पाकिस्तानी डॉन पर भड़की इन्फ्लुएंसर सुरलीन:कहा- सिखों की बेटियों पर करता है गलत टिप्पणी, एक साल से मेरे साथ लड़ रहा

पाकिस्तानी डॉन पर भड़की इन्फ्लुएंसर सुरलीन:कहा- सिखों की बेटियों पर करता है गलत टिप्पणी, एक साल से मेरे साथ लड़ रहा

पंजाब में इन्फ्लुएंसर को लगातार कट्टरपंथी निशाने पर ले रहे है। इस बीच पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी भी कंचन की हत्या के बाद अमृतपाल मेंहरों के हक में वीडियो पोस्ट कर रहा है कि वह उसके साथ है। अब शहजाद भट्टी पर इन्फ्लुएंसर सुरलीन कौर ने निशाना साधा है। सुरलीन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए कहा- पाकिस्तान का शहजाद भट्टी खच्च (घटिया) बंदा है, जो एक साल से मेरे साथ लड़ रहा है। उसने मेरे खिलाफ वीडियो भी पोस्ट की थी। सुरलीन ने कहा कि वह अकेली ही उसके साथ लड़ रही थी और सिखों के लिए कोई भी लड़की खड़ी नहीं हुई थी। लेकिन इन लोगों ने फोटो लगाकर बहुत गलत किया। अब उस शहजाद भट्टी ने वीडियो जारी कर कहा कि वह अमृतपाल सिंह मेहरू के साथ है। सुरलीन ने वीडियो दिखा खोली भट्टी की पोल सुरलीन ने वीडियो में भट्टी की एक क्लिप दिखाई है। जिसमें उसने भट्टी को पोल खोलते हुए सभी लोगों के ध्यान से इस क्लिप को सुनने के लिए कहा है। सुरलीन ने वीडियो में कहा कि सुनें कि किस तरह शहजाद भट्टी सिख लड़कियों के खिलाफ गलत शब्दावली का इस्तेमाल कर रहा है और सिख लड़कियों को मुस्लिम बनाने की बात करता सुनाई दे रहा है। हालांकि इस क्लिप की दैनिक भास्कर पुष्टि नहीं करता। रोजर संधू के कराया था ग्रेनेड अटैक बता दें कि पिछले कुछ समय से भट्टी द्वारा पंजाब के लोगों के प्रति आपत्तिजनक बयान सामने आ रहे है। इससे पहले भट्टी का जालंधर के इन्फ्लुएंसर रोजर संधू के साथ विवाद भी हुआ था। उस दौरान रोजर संधू ने भी भट्टी पर हिंदू और सिख धर्म के खिलाफ भट्टी पर आपत्तिजनक बयान देने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद दोनों में विवाद इतना बढ़ गया था कि भट्टी ने रोजर के घर पर ग्रेनेड अटैक करवाकर उसकी जिम्मेदारी ली थी। पढ़े कौन है शहजाद भट्टी 1- भू-माफिया और अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन, 5 साल बाद पाकिस्तान लौटा: शहजाद भट्टी पाकिस्तान का कुख्यात डॉन है, जो पाकिस्तान के भूमाफिया और अंडर वर्ल्ड के बड़े गैंगस्टरों से संबंध रखता है। इसके चलते पाकिस्तान ने शहजाद भट्‌टी पर पाबंदी भी लगा रखी थी। हालांकि, रविवार (4 मई, 2025) को 5 साल बाद भट्टी पाकिस्तान लौट आया है। 2-फारुख खोखर का राइट हैंड, कई देशों में नेटवर्क: भट्टी पाकिस्तान के कुख्यात माफिया फारुख खोखर का राइट हैंड है और उसी के लिए वह काम करता है। उसका नेटवर्क यूरोप, यूके (यूनाइटेड किंगडम), अमेरिका, कनाडा, पाकिस्तान और दुबई सहित अन्य देशों में भी चलता है। 3-बम बनाने और हथियारों की तस्करी करता है: शहजाद भट्टी का बम और हथियार तस्करी को लेकर एक बड़ा नेटवर्क पूरी दुनिया में फैला हुआ है। फिर चाहे वह किसी भी तरह का हथियार हो। पैसे लेकर हथियार चाहे चीन, अमेरिका या फिर रूस से मंगवाने हों। सब तरफ से उसका नेटवर्क काम करता है। 4-भारत के क्रिमिनल भी इससे हथियार लेते हैं: कई बार मॉडर्न हथियारों के साथ भट्टी अपने फोटो वीडियो भी अपलोड करता है। उसके हथियारों का बड़ा हिस्सा भारत में भी भेजा जाता है। भारत के कई क्रिमिनल भट्टी के जरिए ही हथियार मंगवाते हैं, जोकि पाकिस्तान सीमा से भारत में लाए जाते हैं। 5-शेर पालने का शौकीन: शहजाद भट्टी को शेर पालने का भी बहुत शौक है। चाहे वह पाकिस्तान में रह रहा हो, या दुबई और यूरोप में। सभी जगह उसने और उसके साथियों ने शेर पाल रखे हैं। भट्टी अपने पालतू शेरों के साथ वीडियो और फोटो भी शेयर करता है। पंजाब में इन्फ्लुएंसर को लगातार कट्टरपंथी निशाने पर ले रहे है। इस बीच पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी भी कंचन की हत्या के बाद अमृतपाल मेंहरों के हक में वीडियो पोस्ट कर रहा है कि वह उसके साथ है। अब शहजाद भट्टी पर इन्फ्लुएंसर सुरलीन कौर ने निशाना साधा है। सुरलीन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए कहा- पाकिस्तान का शहजाद भट्टी खच्च (घटिया) बंदा है, जो एक साल से मेरे साथ लड़ रहा है। उसने मेरे खिलाफ वीडियो भी पोस्ट की थी। सुरलीन ने कहा कि वह अकेली ही उसके साथ लड़ रही थी और सिखों के लिए कोई भी लड़की खड़ी नहीं हुई थी। लेकिन इन लोगों ने फोटो लगाकर बहुत गलत किया। अब उस शहजाद भट्टी ने वीडियो जारी कर कहा कि वह अमृतपाल सिंह मेहरू के साथ है। सुरलीन ने वीडियो दिखा खोली भट्टी की पोल सुरलीन ने वीडियो में भट्टी की एक क्लिप दिखाई है। जिसमें उसने भट्टी को पोल खोलते हुए सभी लोगों के ध्यान से इस क्लिप को सुनने के लिए कहा है। सुरलीन ने वीडियो में कहा कि सुनें कि किस तरह शहजाद भट्टी सिख लड़कियों के खिलाफ गलत शब्दावली का इस्तेमाल कर रहा है और सिख लड़कियों को मुस्लिम बनाने की बात करता सुनाई दे रहा है। हालांकि इस क्लिप की दैनिक भास्कर पुष्टि नहीं करता। रोजर संधू के कराया था ग्रेनेड अटैक बता दें कि पिछले कुछ समय से भट्टी द्वारा पंजाब के लोगों के प्रति आपत्तिजनक बयान सामने आ रहे है। इससे पहले भट्टी का जालंधर के इन्फ्लुएंसर रोजर संधू के साथ विवाद भी हुआ था। उस दौरान रोजर संधू ने भी भट्टी पर हिंदू और सिख धर्म के खिलाफ भट्टी पर आपत्तिजनक बयान देने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद दोनों में विवाद इतना बढ़ गया था कि भट्टी ने रोजर के घर पर ग्रेनेड अटैक करवाकर उसकी जिम्मेदारी ली थी। पढ़े कौन है शहजाद भट्टी 1- भू-माफिया और अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन, 5 साल बाद पाकिस्तान लौटा: शहजाद भट्टी पाकिस्तान का कुख्यात डॉन है, जो पाकिस्तान के भूमाफिया और अंडर वर्ल्ड के बड़े गैंगस्टरों से संबंध रखता है। इसके चलते पाकिस्तान ने शहजाद भट्‌टी पर पाबंदी भी लगा रखी थी। हालांकि, रविवार (4 मई, 2025) को 5 साल बाद भट्टी पाकिस्तान लौट आया है। 2-फारुख खोखर का राइट हैंड, कई देशों में नेटवर्क: भट्टी पाकिस्तान के कुख्यात माफिया फारुख खोखर का राइट हैंड है और उसी के लिए वह काम करता है। उसका नेटवर्क यूरोप, यूके (यूनाइटेड किंगडम), अमेरिका, कनाडा, पाकिस्तान और दुबई सहित अन्य देशों में भी चलता है। 3-बम बनाने और हथियारों की तस्करी करता है: शहजाद भट्टी का बम और हथियार तस्करी को लेकर एक बड़ा नेटवर्क पूरी दुनिया में फैला हुआ है। फिर चाहे वह किसी भी तरह का हथियार हो। पैसे लेकर हथियार चाहे चीन, अमेरिका या फिर रूस से मंगवाने हों। सब तरफ से उसका नेटवर्क काम करता है। 4-भारत के क्रिमिनल भी इससे हथियार लेते हैं: कई बार मॉडर्न हथियारों के साथ भट्टी अपने फोटो वीडियो भी अपलोड करता है। उसके हथियारों का बड़ा हिस्सा भारत में भी भेजा जाता है। भारत के कई क्रिमिनल भट्टी के जरिए ही हथियार मंगवाते हैं, जोकि पाकिस्तान सीमा से भारत में लाए जाते हैं। 5-शेर पालने का शौकीन: शहजाद भट्टी को शेर पालने का भी बहुत शौक है। चाहे वह पाकिस्तान में रह रहा हो, या दुबई और यूरोप में। सभी जगह उसने और उसके साथियों ने शेर पाल रखे हैं। भट्टी अपने पालतू शेरों के साथ वीडियो और फोटो भी शेयर करता है।   पंजाब | दैनिक भास्कर