हरियाणा के पानीपत की एक कॉलोनी में 19 वर्षीय युवक ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड करने से पहले युवक ने अपनी मां के नाम माफी मांगने वाला पंजाबी सिंगर स्व. सिद्धू मुसेवाला के गाने का स्टेट्स लगाया। इसके बाद उसने अपनी प्रेमिका से देर रात तक सोशल मीडिया पर बात की। उसे सुसाइड करने की बात बताई। जिसके बाद प्रेमिका उसे मैसेज के जरिए ऐसा न करने को कहती रही। सुबह परिजनों को युवक उसका शव फंदे पर लटका मिला। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे पर नीचे उतवाया और सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है। दिन में प्रेमिका को कहा- आज मेरा आखिरी दिन है जानकारी के मुताबिक मामला ज्योति कॉलोनी का है। जहां 19 साल का युवक अनुराग किराए के कमरे में रहता था। वह यहां पिछले करीब 4 साल से रह रहा है और एक कंपनी में पल्लेदारी का काम करता था। उसके साथ उसका बड़ा भाई भी रहता था। जोकि शुक्रवार रात को नाइट शिफ्ट पर फैक्ट्री में गया हुआ था। अनुराग के सुमन नाम की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग थे। उसने शुक्रवार दिन के समय अपने इंस्टाग्राम पर पंजाबी सिंगर स्व. सिद्धू मुसेवाला के गाने का स्टेटस लगाया। जिसमें वह अपनी मां से माफी मांग रहा है। दिन भर से प्रेमिका को बताया कि आज उसका इस दुनिया में आखिरी दिन है। वह सुसाइड कर लेगा। वह टूट चुका है। देर रात तक प्रेमिका से कभी मैसेज, तो कभी कॉल के जरिए उसकी बात होती रही। रात को फिर उसे प्रेमिका से 5 मिनट कॉल पर बात की। इसके बाद उसे उसी के दुपट्टा से फंदा लगाया और फांसी पर झूल गया। हरियाणा के पानीपत की एक कॉलोनी में 19 वर्षीय युवक ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड करने से पहले युवक ने अपनी मां के नाम माफी मांगने वाला पंजाबी सिंगर स्व. सिद्धू मुसेवाला के गाने का स्टेट्स लगाया। इसके बाद उसने अपनी प्रेमिका से देर रात तक सोशल मीडिया पर बात की। उसे सुसाइड करने की बात बताई। जिसके बाद प्रेमिका उसे मैसेज के जरिए ऐसा न करने को कहती रही। सुबह परिजनों को युवक उसका शव फंदे पर लटका मिला। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे पर नीचे उतवाया और सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है। दिन में प्रेमिका को कहा- आज मेरा आखिरी दिन है जानकारी के मुताबिक मामला ज्योति कॉलोनी का है। जहां 19 साल का युवक अनुराग किराए के कमरे में रहता था। वह यहां पिछले करीब 4 साल से रह रहा है और एक कंपनी में पल्लेदारी का काम करता था। उसके साथ उसका बड़ा भाई भी रहता था। जोकि शुक्रवार रात को नाइट शिफ्ट पर फैक्ट्री में गया हुआ था। अनुराग के सुमन नाम की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग थे। उसने शुक्रवार दिन के समय अपने इंस्टाग्राम पर पंजाबी सिंगर स्व. सिद्धू मुसेवाला के गाने का स्टेटस लगाया। जिसमें वह अपनी मां से माफी मांग रहा है। दिन भर से प्रेमिका को बताया कि आज उसका इस दुनिया में आखिरी दिन है। वह सुसाइड कर लेगा। वह टूट चुका है। देर रात तक प्रेमिका से कभी मैसेज, तो कभी कॉल के जरिए उसकी बात होती रही। रात को फिर उसे प्रेमिका से 5 मिनट कॉल पर बात की। इसके बाद उसे उसी के दुपट्टा से फंदा लगाया और फांसी पर झूल गया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
हरियाणा में समय से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव:25 अगस्त के बाद घोषणा संभव; सैनी सरकार अलर्ट, अधिकारी देर रात तक कामों में जुटे
हरियाणा में समय से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव:25 अगस्त के बाद घोषणा संभव; सैनी सरकार अलर्ट, अधिकारी देर रात तक कामों में जुटे हरियाणा में विधानसभा चुनाव तय समय से पहले हो सकते हैं। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) 25 अगस्त के बाद इसकी घोषणा करेगा। इस साल 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें हरियाणा के अलावा महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और झारखंड शामिल हैं। ECI के सूत्रों का कहना है कि जम्मू कश्मीर के कारण चुनाव की डेट में बदलाव किया गया है। 