हरियाणा में BJP ने निकाय चुनाव को लेकर पूरी तरह कमर कस ली है। भाजपा किसी भी कीमत पर निकाय चुनाव को हलके में नहीं ले रही है। BJP पन्ना प्रमुखों के दम पर निकाय चुनाव और नगर परिषद के चुनाव जीतने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। हिसार में इसको लेकर रणनीति तैयार हो गई है। इसके बाद पूरे प्रदेश में हिसार का मॉडल लागू हो सकता है। माइक्रो मैनेजमेंट प्लानिंग के तहत BJP निकाय में आने वाले हर घर तक 4 बार दस्तक देगी। पहली बार में वर्कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को लोगों तक पहुंचाएंगे। बाकायदा इसके पंपलेट तैयार किए गए हैं। इसके बाद दूसरी बार में भाजपा मेयर व चेयरमैन प्रत्याशी के लिए वोटों की अपील करेंगे और उनकी प्रचार सामग्री को बांटेंगे। इसके बाद वर्कर घर-घर जाकर बूथ अनुसार पर्चियां वितरित करेंगे। इसके बाद अंत में वोटों की अपील करने घर-घर तक जाएंगे। भाजपा पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, शक्ति पूंज, मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों को लगाया गया है। इसके अलावा भाजपा ने कोआर्डिनेशन और प्रचार कमेटी बनाई है। हिसार के उदाहरण से समझिए BJP की माइक्रो प्लानिंग…
1. बूथ स्तर से लेकर जिला लेवल के वर्करों की टीम बनाई
नगर निगम एरिया के हर वार्ड में 10-10 लोगों की टीम बनाई जा रही है। इस टीम में वार्ड प्रभारी, वार्ड सह प्रभारी बनाए गए हैं। हिसार नगर निगम में 20 वार्ड आते हैं ऐसे में 120 लोगों की टीम बनाई गई है। इन वर्करों को उन एरिया से वर्करों को लगाया गया जहां चुनाव नहीं है। सीनियर लोगों को प्रभारी और कम अनुभव वाले वर्करों को सह प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा मंडल अध्यक्षों को एक-एक वार्ड में नियुक्त किया गया है। वहीं वार्ड प्रमुख भी अलग से लगाए हैं। इन वार्ड प्रमुखों की नियुक्ति में स्थानीय कार्यकर्ता लगाए गए हैं जिनको वार्ड की समझ है। इसके अलावा प्रत्याशी अपना कैंपेन खुद करेंगे। वहीं प्रत्याशियों के अपने प्रतिनिधि भी होंगे जो प्रचार करेंगे। 2. 120 वर्कर अपनी-अपनी टीम बनाएंगे
BJP संगठन की ओर से लगाए गए 20 वार्डों के वार्ड प्रभारी, वार्ड सह प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, वार्ड प्रमुख, प्रत्याशी और प्रत्याशी प्रतिनिधि अपनी टीम बनाएंगे। एक टीम में 10 से 15 लोग कम से कम शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा वार्ड में हर बूथ पर 40 से 50 पन्ना प्रमुख हैं। उनमें लीडरशिप क्वालिटी के हिसाब से 3 से 4 टीमें बनाई जाएंगी। ये टीमें हर वार्ड में काम करेंगी। एक टीम को सुबह से 7 से 10 बजे तक घर-घर जाकर प्रचार करेगी और एक बूथ को कवर कर लेगी। एक बूथ में करीब 250 घरों तक यह टीमें जाएगी। इसके बाद एक बूथ पूरा हो जाएगा। यही टीम इसके बाद शाम को दूसरा बूथ कवर करेगी। इसी तरह एक टीम एक दिन में 2 बूथ कवर करेगी। एक वार्ड में एवरेज 12 बूथ हैं तो इस हिसाब से एक वार्ड में अगर 3 टीम बन गई है तो 6 बूथ एक दिन में कवर हो जाएंगे और 12 बूथ यानि पूरा वार्ड 2 दिन में कवर हो जाएगा। इसी तरह पूरा नगर निगम एरिया 2 दिन में भाजपा वर्कर कम्पलीट कर देंगे। अगर किसी वार्ड में 2 टीम बनती है तो वह 3 दिन में एक वार्ड को कम्पलीट कर देंगे। “BJP ने आज बैठक में सभी वार्डों में प्रचार के लिए प्रत्याशियों के सहयोग के लिए वर्करों की ड्यूटी लगाई हैं जो चुनाव प्रचार में सहयोग करेगी। जब तक मतदान चलेगा जब तक वर्करों की हर वार्ड में टीमें एक्टिव रहेंगी।”
