पंजाब में आज यानी शुक्रवार को तापमान कल जैसा ही रहने की संभावना है। तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दो दिन बाद मौसम बदल सकता है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया। लेकिन कुछ इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार के मुकाबले गुरुवार को राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, यह राज्य में सामान्य स्तर के करीब है। कल राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान लुधियाना में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, फाजिल्का में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री रहा। 8 से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव पंजाब में अगले सप्ताह तक कहीं भी कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। कल, 8 फरवरी से पंजाब में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। लेकिन इसका असर पंजाब में देखने को नहीं मिलेगा। इसका असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों तक सीमित रहेगा और बारिश व मौसम परिवर्तन की संभावनाएं हैं। पंजाब में इस पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्के बादल छाए रहे सकते हैं। जिसके चलते आने वाले दो दिन मौसम विभाग में अधिक बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद पंजाब का तापमान एक सप्ताह के भीतर 3 डिग्री तक बढ़ जाएगा। पंजाब के शहरों में आज मौसम अमृतसर- सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। तापमान 6 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। तापमान 9 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। तापमान 7 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। तापमान 9 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। तापमान 12 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पंजाब में आज यानी शुक्रवार को तापमान कल जैसा ही रहने की संभावना है। तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दो दिन बाद मौसम बदल सकता है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया। लेकिन कुछ इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार के मुकाबले गुरुवार को राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, यह राज्य में सामान्य स्तर के करीब है। कल राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान लुधियाना में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, फाजिल्का में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री रहा। 8 से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव पंजाब में अगले सप्ताह तक कहीं भी कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। कल, 8 फरवरी से पंजाब में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। लेकिन इसका असर पंजाब में देखने को नहीं मिलेगा। इसका असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों तक सीमित रहेगा और बारिश व मौसम परिवर्तन की संभावनाएं हैं। पंजाब में इस पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्के बादल छाए रहे सकते हैं। जिसके चलते आने वाले दो दिन मौसम विभाग में अधिक बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद पंजाब का तापमान एक सप्ताह के भीतर 3 डिग्री तक बढ़ जाएगा। पंजाब के शहरों में आज मौसम अमृतसर- सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। तापमान 6 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। तापमान 9 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। तापमान 7 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। तापमान 9 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। तापमान 12 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
बठिंडा में किसानों ने फूंका पीएम मोदी का पुतला:निकाली पुतले की शव यात्रा, बोले- हरियाणा में 9 जनवरी को होगी महापंचायत
बठिंडा में किसानों ने फूंका पीएम मोदी का पुतला:निकाली पुतले की शव यात्रा, बोले- हरियाणा में 9 जनवरी को होगी महापंचायत गैर राजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आज पंजाब बंद का आह्वान किया गया। बंद को समर्थन देते हुए गांवों में विरोध मार्च निकालकर मोदी सरकार के पुतले फूंके गए। बठिंडा की दाना मंडी में भी भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और पंजाब और हरियाणा की सीमा पर संघर्ष कर रहे किसानों का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने शहर में रोष मार्च निकाल कर दोपहर बाद बठिंडा डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के प्रदेश उपाध्यक्ष शिंगारा सिंह मान ने कहा कि किसान आंदोलन की बाकी मांगों को पूरा करने के लिए चल रहे संघर्ष में पुतले फूंके जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के बंद को सफल बनाने के लिए वे सभी वर्गों के आभारी हैं, क्योंकि यह लड़ाई अकेले किसानों की नहीं है, केंद्र सरकार सब कुछ कर रही है। सरकार द्वारा सभी वर्ग के अधिकारों पर हमला किया जा रहा है। उनके द्वारा लगातार केंद्र की इस जनविरोधी नीति का विरोध किया जा रहा है। अगर अब भी केंद्र सरकार ने किसान आंदोलन की बाकी मांगें नहीं मानीं तो यह संघर्ष और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 4 जनवरी को महापंचायत हो रही है और 9 जनवरी को पंजाब के मोगा में महापंचायत होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ किसानों का गुस्सा है।
