5 साल पहले राजीव लाल नाम के व्यक्ति ने घर बनवाया। इसके बाद लाइन से तीन घर और बन गए। सभी घर आपस में अंदर से जुड़े हुए हैं। इनमें से राजीव के घर में चर्च संचालित होता है। हर रविवार को घर में प्रार्थना सभा होती है। करीब 200 लोग जुटते हैं। इस आयोजन में धर्म परिवर्तन कराया जाता है। यह आरोप लखनऊ के रितेश मिश्र ने अपने पड़ोसी राजीव लाल पर लगाया है। गोमतीनगर विस्तार स्थित भरवारा स्टेट कॉलोनी के लोगों ने रविवार को जमकर बवाल किया। लोगों के विरोध को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस और PAC तैनात की गई है। दैनिक भास्कर टीम ने इसको लेकर मोहल्ले के लोगों से बातचीत की। पढ़िए, रिपोर्ट… पहले जानिए पूरा घटनाक्रम भरवारा स्टेट कॉलोनी में रविवार को धर्म परिवर्तन को लेकर जमकर बवाल हुआ। लोगों ने एक चर्च को घेर लिया और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस से कहा- यहां हर संडे बैठक होती है। 150 से 200 लोग आते हैं। सुबह 10 से 3 बजे तक आयोजन होता है। इस दौरान खूब शोर-शराबा होता है। 6 तस्वीरों से समझते हैं पूरा मामला… हंगामे शुरू होने के कुछ देर बाद पुलिस पहुंच गई। घर में दाखिल होकर पुलिस ने वहां मौजूद करीब 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों को बीच कई बार झड़प भी हुई। हालात को देखते हुए कॉलोनी में पुलिस बल तैनात किया गया है। अब जानते है इलाके के लोगों ने क्या कहा… रितेश मिश्रा ने बताया कि घर के अंदर गैर रजिस्टर चर्च चलाया जा रहा है। यहां पर कई साल से हर रविवार को बैठक होती है। देश के अलग-अलग इलाकों से लोगों को बुलाया जाता है। उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है। स्थानीय निवासी धनंजय कुमार पांडे बताते हैं- मोहल्ले में चर्च के आकार का एक घर बना है। यहां न तो कोई सिम्बल है, न ही कही कुछ लिखा। दीवार और गेट इतने ऊंचे बनवाए गए हैं। जिससे कोई अंदर न देख सके। बाहर जिले देवरिया, गोरखपुर, बलिया से लोग आते हैं। चर्च का रजिस्ट्रेशन तक नहीं उन्होंने कहा- इलाके के लोगों को परेशान किया जाता है। घर में चर्च बनाया है, कोई रजिस्ट्रेशन तक नहीं कराया है। अगर कोई विरोध करता है, तो जान से मारने की धमकी दी जाती है। पहले भी शिकायत की जा चुकी है। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। प्लॉट और पैसों का लालच देते है एक अन्य पड़ोसी मनोज शर्मा बताते हैं कि एक व्यक्ति उनको बाहर मिला। पूछताछ पर उसने बताया कि देवरिया से आया है। साथ यह भी बताया कि प्लॉट और पैसों का लालच देकर यहां पर धर्म परिवर्तन कराया जाता है। इसके साथ ही कई अन्य चीजों का भी लुभाने ऑफर दिए जाते हैं। एक बार जो जुड़ता है उसको और लोगों को जोड़ने का टास्क दिया जाता है। दो गुने दाम में खरीद रहे हैं जमीन-मकान मोहल्ले में रह रहे लोगों का अरोप है कि घर में आने वाले लोग आसपास के मकान और खाली पड़ी जमीनों को दो गुने दाम में खरीद ले रहे हैं। मकान बनवाकर धर्म विशेष के लोगों को बसा रहे हैं। बैठक में शामिल होने वाले लोग कहते हैं कि धर्म परिवर्तन नहीं करना है तो घर बेच दो यहां अब विशेष धर्म के लोग ही रहेंगे। धर्म परिवर्तन कराए जाने के साक्ष्य नहीं मिले डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह का कहना है कि सुबह 10 बजे छोटा भरवारा स्थित घर में हो रही प्रार्थना सभा में धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जांच पड़ताल की। धर्म परिवर्तन कराए जाने के साक्ष्य नहीं मिले। दोनों धर्म के लोगों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया है। स्थिति सामान्य है। एहतियातन पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ———————– यह खबर भी पढ़े लखनऊ में घर में बना चर्च घेरा, बवाल:पड़ोसी बोले- धर्म परिवर्तन कराते हैं, हर संडे 150-200 लोगों की बैठक होती है लखनऊ में रविवार को धर्म परिवर्तन को लेकर जमकर बवाल हुआ। लोगों ने एक चर्च को घेर लिया और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस से कहा- यहां हर संडे बैठक होती है। 