पलवल जिले के मोहन नगर में डीजे के रास्ते को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों पर हमला किया गया। घटना 14 मार्च की दोपहर करीब ढाई बजे की है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गाली-गलौज होने पर साथियों को बुलाया जानकारी के अनुसार मोहन नगर के मंगल अपने भाई बबलू और पड़ोसी मनोज के साथ घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान कैलाश नगर के सलमान डीजे लेकर वहां से गुजर रहा था। रास्ते में मिट्टी पड़ी होने के कारण उन्होंने सलमान को दूसरी तरफ से जाने को कहा। इस बात पर सलमान और उसका साथी हरिओम नाराज हो गए। दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने फोन कर गगन, सूरज और अन्य साथियों को भी बुला लिया। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस आरोपियों ने बबलू और मनोज पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले नल्हड़ अस्पताल ले जाया गया। बबलू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे फरीदाबाद के ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। कैंप थाना पुलिस ने मंगल की शिकायत पर सलमान, हरिओम, गगन, सूरज समेत चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पलवल जिले के मोहन नगर में डीजे के रास्ते को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों पर हमला किया गया। घटना 14 मार्च की दोपहर करीब ढाई बजे की है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गाली-गलौज होने पर साथियों को बुलाया जानकारी के अनुसार मोहन नगर के मंगल अपने भाई बबलू और पड़ोसी मनोज के साथ घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान कैलाश नगर के सलमान डीजे लेकर वहां से गुजर रहा था। रास्ते में मिट्टी पड़ी होने के कारण उन्होंने सलमान को दूसरी तरफ से जाने को कहा। इस बात पर सलमान और उसका साथी हरिओम नाराज हो गए। दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने फोन कर गगन, सूरज और अन्य साथियों को भी बुला लिया। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस आरोपियों ने बबलू और मनोज पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले नल्हड़ अस्पताल ले जाया गया। बबलू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे फरीदाबाद के ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। कैंप थाना पुलिस ने मंगल की शिकायत पर सलमान, हरिओम, गगन, सूरज समेत चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
