ़िए… मेरी आंखों के सामने पति को उठा ले गए बदमाश:पत्नी बोली- हत्यारों को नहीं छोडूंगी; झांसी में हाईवे के किनारे मिली लाश मेरे सामने बदमाश पति को कार में डालकर किडनैप कर ले गए। उनको बेरहमी से पीटा। गला दबाकर हत्या कर दी। 3 दिन बाद उनकी लाश मिली। पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। हाथ टूटा था। मेरे छोटे-छोटे बच्चे अनाथ हो गए। मैं हत्यारों को छोडूंगी नहीं। यह कहना है झांसी के नंद किशोर की पत्नी लक्ष्मी का। पढ़िए पूरी खबर कानपुर में सपा विधायक नसीम सोलंकी के बहनोई के घर 90 लाख की चोरी हुई है। इसका CCTV भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि 3 नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। शनिवार रात हुई इस चोरी में चोर 2.5 लाख रुपए नकद, एक KG सोना-चांदी के जेवरात व अन्य सामान ले गए। सूचना पर जाजमऊ व चकेरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। नसीम सोलंकी के बहनोई जावेद आलम बड़े चमड़ा कारोबारी हैं। सबसे पहले चोरी की तस्वीरें देखिए… जाजमऊ के पॉश इलाके डिफेंस कॉलोनी में जावेद आलम का घर है। संजय नगर में उनकी टेनरी (फैक्ट्री) है। जावेद अपनी पत्नी शमीम बानो के साथ रहते हैं। शमीम बानो ने बताया- शुक्रवार को उनकी बेटी अपने बच्चों जोहा, जिलफ और नाज के साथ आई थी। शमीम ने बताया- बेटी मकान में पहले फ्लोर पर सो रही थी। जबकि मैं और मेरे पति जावेद दोनों ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे। शनिवार को पहले फ्लोर पर सुबह 6 बजे जब मैं नमाज पढ़ने के लिए गई तो हमें चोरी की घटना की जानकारी हुई। उन्होंने बताया- मैंने अपने पति को चोरी के बारे में बताया। सूचना पर एसीपी कैंट, जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड पहुंचा। छानबीन की गई। पुलिस ने इलाके के फुटेज भी देखे हैं। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी चेक किए तो तीन बदमाश दिखाई दिए। इसमें दिख रहा है कि तड़के साढ़े 3 बजे 3 नकाबपोश चोर पीछे की दीवार फांदकर छत पर आए। यहां से सीढ़ी के रास्ते दरवाजा खोलकर अंदर घुसे। यहां कमरे में जाकर अलमारियों को तोड़ा। उसमें रखे एक किलो सोने के जेवर, कुछ चांदी के जेवर और ढाई लाख नकद व अन्य सामान ले गए। चोर छत के रास्ते से ही भाग निकले। बच्ची का स्कूल बैग नहीं छोड़ा
जावेद आलम के पड़ोस में बैंक में असिस्टेंट विपिन चन्द्र मिश्रा का मकान है। चोर इन्हीं की छत से होते हुए चमड़ा कारोबारी के यहां पहुंचे। विपिन चन्द्र मिश्रा के मुताबिक, चोरों को उनके यहां कुछ नहीं मिला तो उनकी पोती का स्कूल बैग ले गए। डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया-सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं। उसमें जो नकाबपोश दिखे हैं। उनकी पहचान की जा रही है। पुलिस की तीन टीमों को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ………………….. ये खबर भी पढ़िए… मेरी आंखों के सामने पति को उठा ले गए बदमाश:पत्नी बोली- हत्यारों को नहीं छोडूंगी; झांसी में हाईवे के किनारे मिली लाश मेरे सामने बदमाश पति को कार में डालकर किडनैप कर ले गए। उनको बेरहमी से पीटा। गला दबाकर हत्या कर दी। 3 दिन बाद उनकी लाश मिली। पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। हाथ टूटा था। मेरे छोटे-छोटे बच्चे अनाथ हो गए। मैं हत्यारों को छोडूंगी नहीं। यह कहना है झांसी के नंद किशोर की पत्नी लक्ष्मी का। पढ़िए पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर