अंबाला में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अनिल विज ने कहा है कि पाकिस्तान सबसे बड़ा झूठा देश है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की बातों का कोई मतलब नहीं है। इसलिए हमारी सेना तैयार थी। दरअसल, पाकिस्तान के सीजफायर और फिर उसके उल्लंघन के बाद देश गुस्से में है, जिसके चलते हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने इस हरकत के लिए पाकिस्तान को ‘ना-पाकिस्तान’ कहा है। उन्होंने कहा कि झूठ, फरेब, धोखाधड़ी पाकिस्तान के हथियार हैं, हमारा शीर्ष नेतृत्व इस पर नजर रखे हुए है। झूठ पाकिस्तान का सबसे बड़ा हथियार विज ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह पाकिस्तान नहीं है यह ना-पाकिस्तान है, झूठ, फरेब, छल व धोखेबाजी इसके हथियार है। हमारा शीर्ष नेतृत्व व फौजें इसपर नजर रखें हुए हैं। समय आने पर जो कार्रवाई करनी होगी वह की जाएगी। गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के मध्य युद्ध के हालातों के बीच कल शाम दोनों देशों के बीच युद्ध विराम हो गया था। मगर युद्ध विराम के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान ने फिर इसे तोड़ते हुए हमला शुरू कर दिया था जिसका भारतीय सेनाओं ने मुंह तोड़ जवाब दिया था। अंबाला में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अनिल विज ने कहा है कि पाकिस्तान सबसे बड़ा झूठा देश है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की बातों का कोई मतलब नहीं है। इसलिए हमारी सेना तैयार थी। दरअसल, पाकिस्तान के सीजफायर और फिर उसके उल्लंघन के बाद देश गुस्से में है, जिसके चलते हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने इस हरकत के लिए पाकिस्तान को ‘ना-पाकिस्तान’ कहा है। उन्होंने कहा कि झूठ, फरेब, धोखाधड़ी पाकिस्तान के हथियार हैं, हमारा शीर्ष नेतृत्व इस पर नजर रखे हुए है। झूठ पाकिस्तान का सबसे बड़ा हथियार विज ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह पाकिस्तान नहीं है यह ना-पाकिस्तान है, झूठ, फरेब, छल व धोखेबाजी इसके हथियार है। हमारा शीर्ष नेतृत्व व फौजें इसपर नजर रखें हुए हैं। समय आने पर जो कार्रवाई करनी होगी वह की जाएगी। गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के मध्य युद्ध के हालातों के बीच कल शाम दोनों देशों के बीच युद्ध विराम हो गया था। मगर युद्ध विराम के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान ने फिर इसे तोड़ते हुए हमला शुरू कर दिया था जिसका भारतीय सेनाओं ने मुंह तोड़ जवाब दिया था। हरियाणा | दैनिक भास्कर