2019 में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 21 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया था। इस सरकार का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म होगा। समय से पहले विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा सरकार भी अलर्ट हो गई है। सीएम नायब सैनी ने मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) और टॉप ब्यूरोक्रेसी को अलर्ट कर दिया है। यही वजह है कि CMO के ऑफिसर्स देर रात तक काम कर रहे हैं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल पहले ही बता चुके हैं कि विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय चुनाव आयोग की टीम 12-13 अगस्त को हरियाणा दौरे पर आ रही है। स्थानीय स्तर पर सभी 22 जिलों मे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के इंजीनियरों द्वारा EVM चेकिंग का काम किया जा रहा है। इस बार विधानसभा चुनाव के लिए 817 पोलिंग बूथ नए बनाए गए हैं, जिसके बाद पोलिंग बूथों की संख्या बढ़कर 20,629 हो गई है। समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने की ये 3 बड़ी वजहें… 1. जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर में 2018 से सरकार नहीं है। यहां राष्ट्रपति शासन लागू है। यहां अब विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां सितंबर 2024 में विधानसभा चुनाव संभावित हैं, जबकि हरियाणा सहित 3 अन्य राज्यों में अक्टूबर 2024 में विधानसभा प्रस्तावित है। जम्मू-कश्मीर की सीमाएं पाकिस्तान से लगती है। आर्टिकल 370 हटने के बाद यहां पिछले कुछ दिनों से आतंकी घटनाएं बढ़ गई हैं, ऐसे में केंद्र सरकार विधानसभा चुनाव कराकर इतिश्री करना चाहती है। यही वजह है कि दूसरे राज्यों के विधानसभा चुनाव समय से पहले कराने पड़ रहे हैं। 2. विपक्ष को ज्यादा टाइम देने के मूड में नहीं केंद्र राजनीतिक जानकारों का कहना है लोकसभा चुनाव के बाद BJP के लिए इन चारों राज्यों के विधानसभा चुनाव बड़े महत्वपूर्ण होने वाले हैं। इन राज्यों के चुनाव का सीधा असर केंद्र की सरकार पर पड़ेगा। चूंकि अभी भाजपा ने केंद्र में नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की पार्टी के सहयोग से बनी है। यदि इन राज्यों में भाजपा को अच्छे परिणाम नहीं मिले तो जाहिर है कि इसका सीधा सरकार गठबंधन के सहयोगियों पर भी पड़ेगा। जल्द चुनाव होने से विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस को अपनी तैयारियों को लेकर टाइम नहीं मिल पाएगा। 3. हरियाणा में भी BJP चाहती है जल्दी चुनाव केंद्र के साथ हरियाणा BJP भी यह चाहती है कि यहां समय से पहले ही विधानसभा चुनाव हों। इसका इनपुट हरियाणा की टॉप लीडरशिप केंद्र को दे चुकी है। यदि यहां समय से पहले चुनाव होते हैं तो हरियाणा सरकार विधानसभा में मानसून सेशन एक दिन का कर सकती है। संविधान विशेषज्ञ राम नारायण यादव ने बताया आर्टिकल 174 के कारण सरकार को 6 महीने के भीतर विधानसभा सत्र बुलाना जरूरी है। चाहे वह एक दिन ही सत्र क्यों न हो। हरियाणा में BJP-JJP गठबंधन की सरकार थी, इसी साल अलग हुए दोनों हरियाणा में 2019 में पिछले विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें भाजपा को 41 और जजपा को 10 सीट मिली थीं। 6 निर्दलीय और एक हलोपा विधायक के साथ भाजपा ने सरकार बनाई थी। मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि वह 5 साल कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। इसी साल 12 मार्च को जजपा और भाजपा का गठबंधन टूट गया। मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सैनी को विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दावा किया कि उनके पास 48 विधायकों का समर्थन है। मीटिंग में भाजपा के 41 और 7 निर्दलीय विधायक शामिल हुए थे, यानी 48। विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 46 विधायकों का सपोर्ट चाहिए था। लोकसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस को 5-5 सीट मिलीं लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने 5 सीटें जीतीं। वहीं भाजपा को भी 5 सीटों पर जीत मिली। 