पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, हिसार में जश्न:लोगों ने लगाए “भारत माता की जय” के नारे, गंगवा-बिश्नोई ने भारतीय सेना का पराक्रम बताया

पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, हिसार में जश्न:लोगों ने लगाए “भारत माता की जय” के नारे, गंगवा-बिश्नोई ने भारतीय सेना का पराक्रम बताया

भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से जहां पूरा देश गौरवांवित महसूस कर रहा है। वहीं हरियाणा के हिसार में भी लोगों में खुशी का माहौल है। सुबह जैसे ही लोगों ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की खबर सुनी लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हिसार में मॉर्निंग वॉक क्लब के सदस्यों ने खुशी का इजहार करते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए। इसके अलावा PWD मिनिस्टर रणबीर गंगवा ने सेना के आपरेशन आक्रमण के पोस्टर को अपने X हैंडल पर शेयर करते हुए “जय हिंदी की सेना” और “भारत माता की जय”। वहीं हिसार के सेक्टर 5 स्थित डिफेंस सेक्टर के RWA प्रधान रिटायर्ड कर्नल ईश्वर चंद्र रेहडू़ ने कहा कि भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की तारीफ करते हुए कहा कि भारत ने अपनी क्षमता के हिसाब से पाकिस्तान को जवाब दिया है। उन्हें भारतीय सेना पर गर्व हैं। खुद ईश्वर चंद्र रेहडू़ पाकिस्तान के खिलाफ कई मोर्चों पर लड़ चुके हैं। कुलदीप बिश्नोई ने कहा- हम घुस कर मारेंगे भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक पर भाजपा नेता पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने पोस्ट की है। कुलदीप बिश्नोई ने भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत प्रधानमंत्री बताया है। कुलदीप बिश्नोई ने गृहमंत्री अमित शाह के ट्वीट को र पोस्ट लिखा कि ” भारत माता की जय! जय हिन्द, हमारी महान सेना को सैल्यूट! जय भारत, हमारे मजबूत प्रधानमंत्री को सलाम। “तुम छुपकर मारोगे, हम घुस कर मारेंगे। हांसी में एयर स्ट्राइक पर जश्न मनाया, नारे लगाए
हिसार के हांसी की स्थानीय अमर मार्केट में भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक का जश्न मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक कनौजिया के नेतृत्व में मनाए गए जश्न को ‘‘शौर्य-दिवस‘‘ का नाम दिया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेता अशोक कनौजिया ने कहा कि यह आधुनिक भारत है, यह दुश्मनों के घर में घुसकर मारता है, भारत सरकार की नीति रही है कि वह किसी को छेड़ता नही है, अगर उसे कोई छेड़े तो वह छोड़ता नहीं है। कनौजिया ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को कहा था कि, मोदी को बता देना। 7 मई को भारतीय सेनाओं ने बतला दिया कि वह ईंट का जवाब पत्थर से देना जानती है। पूर्व पार्षद ढालिया बोले- सेना ने पराक्रम दिखाया
इस अवसर पर पूर्व पार्षद एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक ढालिया ने इस अवसर पर कहा कि, भारतीय जल, थल और वायु सेना ने अपने पराक्रम को दिखाया है कि हम पाकिस्तान के अन्दर 100 कि.मी. तक जाकर भी दुश्मनों का सफाया कर सकते हैं। ढालिया ने कहा कि सम्पूर्ण भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अपने आपको सुरक्षित महसूस करता है। ढालिया ने आगे कहा कि अगर कोई आतंकवादी संगठन भारत की तरफ टेढ़ी नजर से देखेगा तो उसका खात्मा अवश्य किया जायेगा। कथूरिया ने कहा-पाकिस्तान को सबक मिला
इस अवसर पर ग्रीन सिटी के डायरेक्टर सौरभ कथूरिया ने कहा कि भारत एक शान्तिप्रिय एवं विकासशील देश है लेकिन अगर कोई आतंकवादी घटना घटित करता है तो उसका नाश निश्चित किया जायेगा। भारत अपनी जमीन पर आतंकवाद को कतई पनपने नही देगा। कथूरिया ने मोदी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आज पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करके सारा देश अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस अवसर पर वर्करों ने भारत माता की जय, वन्देमातरम और हमारी सेनाएं जिन्दाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर चम्पाराम ढाबी, अशोक