पानीपत में विजय जैन हो सकते हैं कांग्रेस के उम्मीदवार:बोले-कई नेताओं के आ चुके फोन; शाम को कार्यकर्ताओं से मीटिंग में लेंगे फैसला

पानीपत में विजय जैन हो सकते हैं कांग्रेस के उम्मीदवार:बोले-कई नेताओं के आ चुके फोन; शाम को कार्यकर्ताओं से मीटिंग में लेंगे फैसला

हरियाणा पानीपत नगर निगम चुनावों में एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। यहां कांग्रेस के दावेदार पूर्व बीजेपी पार्षद विजय जैन हो सकते हैं। इसको लेकर उन्होंने संकेत भी दिए है। विजय जैन का कहना है कि उनके पास कांग्रेस से कई राज्य स्तरीय नेताओं के अलावा स्थानीय नेताओं के फोन आ चुके। जिसके चलते उन्होंने विचार बनाने का समय मांगा है। इसके अलावा कार्यकर्ता भी चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं। इन सब को देखते हुए आज यानी मंगलवार शाम को कार्यकर्ताओं और कुछ नेताओं की मीटिंग बुलाई गई है। जिसके बाद वे अपना फैसला सुनाएंगे। विजय जैन का कहना है कि वे कार्यकर्ताओं के कहने पर चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, कांग्रेस के स्थानीय वरिष्ठ नेताओं ने भी ऑफ रिकॉर्ड विजय जैन के नाम पर सहमति जताई है। भाजपा-कांग्रेस विजय जैन को पार्टी से कर चुकी निष्कासित बता दें कि निकाय चुनावों से पहले हरियाणा में विधानसभा चुनाव हुए थे। जिनमें भी ग्रामीण सीट से विजय जैन ने पहले भाजपा और फिर कांग्रेस से टिकट की मांग की थी। लेकिन दोनों ही पार्टियों ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। यहां से भाजपा ने मंत्री महिपाल ढांडा को और कांग्रेस ने सचिन कुंडू को टिकट देकर मैदान में उतारा था। जब विजय जैन भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए थे, तब बीजेपी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें निष्कासित किया था। कांग्रेस भी टिकट न मिलने पर विजय जैन निर्दलीय मैदान में उतरे तो कांग्रेस ने भी 6 साल के लिए पार्टी से निकाला था। कांग्रेस से करीब 145 आवेदन हुए पानीपत में ग्रामीण के 12 वार्ड से 100 से ज्यादा पार्षद पद के लिए आवेदन आए हैं। जबकि शहर के 14 वार्ड के लिए करीब 45 आवेदन आए। कुल 26 वार्डों के लिए कांग्रेस के करीब 145 आवेदकों ने दावेदारी ठोकी है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस कल यानी बुधवार 19 फरवरी की शाम को पानीपत के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर सकती है। नहीं तो शुक्रवार तक हर हाल में लिस्ट जारी होने की संभावनाएं हैं। मेयर पद के लिए इन्होंने किया आवेदन
कांग्रेस से मेयर पद के लिए करीब 15 लोगों ने आवेदन किया था। जिनमें सुभाष बठला, नीरजा बाहरी, राजू पाहवा, डॉ. ओमवीर सिंह पंवार, राकेश चुघ आदि शामिल हैं। लेकिन विजय ने इनमें आवेदन नहीं किया है। उनके पास पार्टी के नेताओं के फोन गए हैं, जिसके बाद उनका मन बना है। हरियाणा पानीपत नगर निगम चुनावों में एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। यहां कांग्रेस के दावेदार पूर्व बीजेपी पार्षद विजय जैन हो सकते हैं। इसको लेकर उन्होंने संकेत भी दिए है। विजय जैन का कहना है कि उनके पास कांग्रेस से कई राज्य स्तरीय नेताओं के अलावा स्थानीय नेताओं के फोन आ चुके। जिसके चलते उन्होंने विचार बनाने का समय मांगा है। इसके अलावा कार्यकर्ता भी चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं। इन सब को देखते हुए आज यानी मंगलवार शाम को कार्यकर्ताओं और कुछ नेताओं की मीटिंग बुलाई गई है। जिसके बाद वे अपना फैसला सुनाएंगे। विजय जैन का कहना है कि वे कार्यकर्ताओं के कहने पर चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, कांग्रेस के स्थानीय वरिष्ठ नेताओं ने भी ऑफ रिकॉर्ड विजय जैन के नाम पर सहमति जताई है। भाजपा-कांग्रेस विजय जैन को पार्टी से कर चुकी निष्कासित बता दें कि निकाय चुनावों से पहले हरियाणा में विधानसभा चुनाव हुए थे। जिनमें भी ग्रामीण सीट से विजय जैन ने पहले भाजपा और फिर कांग्रेस से टिकट की मांग की थी। लेकिन दोनों ही पार्टियों ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। यहां से भाजपा ने मंत्री महिपाल ढांडा को और कांग्रेस ने सचिन कुंडू को टिकट देकर मैदान में उतारा था। जब विजय जैन भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए थे, तब बीजेपी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें निष्कासित किया था। कांग्रेस भी टिकट न मिलने पर विजय जैन निर्दलीय मैदान में उतरे तो कांग्रेस ने भी 6 साल के लिए पार्टी से निकाला था। कांग्रेस से करीब 145 आवेदन हुए पानीपत में ग्रामीण के 12 वार्ड से 100 से ज्यादा पार्षद पद के लिए आवेदन आए हैं। जबकि शहर के 14 वार्ड के लिए करीब 45 आवेदन आए। कुल 26 वार्डों के लिए कांग्रेस के करीब 145 आवेदकों ने दावेदारी ठोकी है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस कल यानी बुधवार 19 फरवरी की शाम को पानीपत के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर सकती है। नहीं तो शुक्रवार तक हर हाल में लिस्ट जारी होने की संभावनाएं हैं। मेयर पद के लिए इन्होंने किया आवेदन
कांग्रेस से मेयर पद के लिए करीब 15 लोगों ने आवेदन किया था। जिनमें सुभाष बठला, नीरजा बाहरी, राजू पाहवा, डॉ. ओमवीर सिंह पंवार, राकेश चुघ आदि शामिल हैं। लेकिन विजय ने इनमें आवेदन नहीं किया है। उनके पास पार्टी के नेताओं के फोन गए हैं, जिसके बाद उनका मन बना है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर