नूंह जिले के तावडू में पुलिस और गौ तस्करों के बीच आज सुबह करीब 5 बजे मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से तीन तस्कर घायल हो गए। घायलों का इलाज नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहीं एक पुलिस कर्मी के सिर पर छुरी लगने से वह घायल हो गया। सीआईए प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पचगांव के पहाड़ी क्षेत्र में छापेमारी की। वहां ताहिर, राहिल, शहजाद और 3-4 अज्ञात व्यक्ति गोकशी करते पाए गए। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने अवैध हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की, जिसमें ताहिर, राहिल और शहजाद के पैर में गोली लगी। फरार होने की कोशिश में एक आरोपी ने सिपाही अजय के माथे पर छुरी फेंक कर हमला किया, जिससे वह घायल हो गए। घायलों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती पुलिस ने घायल आरोपियों को राजकीय मेडिकल कॉलेज नल्हड़ नूंह में भर्ती कराया है। गौ-तस्करों के कब्जा से 2 अवैध देसी कट्टा, 3 कारतूस, 7 खाली कारतूस, 3 चाकू, 2 कुल्हाड़ी, 1 मृत व 2 जिंदा गाय, 2 बाइक, 2 मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया गया। तावडू सदर थाना पुलिस गौ तस्करों के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है । नूंह जिले के तावडू में पुलिस और गौ तस्करों के बीच आज सुबह करीब 5 बजे मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से तीन तस्कर घायल हो गए। घायलों का इलाज नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहीं एक पुलिस कर्मी के सिर पर छुरी लगने से वह घायल हो गया। सीआईए प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पचगांव के पहाड़ी क्षेत्र में छापेमारी की। वहां ताहिर, राहिल, शहजाद और 3-4 अज्ञात व्यक्ति गोकशी करते पाए गए। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने अवैध हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की, जिसमें ताहिर, राहिल और शहजाद के पैर में गोली लगी। फरार होने की कोशिश में एक आरोपी ने सिपाही अजय के माथे पर छुरी फेंक कर हमला किया, जिससे वह घायल हो गए। घायलों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती पुलिस ने घायल आरोपियों को राजकीय मेडिकल कॉलेज नल्हड़ नूंह में भर्ती कराया है। गौ-तस्करों के कब्जा से 2 अवैध देसी कट्टा, 3 कारतूस, 7 खाली कारतूस, 3 चाकू, 2 कुल्हाड़ी, 1 मृत व 2 जिंदा गाय, 2 बाइक, 2 मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया गया। तावडू सदर थाना पुलिस गौ तस्करों के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है । हरियाणा | दैनिक भास्कर