शर्मा, ताराचन्द मिवाल, ज्ञानी ढाबी, आशा राम, बाबू लाल चैहान, सुरजभान ढालिया, शिखरचन्द रोहिल्ला, महेन्द्र चैहान तथा सोनू जोया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से जहां पूरा देश गौरवांवित महसूस कर रहा है। वहीं हरियाणा के हिसार में भी लोगों में खुशी का माहौल है। सुबह जैसे ही लोगों ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की खबर सुनी लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हिसार में मॉर्निंग वॉक क्लब के सदस्यों ने खुशी का इजहार करते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए। इसके अलावा PWD मिनिस्टर रणबीर गंगवा ने सेना के आपरेशन आक्रमण के पोस्टर को अपने X हैंडल पर शेयर करते हुए “जय हिंदी की सेना” और “भारत माता की जय”। वहीं हिसार के सेक्टर 5 स्थित डिफेंस सेक्टर के RWA प्रधान रिटायर्ड कर्नल ईश्वर चंद्र रेहडू़ ने कहा कि भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की तारीफ करते हुए कहा कि भारत ने अपनी क्षमता के हिसाब से पाकिस्तान को जवाब दिया है। उन्हें भारतीय सेना पर गर्व हैं। खुद ईश्वर चंद्र रेहडू़ पाकिस्तान के खिलाफ कई मोर्चों पर लड़ चुके हैं। कुलदीप बिश्नोई ने कहा- हम घुस कर मारेंगे भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक पर भाजपा नेता पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने पोस्ट की है। कुलदीप बिश्नोई ने भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत प्रधानमंत्री बताया है। कुलदीप बिश्नोई ने गृहमंत्री अमित शाह के ट्वीट को र पोस्ट लिखा कि ” भारत माता की जय! जय हिन्द, हमारी महान सेना को सैल्यूट! जय भारत, हमारे मजबूत प्रधानमंत्री को सलाम। “तुम छुपकर मारोगे, हम घुस कर मारेंगे। हांसी में एयर स्ट्राइक पर जश्न मनाया, नारे लगाए
हिसार के हांसी की स्थानीय अमर मार्केट में भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक का जश्न मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक कनौजिया के नेतृत्व में मनाए गए जश्न को ‘‘शौर्य-दिवस‘‘ का नाम दिया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेता अशोक कनौजिया ने कहा कि यह आधुनिक भारत है, यह दुश्मनों के घर में घुसकर मारता है, भारत सरकार की नीति रही है कि वह किसी को छेड़ता नही है, अगर उसे कोई छेड़े तो वह छोड़ता नहीं है। कनौजिया ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को कहा था कि, मोदी को बता देना। 7 मई को भारतीय सेनाओं ने बतला दिया कि वह ईंट का जवाब पत्थर से देना जानती है। पूर्व पार्षद ढालिया बोले- सेना ने पराक्रम दिखाया
इस अवसर पर पूर्व पार्षद एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक ढालिया ने इस अवसर पर कहा कि, भारतीय जल, थल और वायु सेना ने अपने पराक्रम को दिखाया है कि हम पाकिस्तान के अन्दर 100 कि.मी. तक जाकर भी दुश्मनों का सफाया कर सकते हैं। ढालिया ने कहा कि सम्पूर्ण भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अपने आपको सुरक्षित महसूस करता है। ढालिया ने आगे कहा कि अगर कोई आतंकवादी संगठन भारत की तरफ टेढ़ी नजर से देखेगा तो उसका खात्मा अवश्य किया जायेगा। कथूरिया ने कहा-पाकिस्तान को सबक मिला
इस अवसर पर ग्रीन सिटी के डायरेक्टर सौरभ कथूरिया ने कहा कि भारत एक शान्तिप्रिय एवं विकासशील देश है लेकिन अगर कोई आतंकवादी घटना घटित करता है तो उसका नाश निश्चित किया जायेगा। भारत अपनी जमीन पर आतंकवाद को कतई पनपने नही देगा। कथूरिया ने मोदी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आज पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करके सारा देश अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस अवसर पर वर्करों ने भारत माता की जय, वन्देमातरम और हमारी सेनाएं जिन्दाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर चम्पाराम ढाबी, अशोक शर्मा, ताराचन्द मिवाल, ज्ञानी ढाबी, आशा राम, बाबू लाल चैहान, सुरजभान ढालिया, शिखरचन्द रोहिल्ला, महेन्द्र चैहान तथा सोनू जोया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।   हरियाणा | दैनिक भास्कर