जिनके नाम में सिंह-कौर नहीं, वे भी वोटर:अकली दल प्रतिनिधिमंडल ने गुरुद्वारा चुनाव आयोग से मुलाकात की, 4 मुद्दों पर जताई आपत्ति
जिनके नाम में सिंह-कौर नहीं, वे भी वोटर:अकली दल प्रतिनिधिमंडल ने गुरुद्वारा चुनाव आयोग से मुलाकात की, 4 मुद्दों पर जताई आपत्ति शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) चुनाव की वोटर लिस्ट में खामियों का मामला गुरुद्वारा चुनाव आयोग तक पहुंच गया है। इस मामले को लेकर शिरोमणि अकाली दल और एसजीपीसी के सदस्य आयोग से मिले हैं। उन्होंने आयोग को ज्ञापन भी सौंपा है। उन्होंने लिस्ट में कई खामियां बताई हैं। एक तो वोटर लिस्ट में ऐसे लोग शामिल हैं जिनके नाम में सिंह या कौर नहीं है। उन्होंने मांग की है कि वोटर लिस्ट में आपत्ति देने का समय बढ़ाया जाए। प्रतिनिधिमंडल में शिरोमणि अकाली दल के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़, पूर्व अध्यक्ष सुखबीर बादल, एसजीपीसी अध्यक्ष धामी भी मौजूद थे। मुलाकात में उठाएं चार मुद्दें- 1. अकाली दल के प्रतिनिधिमंडल ने आयोग को बताया कि पंजाब में कोई ऐसा वोटर नहीं है, जिसका अपना घर न हो। लेकिन कई वोटों में घर के नंबर तक नहीं है। एक से लेकर सौ नंबर तक के नंबर गायब है, जो कि पूरी तरह से गलत है। जीरो पर नंबर पर ही वोट बन गए हैं। 2. रहत मर्यादा के मुताबिक सिख धर्म में जन्म लेने वाले बच्चे के नाम के पीछे सिंह और कौर लिखा जाता है। लेकिन वोटर सूचियों में शामिल नामों के पीछे सिंह और कौर नहीं है। जिससे साफ है वोटर सूचियों में धांधली हुई हैं। कई गांवों में इस तरह के मामले सामने आए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने दलील दी है कि जिसे सिख धर्म का ज्ञान नहीं है। वह वोटर कैसे बन सकता है। उन्होंने ऐसा कर सिख धर्म धार्मिक स्थानों पर दखल की कोशिश की जा रही है। 3. कई जगह पर असल वोट ही काट दिए गए हैं। जिससे कई सिख धर्म को मानने वाले लोग वोटिंग नहीं कर पाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह सारी कार्रवाई सरकारी साजिश के तहत की गई है। जिसे की बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने इसके कुछ सबूत सौंपे है। 4. आयोग से अपील की है कि रिव्यू के लिए समय दिया जाए। ताकि सारी चीजों को उचित तरीके से पड़ताल हो सकें। 31 मार्च तक समय मांगा है। धामी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं हुए शामिल गुरुद्वारा इलेक्शन बोर्ड से मिलने गए डेलिगेशन में सुखबीर सिंह बादल और एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी भी मौजूद थे। लेकिन दोनों ही नेता पीसी में शामिल नहीं हुए । इस मौके डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि धामी को किसी काम से जाना था। ऐस में वह पीसी में शामिल नहीं हुए। दूसरी तरफ पंजाब के माझा एरिया में हो रहे धर्म परिवर्तन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इन्हीं चीजों को हम उठा रहे हैं।
पंजाब सीएम का आवास घेरने पर अड़े किसान:पुलिस ने किसान भवन के गेट पर रोका, बैरिकेड तोड़ने का किया प्रयास
पंजाब सीएम का आवास घेरने पर अड़े किसान:पुलिस ने किसान भवन के गेट पर रोका, बैरिकेड तोड़ने का किया प्रयास पंजाब में धान की खरीद उचित तरीके से न होने के विरोध में किसानों ने आज चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस का घेराव करने का फैसला लिया है। काफी संख्या में किसान सेक्टर-35 किसान भवन में पहुंच गए थे। इसके बाद पुलिस ने किसान भवन के गेट बंद कर दिए हैं। साथ ही काफी संख्या वहां पर फोर्स तैनात कर दी। कुछ किसानों ने बैरिकेड तोड़कर आगे जाने की कोशिश भी की। किसानों का कहना है कि चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी है। ऐसे में चंडीगढ़ में प्रदर्शन करने से हमें कोई रोक नहीं सकता है। वहीं, पुलिस ने सरकार और किसानों की बातचीत करवाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। साथियों को हिरासत में लेने पर भड़के किसान किसानों की तरफ से कुछ दिन पहले ही संयुक्त किसान मोर्चा और आढ़ती एसोसिएशन के बैनर तले चंडीगढ़ में मीटिंग की गई थी। इस मीटिंग में संघर्ष की स्ट्रैटजी बनाई गई थी। उन्होंने ऐलान किया गया था कि अगर मंडियों में धान की खरीद नहीं हुई तो वह चंडीगढ़ में सीएम आवास का घेराव करेंगे। उसी फैसले के मुताबिक आज किसान चंडीगढ़ के लिए आ रहे थे। कई जगह पर पंजाब पुलिस ने उन्हें रोका। इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस भी कुछ किसान नेताओं को हिरासत में लिया है। जिससे किसान नेता ज्यादा भड़क गए। उनका कहना है कि हमें कोई चंडीगढ़ सीएम हाउस का घेराव करने का कोई शौक नहीं है। लेकिन मंडियों में किसानों को दिक्कत आ रही है। फसलों के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे में उन्हें यह राह चुननी पड़ी है। सरकार ने सुबह दिया था मीटिंग का न्योता पंजाब सरकार ने भी सुबह से कोशिशें शुरू कर दी थी किसानों के संघर्ष को टाला जाए। इसके लिए सरकार की तरफ से किसानों की सीएम भगवंत मान से कल शाम पांच बजे की मीटिंग करवाने का फैसला लिया गया था। क्योंकि सीएम आज दिल्ली गए हुए हैं। क्योंकि उन्होंने पंजाब के टीचरों को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड वहां से रवाना करना था।। लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़ गए हैं।