पंजाब के आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बीती रात दिल्ली के तुगलक रोड थाना के बाहर AAP वर्करों के साथ दिल्ली पुलिस के खिलाफ हंगामा कर रोष जाहिर किया। उनका आरोप था कि दिल्ली में भाजपा शराब और पैसे बांट रही है। इस संबंध में जब पुलिस को AAP वर्करों ने शिकायत दी तो पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय उल्टा AAP वर्करों और कुछ पत्रकारों को थाने में बंद कर दिया। पुलिस कर्मियों से बहसबाजी की वीडियोग्राफी भी हुई अमन अरोड़ा ने थाना के बाहर पुलिस अधिकारियों के साथ बहसबाजी की वीडियो भी फेसबुक शेयर की है। वीडियो में अमन अरोड़ा को थाने में पुलिस कर्मी घुसने नहीं दे रहे थे। अरोड़ा के एक साथी ने पुलिस कर्मी से कहा भी कि वह पंजाब के मंत्री है तो पुलिस कर्मी ने सख्त लहजे में जवाब दिया कि मंत्री पंजाब के है दिल्ली के नहीं। अमन अरोड़ा और तुगलक रोड थाना में रात 2 बजे यह बहसबाजी हुई जिसकी वीडियो आज पूरे पंजाब भर में खूब वायरल हो रही है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा बोले… जानकारी देते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि रात 2 बजे थाना में इसलिए आना पड़ा कि दिल्ली पुलिस AAP वर्करों के साथ धक्केशाही कर रही है। भाजपा के उन लोगों को पुलिस ने छोड़ दिया है जो शराब और पैसे बांट रहे थे। अमन ने कहा कि मेरे साथ आज कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर, शैरी कलसी आदि सभी मौजूद है। दिल्ली में आज थानों में इंसाफ नहीं मिल रहा। AAP वर्करों से हमें मिलने तक नहीं दिया जा रहा। दिल्ली पुलिस से निवेदन है कि वर्दी की इज्जत रखे, भाजपा के इशारे पर काम न करें। पुलिस की धक्केशाही का AAP डटकर विरोध करेगी। पंजाब के आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बीती रात दिल्ली के तुगलक रोड थाना के बाहर AAP वर्करों के साथ दिल्ली पुलिस के खिलाफ हंगामा कर रोष जाहिर किया। उनका आरोप था कि दिल्ली में भाजपा शराब और पैसे बांट रही है। इस संबंध में जब पुलिस को AAP वर्करों ने शिकायत दी तो पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय उल्टा AAP वर्करों और कुछ पत्रकारों को थाने में बंद कर दिया। पुलिस कर्मियों से बहसबाजी की वीडियोग्राफी भी हुई अमन अरोड़ा ने थाना के बाहर पुलिस अधिकारियों के साथ बहसबाजी की वीडियो भी फेसबुक शेयर की है। वीडियो में अमन अरोड़ा को थाने में पुलिस कर्मी घुसने नहीं दे रहे थे। अरोड़ा के एक साथी ने पुलिस कर्मी से कहा भी कि वह पंजाब के मंत्री है तो पुलिस कर्मी ने सख्त लहजे में जवाब दिया कि मंत्री पंजाब के है दिल्ली के नहीं। अमन अरोड़ा और तुगलक रोड थाना में रात 2 बजे यह बहसबाजी हुई जिसकी वीडियो आज पूरे पंजाब भर में खूब वायरल हो रही है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा बोले… जानकारी देते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि रात 2 बजे थाना में इसलिए आना पड़ा कि दिल्ली पुलिस AAP वर्करों के साथ धक्केशाही कर रही है। भाजपा के उन लोगों को पुलिस ने छोड़ दिया है जो शराब और पैसे बांट रहे थे। अमन ने कहा कि मेरे साथ आज कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर, शैरी कलसी आदि सभी मौजूद है। दिल्ली में आज थानों में इंसाफ नहीं मिल रहा। AAP वर्करों से हमें मिलने तक नहीं दिया जा रहा। दिल्ली पुलिस से निवेदन है कि वर्दी की इज्जत रखे, भाजपा के इशारे पर काम न करें। पुलिस की धक्केशाही का AAP डटकर विरोध करेगी। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
फतेहगढ़ साहिब में पूर्व MLA और DSP में तकरार:सहकारी सभा के चुनाव का विरोध, कांग्रेसियों किया रोड जाम, सरकार पर धक्केशाही का आरोप