2019 में भाजपा ने यहां 10 में से 10 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को यहां एक भी सीट नहीं मिल पाई थी। उनके दिग्गज नेता तक चुनाव हार गए थे। हरियाणा विधानसभा में बदल चुकी स्थिति लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा विधानसभा के नंबरों में बदलाव हो चुका है। 90 विधायकों वाली विधानसभा में अब 87 विधायक ही बचे हैं। सिरसा की रानियां विधानसभा से रणजीत सिंह चौटाला के इस्तीफे, बादशाहपुर विधानसभा सीट से विधायक राकेश दौलताबाद के निधन और अंबाला लोकसभा सीट से मुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी के अंबाला लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यह स्थिति बनी है। 87 सदस्यीय इस विधानसभा में अब बहुमत का आंकड़ा 46 से गिरकर 44 हो गया है। अब भाजपा, कांग्रेस के पास विधायकों की क्या है संख्या मौजूदा स्थिति की बात करें तो भाजपा के पास 41 विधायक हैं। इसके अलावा उन्हें हलोपा विधायक गोपाल कांडा और एक निर्दलीय नयनपाल रावत का समर्थन प्राप्त है। भाजपा के पास 43 विधायक हैं। वहीं विपक्ष में भाजपा से एक ज्यादा यानी 44 विधायक हैं। इनमें कांग्रेस के 29 (किरण चौधरी अभी कांग्रेस विधायक हैं, स्पीकर ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया है।), जजपा के 10, निर्दलीय 4 और एक इनेलो विधायक हैं।
नूंह MLA बोले- बड़ौली पर रेप केस, इस्तीफा देना चाहिए:पटवारी मामले पर बोले- लिस्ट जारी करनी थी तो भ्रष्ट अधिकारी की होनी चाहिए थी
नूंह MLA बोले- बड़ौली पर रेप केस, इस्तीफा देना चाहिए:पटवारी मामले पर बोले- लिस्ट जारी करनी थी तो भ्रष्ट अधिकारी की होनी चाहिए थी हरियाणा के नूंह जिले से कांग्रेस विधायक चौधरी आफताब अहमद ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। भाजपा में नैतिकता नाम की कोई चीज नहीं है। आफताब अहमद ने कहा कि भाजपा ने पटवारी जैसे भ्रष्ट कर्मचारियों की सूची जारी की है। अगर सूची जारी करनी ही थी तो मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की सूची जारी करनी चाहिए थी। पूरा सिस्टम भ्रष्टाचार में डूबा हुआ भाजपा की कैबिनेट से लेकर पूरा सिस्टम भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। अगर लिस्ट जारी करनी है तो इनकी होनी चाहिए। भाजपा इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती, बल्कि छोटे-छोटे कर्मचारियों की लिस्ट जारी करती हैं जो भ्रष्ट हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को भ्रष्टाचार पर बात करने का कोई हक नहीं है, क्योंकि वह खुद भ्रष्ट है और उसका पूरा सिस्टम भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा दे देना चाहिए विधायक आफताब अहमद ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। भाजपा का नैतिक कर्तव्य है कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
यमुनानगर में नदी के पास मिला नवजात का शव:बच्चों ने कट्टे में रखा देखा, कुत्तों के नोचने के डर से गड्ढे में दबाया
यमुनानगर में नदी के पास मिला नवजात का शव:बच्चों ने कट्टे में रखा देखा, कुत्तों के नोचने के डर से गड्ढे में दबाया यमुनानगर में नदी के पास गड्ढे में नवजात बच्चे का शव मिला। जिसके वहां खेल रहे बच्चों ने कट्टे में देख और कुत्तों के नोचने के डर से मिट्टी डालकर दबा दिया। इसके बाद लोगों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसारं बीते कल मोहल्ला प्रेम नगर के बच्चे नकटी नदी में खेल रहे थे। इन बच्चों ने एक कट्टे में भरे सामान के पास कुत्तों को देखा। जब कट्टे को खोलकर देखा तो उसमें एक नवजात बच्चे का शव पड़ा मिला। कुतों के नोचने के भय से इन बच्चों ने नदी से मिट्टी निकालकर नवजात के शव को दबा दिया। बाद में घर आकर आसपास के लोगों को सूचना दी। ठंड से नवजात की मौत नकटी नदी में नवजात का शव मिलने से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है। कई लोगों का कहना है कि बिन ब्याही लड़की ने नवजात को जन्म देकर फेंक दिया होगा या फिर किसी महिला ने अपने कृत्य को छुपाने के लिए शिशु को जन्म देने के बाद वहीं पर छोड़ दिया। कड़ाके की ठंड से नवजात की मौत हो गई। मामले की जांच कर रही पुलिस एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जगाधरी के सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात महिला के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।