पलवल में घर से 10 लाख के गहने चोरी:कुंभ स्नान को प्रयागराज गया था परिवार; भांजे ने बताया- छत का दरवाजा खुला है

पलवल में घर से 10 लाख के गहने चोरी:कुंभ स्नान को प्रयागराज गया था परिवार; भांजे ने बताया- छत का दरवाजा खुला है

हरियाणा के पलवल में एक परिवार कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गया था। पीछे से चोर उनके घर में घुस गए और करीब 10 लाख रुपए के गहने व कैश चोरी कर फरार हो गए। चोर छत के रास्ते आए थे। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पलवल में काजीवाड़ा मोहल्ले के निवासी विजयपाल ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ कुंभ स्नान के लिए गए थे। वे अपने घर को अच्छे से बंद करके गए थे। उनके भांजे का फोन आया कि घर की छत का दरवाजा खुला है। सूचना मिलते ही परिवार प्रयागराज से वापस लौटा। उन्होंने देखा कि पूरे घर में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। विजयपाल ने बताया कि चोरों ने घर से 9 लाख रुपए के सोने के गहने चुरा लिए। इनमें 7 अंगूठियां, 4 मंगलसूत्र, 2 गले की चेन, 2 जोड़ी झुमकी, 3 जोड़ी कुंडल और अन्य आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा 1 लाख रुपए के चांदी के गहने भी ले गए। चांदी के गहनों में तागड़ी, नथ, पाजेब, तोड़िया, चुटकी, हथफुल, पंडल और चेन शामिल हैं। चोर 45 हजार रुपए की नकदी भी ले गए। शहर थाना प्रभारी प्रकाशचंद ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। घटनास्थल का मौका-मुआयना किया गया है और जांच की जा रही है। हरियाणा के पलवल में एक परिवार कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गया था। पीछे से चोर उनके घर में घुस गए और करीब 10 लाख रुपए के गहने व कैश चोरी कर फरार हो गए। चोर छत के रास्ते आए थे। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पलवल में काजीवाड़ा मोहल्ले के निवासी विजयपाल ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ कुंभ स्नान के लिए गए थे। वे अपने घर को अच्छे से बंद करके गए थे। उनके भांजे का फोन आया कि घर की छत का दरवाजा खुला है। सूचना मिलते ही परिवार प्रयागराज से वापस लौटा। उन्होंने देखा कि पूरे घर में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। विजयपाल ने बताया कि चोरों ने घर से 9 लाख रुपए के सोने के गहने चुरा लिए। इनमें 7 अंगूठियां, 4 मंगलसूत्र, 2 गले की चेन, 2 जोड़ी झुमकी, 3 जोड़ी कुंडल और अन्य आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा 1 लाख रुपए के चांदी के गहने भी ले गए। चांदी के गहनों में तागड़ी, नथ, पाजेब, तोड़िया, चुटकी, हथफुल, पंडल और चेन शामिल हैं। चोर 45 हजार रुपए की नकदी भी ले गए। शहर थाना प्रभारी प्रकाशचंद ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। घटनास्थल का मौका-मुआयना किया गया है और जांच की जा रही है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर