पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम बदल गया है। सुबह शाम की ठंड शुरू हो गई है। इसके साथ ही अब रात का तापमान दिन की तुलना मे तेजी से गिरने लगा है। हालांकि दिन में अभी गर्मी है। राज्य के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की कमी आई है। हालांकि यह सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक बना हुआ है। सबसे कम तापमान बरनाला में 15.4 डिग्री दर्ज किया है। सभी जिलों का न्यूनतम 15 डिग्री से 19 डिग्री के बीच में दर्ज किया गया है। हालांकि अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री की कमी आई है। सबसे 37 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया है। हालांकि 27 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। लेकिन पराली आदि जलने की वजह से AQI गिरना शुरू हो गया है। जिससे लोगों को दिक्कत जरूर आ रही है। सभी शहरों का AQI 100 से पार जहां तक पंजाब के बड़े शहरों की AQI स्तर की बात करे तो अमृतसर को छोड़कर सभी का AQI 100 से पार है। सुबह छह बजे अमृतसर का AQI 57 दर्ज किया गया। जबकि जालंधर AQI 117, खन्ना 119, लुधियाना का AQI 144, मंडी गोबिंदगढ़ AQI 121, रूपनगर AQI 119 और पटियाला का AQI 151 दर्ज किया गया है। अगर पराली आदि जलती है तो यह स्तर तेजी से बढ़ेगा। इससे लोगों को सास लेने में दिक्कत तक आएगी। अक्टूबर में 53 फीसदी कम हुई बारिश राज्य में दो अक्टूबर को मानसून की विदाई हो गई थी। यह जानकारी मौसम विभाग की तरफ से दी गई थी। लेकिन इसके बाद से बारिश नहीं हुई है। अक्टूबर के महीने में राज्य में 2.4 एमएम दर्ज की गई है। जो कि सामान्य बारिश से 53 फीसदी कम है। इस मौसम में 5.2 एमएम बारिश पहले होती थी। पंजाब के बड़े शहरों में दर्ज तापमान चंडीगढ़ – बुधवार अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 19.0 से 33.0 डिग्री के बीच रहेगा। अमृतसर – बुधवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 19.0 से 33.0 डिग्री के बीच रहेगा। जालंधर – बुधवार शाम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 20 से 33 डिग्री के बीच रहेगा। पटियाला – बुधवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री दर्ज किया गया। आज आंशिक रूप से बादल छाएंगे। तापमान 20 डिग्री से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। मोहाली – अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा । तापमान 20 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना – बुधवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 19 डिग्री से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम बदल गया है। सुबह शाम की ठंड शुरू हो गई है। इसके साथ ही अब रात का तापमान दिन की तुलना मे तेजी से गिरने लगा है। हालांकि दिन में अभी गर्मी है। राज्य के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की कमी आई है। हालांकि यह सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक बना हुआ है। सबसे कम तापमान बरनाला में 15.4 डिग्री दर्ज किया है। सभी जिलों का न्यूनतम 15 डिग्री से 19 डिग्री के बीच में दर्ज किया गया है। हालांकि अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री की कमी आई है। सबसे 37 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया है। हालांकि 27 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। लेकिन पराली आदि जलने की वजह से AQI गिरना शुरू हो गया है। जिससे लोगों को दिक्कत जरूर आ रही है। सभी शहरों का AQI 100 से पार जहां तक पंजाब के बड़े शहरों की AQI स्तर की बात करे तो अमृतसर को छोड़कर सभी का AQI 100 से पार है। सुबह छह बजे अमृतसर का AQI 57 दर्ज किया गया। जबकि जालंधर AQI 117, खन्ना 119, लुधियाना का AQI 144, मंडी गोबिंदगढ़ AQI 121, रूपनगर AQI 119 और पटियाला का AQI 151 दर्ज किया गया है। अगर पराली आदि जलती है तो यह स्तर तेजी से बढ़ेगा। इससे लोगों को सास लेने में दिक्कत तक आएगी। अक्टूबर में 53 फीसदी कम हुई बारिश राज्य में दो अक्टूबर को मानसून की विदाई हो गई थी। यह जानकारी मौसम विभाग की तरफ से दी गई थी। लेकिन इसके बाद से बारिश नहीं हुई है। अक्टूबर के महीने में राज्य में 2.4 एमएम दर्ज की गई है। जो कि सामान्य बारिश से 53 फीसदी कम है। इस मौसम में 5.2 एमएम बारिश पहले होती थी। पंजाब के बड़े शहरों में दर्ज तापमान चंडीगढ़ – बुधवार अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 19.0 से 33.0 डिग्री के बीच रहेगा। अमृतसर – बुधवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 19.0 से 33.0 डिग्री के बीच रहेगा। जालंधर – बुधवार शाम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 20 से 33 डिग्री के बीच रहेगा। पटियाला – बुधवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री दर्ज किया गया। आज आंशिक रूप से बादल छाएंगे। तापमान 20 डिग्री से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। मोहाली – अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा । तापमान 20 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना – बुधवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 19 डिग्री से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
