भारत में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर पंजाब में खालिस्तान के समर्थन में पोस्टर लगाए हैं। ये पोस्टर पंजाब के नकोदर में 4 जगहों पर लगाए गए हैं। आतंकी पन्नू ने इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है और इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी धमकी दी है। आतंकी पन्नू द्वारा वायरल किए गए वीडियो में कहा गया है कि जालंधर के नकोदर कस्बे में 4 जगहों पर खालिस्तानी पोस्टर लगाए गए हैं। लंबे समय के बाद इस आतंकी संगठन ने पोस्टरों का इस्तेमाल किया है। वरना यह संगठन लंबे समय से पंजाब के विभिन्न शहरों में खालिस्तानी नारे लिखवाने का ही काम करता था। 2019 में एसएफजे पर प्रतिबंध लगने के बाद भड़के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की गतिविधियों से जुड़े कई लोग पुलिस की हिरासत में हैं। नकोदर में 4 जगह लगाए गए पोस्टर आतंकी पन्नू की तरफ से जारी वीडियो में दावा किया गया है कि उसके गुर्गों ने 4 जगह पोस्टरों को लगाया हैं। वीडियो में पन्नू ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिल रहे थे, इसी समय के बीच पंजाब में ये खालिस्तानी पोस्टर लगाए गए हैं। पंजाब में यहां लगे पोस्टर- सीएम भगवंत मान को दी धमकी आतंकी पन्नू ने अपनी इस वीडियो में सीएम भगवंत मान को भी धमकी दी है। वीडियो में आतंकी पन्नू ने कहा कि उनके राजनीतिक सफर के खत्म होने की शुरुआत गांव सतोज से शुरू हो चुकी है। उन्हें पूर्व सीएम बेअंत सिंह को याद करना चाहिए। जो लोग खालिस्तान के पोस्टर लगा सकते हैं, वे हथियार भी उठा सकते हैं। जानें कौन है गुरपतवंत सिंह पन्नू? भारत में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर पंजाब में खालिस्तान के समर्थन में पोस्टर लगाए हैं। ये पोस्टर पंजाब के नकोदर में 4 जगहों पर लगाए गए हैं। आतंकी पन्नू ने इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है और इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी धमकी दी है। आतंकी पन्नू द्वारा वायरल किए गए वीडियो में कहा गया है कि जालंधर के नकोदर कस्बे में 4 जगहों पर खालिस्तानी पोस्टर लगाए गए हैं। लंबे समय के बाद इस आतंकी संगठन ने पोस्टरों का इस्तेमाल किया है। वरना यह संगठन लंबे समय से पंजाब के विभिन्न शहरों में खालिस्तानी नारे लिखवाने का ही काम करता था। 2019 में एसएफजे पर प्रतिबंध लगने के बाद भड़के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की गतिविधियों से जुड़े कई लोग पुलिस की हिरासत में हैं। नकोदर में 4 जगह लगाए गए पोस्टर आतंकी पन्नू की तरफ से जारी वीडियो में दावा किया गया है कि उसके गुर्गों ने 4 जगह पोस्टरों को लगाया हैं। वीडियो में पन्नू ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिल रहे थे, इसी समय के बीच पंजाब में ये खालिस्तानी पोस्टर लगाए गए हैं। पंजाब में यहां लगे पोस्टर- सीएम भगवंत मान को दी धमकी आतंकी पन्नू ने अपनी इस वीडियो में सीएम भगवंत मान को भी धमकी दी है। वीडियो में आतंकी पन्नू ने कहा कि उनके राजनीतिक सफर के खत्म होने की शुरुआत गांव सतोज से शुरू हो चुकी है। उन्हें पूर्व सीएम बेअंत सिंह को याद करना चाहिए। जो लोग खालिस्तान के पोस्टर लगा सकते हैं, वे हथियार भी उठा सकते हैं। जानें कौन है गुरपतवंत सिंह पन्नू? पंजाब | दैनिक भास्कर
