पंजाब में चढ़ने लगा पारा:24 घंटों में 1.5 डिग्री की बढ़ौतरी, औसतन तापमान सामान्य से नीचे; 11 जून तक कोई अलर्ट नहीं

पंजाब में चढ़ने लगा पारा:24 घंटों में 1.5 डिग्री की बढ़ौतरी, औसतन तापमान सामान्य से नीचे; 11 जून तक कोई अलर्ट नहीं

पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के असक्रिय होने के बाद अब तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में अब पंजाब में तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में औसतन 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, इसके बावजूद राज्य का तापमान सामान्य से अब भी 3.3 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में सबसे अधिक तापमान 37.8°C समराला में दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर, पटियाला और बठिंडा जैसे शहरों में तापमान 36 से 37 डिग्री के बीच रहा। बठिंडा पर अधिकतम तापमान 36.8°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री नीचे था। रोपड़ में तापमान 35.3°C रहा जबकि गुरदासपुर और मोगा में यह 36°C के आसपास रहा। वर्षा नहीं, मौसम शुष्क रहेगा राज्य के किसी भी भाग में 0830 बजे से 1730 बजे तक बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी आगामी 5 दिनों की चेतावनी में स्पष्ट किया गया है कि पंजाब के किसी भी जिले में मौसम को लेकर कोई विशेष चेतावनी नहीं है। सभी 23 जिलों को ‘नो वार्निंग’ श्रेणी में रखा गया है। इसका अर्थ है कि अगले 5 दिनों तक भारी बारिश, लू, या कोई अन्य मौसमी खतरे की आशंका नहीं है। तापमान में 3 से 5 डिग्री तक चढ़ेगा तापमान मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में हल्की वृद्धि जरूर हुई है लेकिन मानसून पूर्व परिस्थितियों के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। अगर यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में मानसून समय पर या थोड़ी जल्दी दस्तक दे सकता है। पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान अमृतसर- आज आसमान साफ रहेगी और धूप निकलेगी। तापमान 24 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आज आसमान साफ रहेगी और धूप निकलेगी। बीच में हल्के बादल भी आ सकते हैं। तापमान 21 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आज धूप खिलेगी। हल्के बादल भी बीच-बीच में देखने को मिलेंगे। तापमान 21 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आज आसमान साफ रहेगी और धूप निकलेगी। तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- आज आसमान साफ रहेगी और धूप निकलेगी। तापमान 24 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के असक्रिय होने के बाद अब तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में अब पंजाब में तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में औसतन 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, इसके बावजूद राज्य का तापमान सामान्य से अब भी 3.3 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में सबसे अधिक तापमान 37.8°C समराला में दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर, पटियाला और बठिंडा जैसे शहरों में तापमान 36 से 37 डिग्री के बीच रहा। बठिंडा पर अधिकतम तापमान 36.8°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री नीचे था। रोपड़ में तापमान 35.3°C रहा जबकि गुरदासपुर और मोगा में यह 36°C के आसपास रहा। वर्षा नहीं, मौसम शुष्क रहेगा राज्य के किसी भी भाग में 0830 बजे से 1730 बजे तक बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी आगामी 5 दिनों की चेतावनी में स्पष्ट किया गया है कि पंजाब के किसी भी जिले में मौसम को लेकर कोई विशेष चेतावनी नहीं है। सभी 23 जिलों को ‘नो वार्निंग’ श्रेणी में रखा गया है। इसका अर्थ है कि अगले 5 दिनों तक भारी बारिश, लू, या कोई अन्य मौसमी खतरे की आशंका नहीं है। तापमान में 3 से 5 डिग्री तक चढ़ेगा तापमान मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में हल्की वृद्धि जरूर हुई है लेकिन मानसून पूर्व परिस्थितियों के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। अगर यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में मानसून समय पर या थोड़ी जल्दी दस्तक दे सकता है। पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान अमृतसर- आज आसमान साफ रहेगी और धूप निकलेगी। तापमान 24 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आज आसमान साफ रहेगी और धूप निकलेगी। बीच में हल्के बादल भी आ सकते हैं। तापमान 21 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आज धूप खिलेगी। हल्के बादल भी बीच-बीच में देखने को मिलेंगे। तापमान 21 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आज आसमान साफ रहेगी और धूप निकलेगी। तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- आज आसमान साफ रहेगी और धूप निकलेगी। तापमान 24 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।   पंजाब | दैनिक भास्कर