मुरादाबाद में नगर निगम ने सपा के पूर्व मंत्री कमाल अख्तर की 2 प्रॉपर्टी सील कर दी हैं। इनमें मुरादाबाद शहर में पूर्व मंत्री का होटल ‘व्हाइट हाउस’ और एक बॉर शामिल है। ये दोनों प्रॉपर्टी कमाल अख्तर की पत्नी हुमेरा अख्तर के नाम पर हैं। हुमेरा अमरोहा ही उझारी नगर पंचायत की चेयरपर्सन हैं। जबकि कमाल अख्तर मौजूदा वक्त में मुरादाबाद की कांठ विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। कमाल अख्तर ने हाल ही में विधानसभा में मुरादाबाद नगर निगम के खिलाफ मुद्दा उठाया था। जिसके बाद नगर निगम की ओर से ये कार्रवाई की गई है। हालांकि नगर निगम का कहना है कि पूर्व मंत्री के होटल और बॉर को हाउस टैक्स के बकाए में सील किया गया है। पूर्व मंत्री की ये दोनों प्रॉपर्टी बुधवार को सुबह 10 बजे से पहले ही सील कर दी गईं। नगर निगम ने दोनों प्रॉपर्टी को सील करने के बाद यहां कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया है। पूर्व मंत्री की पत्नी हुमेरा अख्तर को नगर निगम की ओर से बकाया जमा करने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी गई है। बता दें कि पूर्व कमाल अख्तर को मुरादाबाद में आवास विकास फेज – 2 में भाजपा कार्यालय के पास ही ‘व्हाइट हाउस’ के नाम से एक होटल है। जबकि शहर के सिविल लाइंस एरिया में गजल बार के नाम से उनकी बार भी है।
खबर अपडेट की जा रही है… मुरादाबाद में नगर निगम ने सपा के पूर्व मंत्री कमाल अख्तर की 2 प्रॉपर्टी सील कर दी हैं। इनमें मुरादाबाद शहर में पूर्व मंत्री का होटल ‘व्हाइट हाउस’ और एक बॉर शामिल है। ये दोनों प्रॉपर्टी कमाल अख्तर की पत्नी हुमेरा अख्तर के नाम पर हैं। हुमेरा अमरोहा ही उझारी नगर पंचायत की चेयरपर्सन हैं। जबकि कमाल अख्तर मौजूदा वक्त में मुरादाबाद की कांठ विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। कमाल अख्तर ने हाल ही में विधानसभा में मुरादाबाद नगर निगम के खिलाफ मुद्दा उठाया था। जिसके बाद नगर निगम की ओर से ये कार्रवाई की गई है। हालांकि नगर निगम का कहना है कि पूर्व मंत्री के होटल और बॉर को हाउस टैक्स के बकाए में सील किया गया है। पूर्व मंत्री की ये दोनों प्रॉपर्टी बुधवार को सुबह 10 बजे से पहले ही सील कर दी गईं। नगर निगम ने दोनों प्रॉपर्टी को सील करने के बाद यहां कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया है। पूर्व मंत्री की पत्नी हुमेरा अख्तर को नगर निगम की ओर से बकाया जमा करने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी गई है। बता दें कि पूर्व कमाल अख्तर को मुरादाबाद में आवास विकास फेज – 2 में भाजपा कार्यालय के पास ही ‘व्हाइट हाउस’ के नाम से एक होटल है। जबकि शहर के सिविल लाइंस एरिया में गजल बार के नाम से उनकी बार भी है।
खबर अपडेट की जा रही है… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
पूर्व मंत्री कमाल अख्तर का ‘व्हाइट हाउस’ सील:मुरादाबाद नगर निगम के खिलाफ विधानसभा में उठाया था मुद्दा; निगम ने होटल-बार सील किया
