हिमाचल प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा निशाना साधा। शिमला में गुरुवार अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को खुद पता नहीं होगा कि वह कहां पैदा हुए। उन्होंने कहा कि बिहार में इलेक्शन चल रहे हैं। अभी वह (प्रधानमंत्री) बोल रहे हैं कि मैं तो यहीं पैदा हुआ। अनिरुद्ध सिंह ने कहा, वो (PM) जिस स्टेट में इलेक्शन होते हैं, वहीं के सिटीजन हो जाते हैं, वहीं का खान-पीन शुरू कर देते हैं। हिमाचल आएंगे तो वह प्रधानमंत्री मोदी का दूसरा घर हो जाता है। बिहार में शुरू कर दिया है कि मेरा तो फेवरेट खाना यही (बिहार) का है। हिमाचल आते हैं तो यहां की सेपू बड़ी की बातें करते हैं। केंद्र की मदद को लेकर मीडिया से बातचीत में बोले मंत्री दरअसल, अनिरुद्ध सिंह शिमला में गुरुवार को केंद्र की ओर से मिलने वाली आर्थिक मदद को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान एक पत्रकार के सवाल पर मंत्री ने ये बात कही। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि 2021-22 केंद्र से हिमाचल को रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (RDG) में 10300 करोड़ मिल रहे थे, जो कि 2025-26 में कम होकर 3257 करोड़ रह जाएंगे। संघीय ढांचे में ऐसा नहीं होना चाहिए। केंद्र ने जीएसटी कंपनसेशन भी बंद किया: मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हिमाचल को 2017 के बाद से हर साल जीएसटी कंपनसेशन के तौर पर 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा मिल रहे थे। मगर जुलाई 2022 में यह राशि भी बंद कर दी गई। हिमाचल की पूर्व भाजपा सरकार ने जब रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट 10 हजार करोड़ से ज्यादा और 3000 करोड़ से ज्यादा जीएसटी कंपनसेशन मिल रहा था, उस दौरान कर्मचारियों व पेंशनर का एरियर नहीं लौटाया। उल्टा चुनाव जीतने के लिए 5000 करोड़ रुपए से ज्यादा की मुफ्त रेवडिय़ां बांटकर हिमाचल की अर्थव्यवस्था को खराब किया। आपदा में भी मदद नहीं की: अनिरुद्ध अनिरुद्ध ने कहा साल 2023 में हिमाचल में सदी की सबसे भीषण आपदा आई। मगर केंद्र से राहत राशि के तौर पर एक भी पैसा नहीं मिला। हिमाचल प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा निशाना साधा। शिमला में गुरुवार अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को खुद पता नहीं होगा कि वह कहां पैदा हुए। उन्होंने कहा कि बिहार में इलेक्शन चल रहे हैं। अभी वह (प्रधानमंत्री) बोल रहे हैं कि मैं तो यहीं पैदा हुआ। अनिरुद्ध सिंह ने कहा, वो (PM) जिस स्टेट में इलेक्शन होते हैं, वहीं के सिटीजन हो जाते हैं, वहीं का खान-पीन शुरू कर देते हैं। हिमाचल आएंगे तो वह प्रधानमंत्री मोदी का दूसरा घर हो जाता है। बिहार में शुरू कर दिया है कि मेरा तो फेवरेट खाना यही (बिहार) का है। हिमाचल आते हैं तो यहां की सेपू बड़ी की बातें करते हैं। केंद्र की मदद को लेकर मीडिया से बातचीत में बोले मंत्री दरअसल, अनिरुद्ध सिंह शिमला में गुरुवार को केंद्र की ओर से मिलने वाली आर्थिक मदद को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान एक पत्रकार के सवाल पर मंत्री ने ये बात कही। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि 2021-22 केंद्र से हिमाचल को रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (RDG) में 10300 करोड़ मिल रहे थे, जो कि 2025-26 में कम होकर 3257 करोड़ रह जाएंगे। संघीय ढांचे में ऐसा नहीं होना चाहिए। केंद्र ने जीएसटी कंपनसेशन भी बंद किया: मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हिमाचल को 2017 के बाद से हर साल जीएसटी कंपनसेशन के तौर पर 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा मिल रहे थे। मगर जुलाई 2022 में यह राशि भी बंद कर दी गई। हिमाचल की पूर्व भाजपा सरकार ने जब रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट 10 हजार करोड़ से ज्यादा और 3000 करोड़ से ज्यादा जीएसटी कंपनसेशन मिल रहा था, उस दौरान कर्मचारियों व पेंशनर का एरियर नहीं लौटाया। उल्टा चुनाव जीतने के लिए 5000 करोड़ रुपए से ज्यादा की मुफ्त रेवडिय़ां बांटकर हिमाचल की अर्थव्यवस्था को खराब किया। आपदा में भी मदद नहीं की: अनिरुद्ध अनिरुद्ध ने कहा साल 2023 में हिमाचल में सदी की सबसे भीषण आपदा आई। मगर केंद्र से राहत राशि के तौर पर एक भी पैसा नहीं मिला। हिमाचल | दैनिक भास्कर
