विदेश में रह रही गर्लफ्रेंड के साथ फोन पर हुए झगड़े के बाद 25 साल के एक युवक ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। यह घटना पटियाला के समाना इलाके की है, गोली लगने से परविंदर सिंह नाम के इस युवक की मौके पर ही मौत हो गई। समाना सदर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने डेडबॉडी को कब्जे में लेने के बाद बुधवार की दोपहर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। समाना सदर थाना पुलिस ने इस मामले में पटियाला की रहने वाली कमलप्रीत कौर नाम की लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। कई दिनों से चल रहा था झगड़ा मृतक परविंदर सिंह के रिश्तेदारों ने बताया कि परविंदर सिंह की कमलप्रीत कौर के साथ बातचीत चल रही थी। परविंदर इस लड़की के साथ शादी करना चाहता था और लड़की ने कहा कि वह यूके जाना चाहती है। परविंदर सिंह ने तकरीबन 8 लाख रुपए खर्च करने के बाद लड़की को इंग्लैंड पहुंचाया और कहा कि बाद में उसे बुला ले। विदेश पहुंचने के बाद लड़की के तेवर बदल गए और बात-बात पर वह परविंदर सिंह को नंबर ब्लॉक करने की धमकी देती रही। इस बात को लेकर परविंदर सिंह परेशान चल रहा था। मंगलवार रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बुधवार की सुबह भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद परविंदर सिंह ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर जान दे दी। कोमलप्रीत के खिलाफ शिकायत दर्ज की है- एसएचओ सादर समाना पुलिस स्टेशन के एसएचओ अवतार सिंह ने कहा कि परिवार ने अपने स्टेटमेंट में कमल प्रीत कौर के खिलाफ कंप्लेंट दी है जिसके खिलाफ शिकायत दर्ज की जा चुकी है। विदेश में रह रही गर्लफ्रेंड के साथ फोन पर हुए झगड़े के बाद 25 साल के एक युवक ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। यह घटना पटियाला के समाना इलाके की है, गोली लगने से परविंदर सिंह नाम के इस युवक की मौके पर ही मौत हो गई। समाना सदर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने डेडबॉडी को कब्जे में लेने के बाद बुधवार की दोपहर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। समाना सदर थाना पुलिस ने इस मामले में पटियाला की रहने वाली कमलप्रीत कौर नाम की लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। कई दिनों से चल रहा था झगड़ा मृतक परविंदर सिंह के रिश्तेदारों ने बताया कि परविंदर सिंह की कमलप्रीत कौर के साथ बातचीत चल रही थी। परविंदर इस लड़की के साथ शादी करना चाहता था और लड़की ने कहा कि वह यूके जाना चाहती है। परविंदर सिंह ने तकरीबन 8 लाख रुपए खर्च करने के बाद लड़की को इंग्लैंड पहुंचाया और कहा कि बाद में उसे बुला ले। विदेश पहुंचने के बाद लड़की के तेवर बदल गए और बात-बात पर वह परविंदर सिंह को नंबर ब्लॉक करने की धमकी देती रही। इस बात को लेकर परविंदर सिंह परेशान चल रहा था। मंगलवार रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बुधवार की सुबह भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद परविंदर सिंह ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर जान दे दी। कोमलप्रीत के खिलाफ शिकायत दर्ज की है- एसएचओ सादर समाना पुलिस स्टेशन के एसएचओ अवतार सिंह ने कहा कि परिवार ने अपने स्टेटमेंट में कमल प्रीत कौर के खिलाफ कंप्लेंट दी है जिसके खिलाफ शिकायत दर्ज की जा चुकी है। पंजाब | दैनिक भास्कर
