भास्कर न्यूज | जालंधर डांस स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ पंजाब और सांस्कृतिक कला मंच जालंधर की ओर से डीएवी यूनिवर्सिटी के हंसराज ऑडिटोरियम में 16वीं वार्षिक पेंटिंग, पोशाक प्रतियोगिता, मॉडलिंग, गायन और नृत्य खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इनमें विभिन्न आयु वर्गों में पंजाब भर से 378 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक ओपन वर्ग में12 से ऊपर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने गायन, तबला वादन व पेंटिंग के माध्यम से लोगों का दिल जीता। सुपर मॉम प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। वहीं निर्णायक की भूमिका तरलोचन सिंह उम्मेदपुरी, काजल शर्मा, उस्ताद प्रोफेसर भूपिंदर सिंह, प्रोफेसर सुरेश शर्मा, महक, पीयूष जैन, मास्टर उर्वशी, प्रिंसिपल परवीन शर्मा, प्रिंसिपल कुलदीप रोमाना, मास्टर विशाल नायर, मास्टर संदीप सिंह, मास्टर मनजिंदर सिंह, मनजीत कौर ने निभाई। कार्यक्रम के दौरान प्रितपाल सिंह पाला नंगल को पंजाबी संस्कृति और लोक नृत्य के प्रति उनकी सेवाओं के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रशासक तरुण पाल सिंह, जसप्रीत कौर, चन्नी तकुलिया, मास्टर मोहन लाल, उस्ताद मंगू, प्रिंसिपल सतपाल सिंह, एडवोकेट कुलदीप सिंह, विशाल भाटिया, मनप्रीत सिंह मन्नू, अमरीक सिंह, शालू सैनी, हनी जाखू, पवन अजीमल व अन्य मौजूद थे। भास्कर न्यूज | जालंधर डांस स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ पंजाब और सांस्कृतिक कला मंच जालंधर की ओर से डीएवी यूनिवर्सिटी के हंसराज ऑडिटोरियम में 16वीं वार्षिक पेंटिंग, पोशाक प्रतियोगिता, मॉडलिंग, गायन और नृत्य खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इनमें विभिन्न आयु वर्गों में पंजाब भर से 378 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक ओपन वर्ग में12 से ऊपर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने गायन, तबला वादन व पेंटिंग के माध्यम से लोगों का दिल जीता। सुपर मॉम प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। वहीं निर्णायक की भूमिका तरलोचन सिंह उम्मेदपुरी, काजल शर्मा, उस्ताद प्रोफेसर भूपिंदर सिंह, प्रोफेसर सुरेश शर्मा, महक, पीयूष जैन, मास्टर उर्वशी, प्रिंसिपल परवीन शर्मा, प्रिंसिपल कुलदीप रोमाना, मास्टर विशाल नायर, मास्टर संदीप सिंह, मास्टर मनजिंदर सिंह, मनजीत कौर ने निभाई। कार्यक्रम के दौरान प्रितपाल सिंह पाला नंगल को पंजाबी संस्कृति और लोक नृत्य के प्रति उनकी सेवाओं के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रशासक तरुण पाल सिंह, जसप्रीत कौर, चन्नी तकुलिया, मास्टर मोहन लाल, उस्ताद मंगू, प्रिंसिपल सतपाल सिंह, एडवोकेट कुलदीप सिंह, विशाल भाटिया, मनप्रीत सिंह मन्नू, अमरीक सिंह, शालू सैनी, हनी जाखू, पवन अजीमल व अन्य मौजूद थे। पंजाब | दैनिक भास्कर