– संदीप आजाद, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हरियाणा हरियाणा में BJP ने निकाय चुनाव को लेकर पूरी तरह कमर कस ली है। भाजपा किसी भी कीमत पर निकाय चुनाव को हलके में नहीं ले रही है। BJP पन्ना प्रमुखों के दम पर निकाय चुनाव और नगर परिषद के चुनाव जीतने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। हिसार में इसको लेकर रणनीति तैयार हो गई है। इसके बाद पूरे प्रदेश में हिसार का मॉडल लागू हो सकता है। माइक्रो मैनेजमेंट प्लानिंग के तहत BJP निकाय में आने वाले हर घर तक 4 बार दस्तक देगी। पहली बार में वर्कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को लोगों तक पहुंचाएंगे। बाकायदा इसके पंपलेट तैयार किए गए हैं। इसके बाद दूसरी बार में भाजपा मेयर व चेयरमैन प्रत्याशी के लिए वोटों की अपील करेंगे और उनकी प्रचार सामग्री को बांटेंगे। इसके बाद वर्कर घर-घर जाकर बूथ अनुसार पर्चियां वितरित करेंगे। इसके बाद अंत में वोटों की अपील करने घर-घर तक जाएंगे। भाजपा पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, शक्ति पूंज, मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों को लगाया गया है। इसके अलावा भाजपा ने कोआर्डिनेशन और प्रचार कमेटी बनाई है। हिसार के उदाहरण से समझिए BJP की माइक्रो प्लानिंग…
1. बूथ स्तर से लेकर जिला लेवल के वर्करों की टीम बनाई
नगर निगम एरिया के हर वार्ड में 10-10 लोगों की टीम बनाई जा रही है। इस टीम में वार्ड प्रभारी, वार्ड सह प्रभारी बनाए गए हैं। हिसार नगर निगम में 20 वार्ड आते हैं ऐसे में 120 लोगों की टीम बनाई गई है। इन वर्करों को उन एरिया से वर्करों को लगाया गया जहां चुनाव नहीं है। सीनियर लोगों को प्रभारी और कम अनुभव वाले वर्करों को सह प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा मंडल अध्यक्षों को एक-एक वार्ड में नियुक्त किया गया है। वहीं वार्ड प्रमुख भी अलग से लगाए हैं। इन वार्ड प्रमुखों की नियुक्ति में स्थानीय कार्यकर्ता लगाए गए हैं जिनको वार्ड की समझ है। इसके अलावा प्रत्याशी अपना कैंपेन खुद करेंगे। वहीं प्रत्याशियों के अपने प्रतिनिधि भी होंगे जो प्रचार करेंगे। 2. 120 वर्कर अपनी-अपनी टीम बनाएंगे
BJP संगठन की ओर से लगाए गए 20 वार्डों के वार्ड प्रभारी, वार्ड सह प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, वार्ड प्रमुख, प्रत्याशी और प्रत्याशी प्रतिनिधि अपनी टीम बनाएंगे। एक टीम में 10 से 15 लोग कम से कम शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा वार्ड में हर बूथ पर 40 से 50 पन्ना प्रमुख हैं। उनमें लीडरशिप क्वालिटी के हिसाब से 3 से 4 टीमें बनाई जाएंगी। ये टीमें हर वार्ड में काम करेंगी। एक टीम को सुबह से 7 से 10 बजे तक घर-घर जाकर प्रचार करेगी और एक बूथ को कवर कर लेगी। एक बूथ में करीब 250 घरों तक यह टीमें जाएगी। इसके बाद एक बूथ पूरा हो जाएगा। यही टीम इसके बाद शाम को दूसरा बूथ कवर करेगी। इसी तरह एक टीम एक दिन में 2 बूथ कवर करेगी। एक वार्ड में एवरेज 12 बूथ हैं तो इस हिसाब से एक वार्ड में अगर 3 टीम बन गई है तो 6 बूथ एक दिन में कवर हो जाएंगे और 12 बूथ यानि पूरा वार्ड 2 दिन में कवर हो जाएगा। इसी तरह पूरा नगर निगम एरिया 2 दिन में भाजपा वर्कर कम्पलीट कर देंगे। अगर किसी वार्ड में 2 टीम बनती है तो वह 3 दिन में एक वार्ड को कम्पलीट कर देंगे। “BJP ने आज बैठक में सभी वार्डों में प्रचार के लिए प्रत्याशियों के सहयोग के लिए वर्करों की ड्यूटी लगाई हैं जो चुनाव प्रचार में सहयोग करेगी। जब तक मतदान चलेगा जब तक वर्करों की हर वार्ड में टीमें एक्टिव रहेंगी।”
– संदीप आजाद, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हरियाणा हरियाणा | दैनिक भास्कर
