हरियाणा के नारनौल में कुएं में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वहीं परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में भी नहीं दी है। ग्रामीणों ने ही महिला को कुएं से बाहर निकाला। जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। सदर थाना क्षेत्र के गांव बांस किरारोद उमराबाद की करीब 50 साल की महिला प्रवीण देवी आज दोपहर बाद करीब एक बजे गांव के पास बने कुएं में गिर गई। उसको कुएं में गिरता ग्रामीणों ने देख लिया। जिसके बाद सरपंच व उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गई। मौके पर अनेक ग्रामीण इकट्ठे हो गए। सभी ने मिलकर महिला को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। महिला कई दिनों से बीमार चल रही थी और उसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं थी। वहीं उसके दो लड़कियां और एक लड़का है। मृतक महिला का पति मजदूरी करता है। शव को कुएं से निकालने के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। हरियाणा के नारनौल में कुएं में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वहीं परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में भी नहीं दी है। ग्रामीणों ने ही महिला को कुएं से बाहर निकाला। जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। सदर थाना क्षेत्र के गांव बांस किरारोद उमराबाद की करीब 50 साल की महिला प्रवीण देवी आज दोपहर बाद करीब एक बजे गांव के पास बने कुएं में गिर गई। उसको कुएं में गिरता ग्रामीणों ने देख लिया। जिसके बाद सरपंच व उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गई। मौके पर अनेक ग्रामीण इकट्ठे हो गए। सभी ने मिलकर महिला को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। महिला कई दिनों से बीमार चल रही थी और उसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं थी। वहीं उसके दो लड़कियां और एक लड़का है। मृतक महिला का पति मजदूरी करता है। शव को कुएं से निकालने के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