फतेहगढ़ साहिब में पूर्व MLA और DSP में तकरार:सहकारी सभा के चुनाव का विरोध, कांग्रेसियों किया रोड जाम, सरकार पर धक्केशाही का आरोप फतेहगढ़ साहिब में पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलजीत सिंह नागरा और डीएसपी सुखनाज सिंह में तकरार हो गई। दोनों में काफी समय तक बहस हुई। बात उस समय बढ़ गई, जब नागरा की अगुवाई में कांग्रेसी वर्कर सहकारी सभा चुनाव के विरोध में रोड जाम कर रहे थे। इस दौरान डीएसपी पुलिस फोर्स समेत पहुंचे और पूर्व विधायक से तकरार हुई। कांग्रेस की तरफ से सरकार पर धक्केशाही के आरोप लगाए गए। गैर कानूनी तरीके से चुनाव का आरोप पूर्व विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने कहा कि सहकारी सभा चनार्थल कलां का चुनाव गैर कानूनी तरीके से कराया गया। एक शैलर में बैठकर चुनाव करवा दिया गया। किसी प्रकार की कोई मुनादी नहीं हुई। कोई नोटिस नहीं लगाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने सियासी दबाव में यह चुनाव कराया। इससे सहकारी सभा से जुड़े चनार्थल कलां और रुड़की गांवों के लोगों में रोष है। उन्होंने संबंधित जिला रजिस्ट्रार के पास ऐतराज भी जताया था। डिप्टी कमिश्नर के ध्यान में भी मामला लाया गया था। इसके विपरीत अब पदाधिकारियों का चयन किया जा रहा था तो दोनों गांवों के लोगों ने सोसायटी के बाहर रोड पर धरना लगाया। झूठे पर्चे दर्ज करने की धमकियां दे रही पुलिस पूर्व विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने कहा कि गैर कानूनी तरीके से चुनाव के विरोध में धरना लगाने का ऐलान किया गया। एक दिन पहले भी पुलिस ने लोगों को झूठे केस दर्ज करने की धमकियां दी और धरने में आने से रोका। आज भी जब धरना लगाया गया था तो वहां आकर पुलिस ने डराने की कोशिश की। उन्हें धमकाया गया। नागरा ने कहा कि वे सरकार के किसी दबाव में आकर डरने वाले नहीं हैं। वे हितों की लड़ाई जारी रखेंगे और गलत कामों का विरोध करेंगे। स्पीकर चलाने को लेकर तकरार जानकारी के अनुसार, जब रोड जाम करने के बाद धरना लगाकर स्पीकर में नारेबाजी की जा रही थी और सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे थे तो डीएसपी सुखनाज सिंह वहां पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक नागरा से कहा कि इस प्रकार लोगों को परेशान न किया जाए। वे उनकी मुलाकात जिला रजिस्ट्रार से करवा देते हैं। डीएसपी ने कहा कि स्पीकर चलाने की इजाजत नहीं ली गई है। इसे लेकर पूर्व विधायक नागरा ने विरोध किया और कहा कि सरकार धक्केशाही कर रही है। उधर, डीएसपी सुखनाज सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था को मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात थी। रोड जाम करना और बिना मंजूरी स्पीकर चलाना गलत है। इस बाबत सीनियर अधिकारियों के संज्ञान में पूरा मामला लाया गया है।
पंजाब में प्रोमोशन के लंबित मामलों पर आदेश जारी:सरकार सख्त, 1 महीने में निपटाने को कहा, 3 लाख कर्मचारियों से जुड़ा मामला
पंजाब में प्रोमोशन के लंबित मामलों पर आदेश जारी:सरकार सख्त, 1 महीने में निपटाने को कहा, 3 लाख कर्मचारियों से जुड़ा मामला पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में कर्मचारियों या अधिकारियों की पदोन्नति के सभी लंबित मामले एक महीने में पूरे कर लिए जाएंगे। इस मामले को लेकर कार्मिक विभाग सख्त हो गया है। विभाग ने इस संबंध में सभी विभागों के प्रमुखों को पत्र भेजकर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं, मामलों के निपटारे के बाद उन्हें सरकार को रिपोर्ट भी देनी होगी। जालंधर उपचुनाव संपन्न होने के बाद राज्य सरकार एक्टिव मोड में आ गई है। ऐसे में अब कर्मचारियों पर फोकस हो गया है। सरकार की ओर से दिसंबर 2023 में सभी विभागों को पत्र जारी किया गया था। इसमें विभिन्न कैडर के अधिकारियों को दो महीने में पदोन्नत करने को कहा गया था। लंबित मामलों को तय समय में निपटाने के आदेश विभाग के संज्ञान में आया कि कई विभागों में कर्मचारियों की पदोन्नति से संबंधित मामले अभी भी लंबित हैं। इन्हें सीएम भगवंत मान के आदेश पर जारी किया गया था। इसके बाद अब उक्त लंबित मामलों को तय नियमों का पालन करते हुए निपटाने के आदेश जारी किए गए हैं। कोर्ट केस से बचने की कोशिश राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में करीब 3 लाख कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से 70 हजार अनुबंध पर और 60 हजार आउटसोर्स पर कार्यरत हैं। ऐसे में यह आदेश स्थायी कर्मचारियों पर भी लागू होगा। वहीं, समय पर पदोन्नति देने के पीछे सरकार की सोच कानूनी पेचीदगियों से खुद को बचाना है। क्योंकि पिछले दिनों मास्टर कैडर की पदोन्नति से जुड़े मामले भी हाईकोर्ट पहुंचे थे। ऐसे में वह इस मामले को निपटाने में जुटी है। 15 जुलाई से ट्रांसफर शुरू इससे पहले सरकार की तरफ से 15 जुलाई से 15 अगस्त सभी सरकारी विभागों में ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। विभाग ने तय किया है इस बार बार ट्रांसफर एक महीने में पूरी की जाएगी। इसके साथ ही अब 6635 ईटीटी अध्यापकों ने मांग की है उन्हें बदली का विशेष मौका दिया जाए। उन्होंने सरकार को भी पत्र भेजा है।
पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर की अश्लील वीडियो वायरल:युवती बोली- मेरी ही गलती; युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रही
पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर की अश्लील वीडियो वायरल:युवती बोली- मेरी ही गलती; युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रही पंजाब में जालंधर के मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल के बाद एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर युवती की अश्लील वीडियो वायरल हो गई है। जिसके बाद इन्फ्लूएंसर ने खुद माना कि ये वीडियो उसी की हैं। साथ ही उसने कहा कि उक्त वीडियो बनाने की अनुमति भी उसने दी थी, मगर उसे नहीं पता था कि उक्त लड़का उसका वीडियो वायरल कर देगा। वीडियो में उक्त सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आपत्तिजनक स्थिति में है। उसके साथ एक लड़का भी है, जिसने उक्त वीडियो बनाया था। सोशल मीडिया पर इस युवती के करीब 95 हजार फॉलोअर्स हैं। इन्फ्लूएंसर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली
अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद इन्फ्लूएंसर युवती ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। जिसमें उसने वीडियो में खुद के होने की बात कबूलते हुए कहा कि लड़के ने उसका भरोसा तोड़ा है। हालांकि उसने सफाई दी कि फालोअर्स बढ़ाने के लिए उसने ऐसा नहीं किया। सोशल मीडिया पोस्ट में इन्फ्लूएंसर की कही बातें 1. हद हुई तो मुझे बोलना पड़ रहा
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने लिखा- कुछ दिनों से एक टॉपिक बहुत चल रहा मेरे संबंध में, मगर मेरे में हिम्मत नहीं थी कि मैं उक्त मुद्दे पर क्या बोलूं। मगर अब हद बार हो चुकी थी। कुछ इंस्टाग्राम पेज चलाने वाले अपने निजी मजे और मुझ पर गुस्सा निकालने के लिए तथा अपने फॉलोअर्स को बढ़ाने के लिए कुछ चीजे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। मगर वो ये नहीं सोच रहे कि मेरे और मेरे परिवार पर इससे लेकर क्या बीत रहा होगा। 2. रिकॉर्डिंग की परमिशन देना मेरी गलती
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने आगे लिखा- मेरी सिर्फ ये गलती थी कि मैंने एक इंसान पर यकीन किया और उसे रिकॉर्डिंग अनुमति दी। ऐसा सिर्फ इसलिए हुआ, क्योंकि मैं उस वक्त उक्त इंसान पर यकीन करती थी। मुझे नहीं पता था कि आगे जाकर मेरे साथ ये हो सकता है। मगर मेरे साथ जो होना था वो हो चुका है। 3. मैंने अपने आपको खत्म करने की कोशिश की, मगर बच गई
पिछले काफी समय मैं इस चीज को लेकर परेशान थी। मेरे परिवार, दोस्तों और करीबी लोगों को पता है कि मेरे क्या हालात थे। साथ ही मैंने अपने आप को कुछ करने की कोशिश भी की, वो भी कई बार। मगर हर बार मैं बच गई। इस दौरान मैं सोशल मीडिया से भी बहुत दूर रही। कुछ पेज वैसे सिर्फ अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसा करने में लगे हुए हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने कहा- ये क्लिप नवंबर 2022 का है। 4. लड़कियों को कहूंगी, किसी पर यकीन मत करना
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने कहा- मैं सभी लड़कियों को अवेयर करना चाहती हूं कि आप कभी भी किसी लड़के पर यकीन मत करना। मैं सिर्फ मिन्नत कर सकती हूं कि आप लोग ऐसा न करें। अगर आप के पास वीडियो आई और आप उसे आगे भेज रहे हो तो आप किसी की लाइफ बर्बाद कर रहे हो। मैं इसे लेकर माफी भी मांगती हूं। पढ़ें इन्फ्लूएंसर द्वारा शेयर की गई पोस्ट… कुल्हड़ पिज्जा कपल ने माना था, वीडियो उनकी
बता दें कि जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा कपल के दो अश्लील वीडियो वायरल हो गए थे। वीडियों में कपल आपत्तिजनक स्थिति में था। पहले कपल द्वारा उक्त वीडियो पर फेक बताया गया था। जब दूसरा वीडियो सामने आया तो कपल ने खुद माना कि उक्त वीडियो उनके द्वारा बनाया गया था और उनके किसी पूर्व कर्मचारी ने वो वीडियो वायरल कर दिया था। इस मामले में कुल्हड़ पिज्जा कपल पूरे पंजाब में काफी चर्चा में रहा है। पुलिस ने कपल के पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया था।