पंजाब में आज 10 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट:50 किमी प्रति घंटे से चलेंगी हवाएं, समराला सबसे गर्म, तापमान 40 डिग्री पार

पंजाब में आज 10 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट:50 किमी प्रति घंटे से चलेंगी हवाएं, समराला सबसे गर्म, तापमान 40 डिग्री पार

पंजाब में नौतपा के दौरान भी मौसम बदल रहा है। राज्य के तापमान में 2.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, इसके बावजूद तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। आज हिमाचल प्रदेश से सटे 10 जिलों में बारिश और तेज हवाओं के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है और 30 मई तक राज्य में कहीं भी लू की चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार लुधियाना जिले के समराला में सबसे अधिक 40.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, पिछले 24 घंटों में अधिकतर जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। अगले 5 दिनों में क्या है मौसम का मिज़ाज? मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों के लिए पंजाब के विभिन्न जिलों में आंधी, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं (40–50 किमी/घंटा) की चेतावनी जारी की है। 26 से 30 मई तक मौसम पूर्वानुमान : यलो अलर्ट: पंजाब के उत्तर और पूर्वी जिलों में 5 दिन तक मौसम बिगड़ सकता है। जिनमें प्रमुख जिले हैं- होशियारपुर, गुरदासपुर, रोपड़, नवांशहर, पठानकोट, तरनतारण, अमृतसर, जालंधर, कपूरथला और मोहाली। इन इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। नो वार्निंग जोन: मोगा, फाजिल्का, मानसा, बठिंडा, संगरूर, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब जैसे जिलों में किसी तरह की मौसम चेतावनी नहीं है, लेकिन तापमान तेज़ी से बढ़ सकता है। पंजाब के शहरों में आज मौसम- अमृतसर- हल्के बादल छाने व बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाने व बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाने व बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। तापमान 21 से 38 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाने की संभावनाएं बनी हुई हैं। तापमान 23 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाने व बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। तापमान 26 से 37 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। पंजाब में नौतपा के दौरान भी मौसम बदल रहा है। राज्य के तापमान में 2.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, इसके बावजूद तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। आज हिमाचल प्रदेश से सटे 10 जिलों में बारिश और तेज हवाओं के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है और 30 मई तक राज्य में कहीं भी लू की चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार लुधियाना जिले के समराला में सबसे अधिक 40.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, पिछले 24 घंटों में अधिकतर जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। अगले 5 दिनों में क्या है मौसम का मिज़ाज? मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों के लिए पंजाब के विभिन्न जिलों में आंधी, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं (40–50 किमी/घंटा) की चेतावनी जारी की है। 26 से 30 मई तक मौसम पूर्वानुमान : यलो अलर्ट: पंजाब के उत्तर और पूर्वी जिलों में 5 दिन तक मौसम बिगड़ सकता है। जिनमें प्रमुख जिले हैं- होशियारपुर, गुरदासपुर, रोपड़, नवांशहर, पठानकोट, तरनतारण, अमृतसर, जालंधर, कपूरथला और मोहाली। इन इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। नो वार्निंग जोन: मोगा, फाजिल्का, मानसा, बठिंडा, संगरूर, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब जैसे जिलों में किसी तरह की मौसम चेतावनी नहीं है, लेकिन तापमान तेज़ी से बढ़ सकता है। पंजाब के शहरों में आज मौसम- अमृतसर- हल्के बादल छाने व बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाने व बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाने व बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। तापमान 21 से 38 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाने की संभावनाएं बनी हुई हैं। तापमान 23 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाने व बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। तापमान 26 से 37 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।   पंजाब | दैनिक भास्कर