पंजाब में 3 दिन बारिश की संभावना:3 जिलों में यलो अलर्ट, 6 में तापमान 30 डिग्री के पार

पंजाब में 3 दिन बारिश की संभावना:3 जिलों में यलो अलर्ट, 6 में तापमान 30 डिग्री के पार

पंजाब में मौसम का पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में औसतन 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में सबसे अधिक तापमान फतेहगढ़ साहिब में 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की राहत मिलेगी। 16 मार्च तक पंजाब के कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन उसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी और स्थिति सामान्य हो जाएगी। पंजाब के शहरों का अधिकतम तापमान- मैदानी इलाकों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर कुछ दिन पहले सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से पंजाब के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। इससे पहले इसका असर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों तक ही सीमित था। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि शुक्रवार को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और एसएएस नगर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के शहरों में आज का मौसम अमृतसर- आज हल्के बादल छाने का अनुमान है। बारिश की भी संभावना है। तापमान 15 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आज हल्के बादल छाने का अनुमान है। बारिश की भी संभावना है। तापमान 15 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आज हल्के बादल छाने का अनुमान है। बारिश की भी संभावना है। तापमान 16 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आज हल्के बादल छाने का अनुमान है। बारिश की भी संभावना है। तापमान 17 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- आज हल्के बादल छाने का अनुमान है। बारिश की भी संभावना है। तापमान 18 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पंजाब में मौसम का पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में औसतन 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में सबसे अधिक तापमान फतेहगढ़ साहिब में 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की राहत मिलेगी। 16 मार्च तक पंजाब के कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन उसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी और स्थिति सामान्य हो जाएगी। पंजाब के शहरों का अधिकतम तापमान- मैदानी इलाकों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर कुछ दिन पहले सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से पंजाब के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। इससे पहले इसका असर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों तक ही सीमित था। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि शुक्रवार को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और एसएएस नगर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के शहरों में आज का मौसम अमृतसर- आज हल्के बादल छाने का अनुमान है। बारिश की भी संभावना है। तापमान 15 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आज हल्के बादल छाने का अनुमान है। बारिश की भी संभावना है। तापमान 15 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आज हल्के बादल छाने का अनुमान है। बारिश की भी संभावना है। तापमान 16 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आज हल्के बादल छाने का अनुमान है। बारिश की भी संभावना है। तापमान 17 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- आज हल्के बादल छाने का अनुमान है। बारिश की भी संभावना है। तापमान 18 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।   पंजाब | दैनिक भास्कर