150 से 200 लोग आते हैं। सुबह 10 से 3 बजे तक आयोजन होता है। इस दौरान खूब शोर-शराबा होता है। यहां पढ़े पूरी खबर 5 साल पहले राजीव लाल नाम के व्यक्ति ने घर बनवाया। इसके बाद लाइन से तीन घर और बन गए। सभी घर आपस में अंदर से जुड़े हुए हैं। इनमें से राजीव के घर में चर्च संचालित होता है। हर रविवार को घर में प्रार्थना सभा होती है। करीब 200 लोग जुटते हैं। इस आयोजन में धर्म परिवर्तन कराया जाता है। यह आरोप लखनऊ के रितेश मिश्र ने अपने पड़ोसी राजीव लाल पर लगाया है। गोमतीनगर विस्तार स्थित भरवारा स्टेट कॉलोनी के लोगों ने रविवार को जमकर बवाल किया। लोगों के विरोध को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस और PAC तैनात की गई है। दैनिक भास्कर टीम ने इसको लेकर मोहल्ले के लोगों से बातचीत की। पढ़िए, रिपोर्ट… पहले जानिए पूरा घटनाक्रम भरवारा स्टेट कॉलोनी में रविवार को धर्म परिवर्तन को लेकर जमकर बवाल हुआ। लोगों ने एक चर्च को घेर लिया और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस से कहा- यहां हर संडे बैठक होती है। 150 से 200 लोग आते हैं। सुबह 10 से 3 बजे तक आयोजन होता है। इस दौरान खूब शोर-शराबा होता है। 6 तस्वीरों से समझते हैं पूरा मामला… हंगामे शुरू होने के कुछ देर बाद पुलिस पहुंच गई। घर में दाखिल होकर पुलिस ने वहां मौजूद करीब 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों को बीच कई बार झड़प भी हुई। हालात को देखते हुए कॉलोनी में पुलिस बल तैनात किया गया है। अब जानते है इलाके के लोगों ने क्या कहा… रितेश मिश्रा ने बताया कि घर के अंदर गैर रजिस्टर चर्च चलाया जा रहा है। यहां पर कई साल से हर रविवार को बैठक होती है। देश के अलग-अलग इलाकों से लोगों को बुलाया जाता है। उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है। स्थानीय निवासी धनंजय कुमार पांडे बताते हैं- मोहल्ले में चर्च के आकार का एक घर बना है। यहां न तो कोई सिम्बल है, न ही कही कुछ लिखा। दीवार और गेट इतने ऊंचे बनवाए गए हैं। जिससे कोई अंदर न देख सके। बाहर जिले देवरिया, गोरखपुर, बलिया से लोग आते हैं। चर्च का रजिस्ट्रेशन तक नहीं उन्होंने कहा- इलाके के लोगों को परेशान किया जाता है। घर में चर्च बनाया है, कोई रजिस्ट्रेशन तक नहीं कराया है। अगर कोई विरोध करता है, तो जान से मारने की धमकी दी जाती है। पहले भी शिकायत की जा चुकी है। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। प्लॉट और पैसों का लालच देते है एक अन्य पड़ोसी मनोज शर्मा बताते हैं कि एक व्यक्ति उनको बाहर मिला। पूछताछ पर उसने बताया कि देवरिया से आया है। साथ यह भी बताया कि प्लॉट और पैसों का लालच देकर यहां पर धर्म परिवर्तन कराया जाता है। इसके साथ ही कई अन्य चीजों का भी लुभाने ऑफर दिए जाते हैं। एक बार जो जुड़ता है उसको और लोगों को जोड़ने का टास्क दिया जाता है। दो गुने दाम में खरीद रहे हैं जमीन-मकान मोहल्ले में रह रहे लोगों का अरोप है कि घर में आने वाले लोग आसपास के मकान और खाली पड़ी जमीनों को दो गुने दाम में खरीद ले रहे हैं। मकान बनवाकर धर्म विशेष के लोगों को बसा रहे हैं। बैठक में शामिल होने वाले लोग कहते हैं कि धर्म परिवर्तन नहीं करना है तो घर बेच दो यहां अब विशेष धर्म के लोग ही रहेंगे। धर्म परिवर्तन कराए जाने के साक्ष्य नहीं मिले डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह का कहना है कि सुबह 10 बजे छोटा भरवारा स्थित घर में हो रही प्रार्थना सभा में धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जांच पड़ताल की। धर्म परिवर्तन कराए जाने के साक्ष्य नहीं मिले। दोनों धर्म के लोगों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया है। स्थिति सामान्य है। एहतियातन पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ———————– यह खबर भी पढ़े लखनऊ में घर में बना चर्च घेरा, बवाल:पड़ोसी बोले- धर्म परिवर्तन कराते हैं, हर संडे 150-200 लोगों की बैठक होती है लखनऊ में रविवार को धर्म परिवर्तन को लेकर जमकर बवाल हुआ। लोगों ने एक चर्च को घेर लिया और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस से कहा- यहां हर संडे बैठक होती है। 150 से 200 लोग आते हैं। सुबह 10 से 3 बजे तक आयोजन होता है। इस दौरान खूब शोर-शराबा होता है। यहां पढ़े पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
‘पांच सालों से क्रिश्चियन बना रहे’:लखनऊ के भरवारा स्टेट में अवैध चर्च का आरोप, लोग बोले- प्लॉट और रुपयों का लालच देते हैं
![‘पांच सालों से क्रिश्चियन बना रहे’:लखनऊ के भरवारा स्टेट में अवैध चर्च का आरोप, लोग बोले- प्लॉट और रुपयों का लालच देते हैं](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/10/comp-351-2_1739129335.gif)