पटियाला के सरहिंद रोड पर स्थित गांव बारन निवासी एक युवक का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया। अपने जन्मदिन की सेलिब्रेशन के बाद वापस घर लौटे इस युवक ने जैसे ही अपनी मोटरसाइकिल पार्क की तो पड़ोस में रहने वाले लोगों के साथ उसकी बहस हो गई। जिसके बाद इन लोगों ने गंडासी से हमला करते हुए युवक का कत्ल कर दिया। मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय विक्रमजीत सिंह हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ अपने ननिहाल में रहता था। 10 दिन बाद इटली जाना था युवक ने मृतक विक्रम ने 10 दिन बाद इटली जाना था। पीड़ित परिवार ने बताया कि विक्रमजीत सिंह का जन्मदिन था और वह अपने दोस्तों के साथ केक काटकर शाम को घर लौटा था। इसी बीच गांव में पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने अन्य बाहरी लोगों के साथ मिलकर माता-पिता के इकलौते बेटे की सिर पर गंडासे से वार कर हत्या कर दी। रात को हुई मारपीट के दौरान अपने बेटे को बचाते समय विक्रम के पिता हरजिंदर सिंह भी घायल हो गए हैं, दोनों को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां विक्रम की मौत हो गई। पटियाला के सरहिंद रोड पर स्थित गांव बारन निवासी एक युवक का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया। अपने जन्मदिन की सेलिब्रेशन के बाद वापस घर लौटे इस युवक ने जैसे ही अपनी मोटरसाइकिल पार्क की तो पड़ोस में रहने वाले लोगों के साथ उसकी बहस हो गई। जिसके बाद इन लोगों ने गंडासी से हमला करते हुए युवक का कत्ल कर दिया। मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय विक्रमजीत सिंह हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ अपने ननिहाल में रहता था। 10 दिन बाद इटली जाना था युवक ने मृतक विक्रम ने 10 दिन बाद इटली जाना था। पीड़ित परिवार ने बताया कि विक्रमजीत सिंह का जन्मदिन था और वह अपने दोस्तों के साथ केक काटकर शाम को घर लौटा था। इसी बीच गांव में पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने अन्य बाहरी लोगों के साथ मिलकर माता-पिता के इकलौते बेटे की सिर पर गंडासे से वार कर हत्या कर दी। रात को हुई मारपीट के दौरान अपने बेटे को बचाते समय विक्रम के पिता हरजिंदर सिंह भी घायल हो गए हैं, दोनों को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां विक्रम की मौत हो गई। पंजाब | दैनिक भास्कर
