बागपत में बाइक सवार 2 बदमाशों ने बुधवार की शाम ताबड़तोड़ फायरिंग कर ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। बचाव करने दौड़े रिटायर्ड दरोगा के बेटे को भी गोली मारी। इससे वह घायल हो गया। अन्य ग्रामीणों ने भागकर अपनी जान बचाई। हिस्ट्रीशीटर ने भागते वक्त ऐलान किया कि गांव में चुनाव वही लड़ेगा। कोई कुछ भी कर ले। इसके बाद दोनों बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों और परिजनों से मामले की जानकारी ली। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने कई टीमें बनाई हैं। आसपास लगे CCTV फुटेज भी देखी जा रही है। प्रधान को उनके कंधे और कमर में चार गोली मारी है। जबकि उनके साथी को दो गोली लगी है। वारदात के बाद से गांव में तनाव है। फोर्स तैनात की गई है। मामला बड़ौत के सिरसली गांव का है। पहले देखिए तस्वीरें… दोस्त के घर के बाहर ताश खेल रहे थे प्रधान
सिरसली गांव के प्रधान धर्मेंद्र तोमर बुधवार की शाम बुलेट से टेंपो स्टैंड के पास अपने दोस्त रिटायर्ड दरोगा तेजवीर के घर गए थे। वहां तेजवीर के घर के बाहर ग्रामीणों के साथ ताश खेल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो हिस्ट्रीशीटर आए और तमंचा निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। मेरठ ले जाते समय रास्ते में हुई मौत फायरिंग देख तेजवीर के बेटे विनीत ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन बदमाशों ने उन पर भी फायर झोंक दिया। मौके पर मौजूद सपा नेता धर्मवीर ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिनौली सीएचसी भेजा। वहां इलाज के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया। लेकिन, प्रधान धर्मेंद्र तोमर की रास्ते में मौत हो गई। घायल विनीत का इलाज चल रहा है। बदमाश बोले- इस बार तुम्हें चुनाव नहीं लड़ना है
प्रत्यक्षदर्शी सपा नेता धर्मवीर ने बताया, घटना के दौरान काफी संख्या में लोग वहां पर मौजूद थे। तभी हिस्ट्रीशीटर आयुष बाइक पर अपने एक साथी के साथ प्रधान धर्मेंद्र के पास पहुंचा। बाइक रोककर कहने लगा कि इस बार तुम्हें चुनाव नहीं लड़ना है। चुनाव हम लड़ेंगे। इस पर प्रधान धर्मेंद्र ने कहा कि चुनाव मैं ही लडूंगा। यह बात सुनकर हिस्ट्रीशीटर आयुष व उसके साथी ने प्रधान धर्मेंद्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पूर्व प्रधान राजू तोमर ने बताया, शरीर में चार गोली लगने से प्रधान धर्मेंद्र की हालत गंभीर हो गई थी। मेरठ ले जाते समय धर्मेंद्र की मौत हो गई। मेरठ कॉलेज में गुरुवार को उनका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे धर्मेंद्र
प्रधान धर्मेंद्र तोमर पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। धर्मेंद्र के तीन बच्चे हैं, एक लड़का रचित और दो बेटी भूमि और दिशा। उनके बड़े भाई सतेंद्र यूपी पुलिस में सहारनपुर में और जितेंद्र पीलीभीत में सब इंस्पेक्टर हैं। उनके अलावा चौथे नंबर का भाई भूपेंद्र जयपुर और सबसे छोटे भाई गजेंद्र बरेली में व्यापार करते हैं। चार थानों की पुलिस घटनास्थल तैनात
प्रधान धर्मेंद्र की हत्या की सूचना पर बिनौली, दोघट, छपरौली व बड़ौत पुलिस मौके पर पहुंची। एडिशनल एसपी एनपी सिंह, सीओ हरीश भदोरिया, सीओ विजय कुमार भी मौजूद रहे। मौके पर गांव में पुलिस बल तैनात है। प्रधानी का चुनाव लड़ना चाहता है हिस्ट्रीशीटर
ग्रामीणों का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर आयुष अपने परिवार के लोगों को प्रधानी का चुनाव लड़ना चाहता है। वह चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहा था। लेकिन धर्मेंद्र उसके रास्ते में रुकावट बन रहे थे। जेल कुछ दिन पहले छूटकर आया था हिस्ट्रीशीटर
हिस्ट्रीशीटर आयुष हत्या के प्रयास में हरिद्वार जेल में बंद था। कुछ दिन पहले जमानत पर आया है। हिस्ट्रीशीटर आयुष पर करीब 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके पिता सतेन्द्र व अन्य भी गांव में चल रही रंजिश में हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहे हैं। एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि सिरसली गांव के ही हिस्ट्रीशीटर आयुष व उसके साथी ने ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या की है। आयुष पर करीब 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। चुनाव को लेकर हत्या की गई है। आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। —————– ये भी पढ़ें…. भाजपा नेता की महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत, VIDEO:बलिया में समर्थकों ने नोट बरसाए, बब्बन सिंह बोले- यह केतकी सिंह की साजिश
बलिया में भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी ने महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत की। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि कार्यक्रम के दौरान डांसर उनके पास आकर नाचने लगती है। नाचते हुए वह उनके पैर पर बैठ जाती है। पढ़ें पूरी खबर… बागपत में बाइक सवार 2 बदमाशों ने बुधवार की शाम ताबड़तोड़ फायरिंग कर ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। बचाव करने दौड़े रिटायर्ड दरोगा के बेटे को भी गोली मारी। इससे वह घायल हो गया। अन्य ग्रामीणों ने भागकर अपनी जान बचाई। हिस्ट्रीशीटर ने भागते वक्त ऐलान किया कि गांव में चुनाव वही लड़ेगा। कोई कुछ भी कर ले। इसके बाद दोनों बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों और परिजनों से मामले की जानकारी ली। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने कई टीमें बनाई हैं। आसपास लगे CCTV फुटेज भी देखी जा रही है। प्रधान को उनके कंधे और कमर में चार गोली मारी है। जबकि उनके साथी को दो गोली लगी है। वारदात के बाद से गांव में तनाव है। फोर्स तैनात की गई है। मामला बड़ौत के सिरसली गांव का है। पहले देखिए तस्वीरें… दोस्त के घर के बाहर ताश खेल रहे थे प्रधान
सिरसली गांव के प्रधान धर्मेंद्र तोमर बुधवार की शाम बुलेट से टेंपो स्टैंड के पास अपने दोस्त रिटायर्ड दरोगा तेजवीर के घर गए थे। वहां तेजवीर के घर के बाहर ग्रामीणों के साथ ताश खेल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो हिस्ट्रीशीटर आए और तमंचा निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। मेरठ ले जाते समय रास्ते में हुई मौत फायरिंग देख तेजवीर के बेटे विनीत ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन बदमाशों ने उन पर भी फायर झोंक दिया। मौके पर मौजूद सपा नेता धर्मवीर ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिनौली सीएचसी भेजा। वहां इलाज के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया। लेकिन, प्रधान धर्मेंद्र तोमर की रास्ते में मौत हो गई। घायल विनीत का इलाज चल रहा है। बदमाश बोले- इस बार तुम्हें चुनाव नहीं लड़ना है
प्रत्यक्षदर्शी सपा नेता धर्मवीर ने बताया, घटना के दौरान काफी संख्या में लोग वहां पर मौजूद थे। तभी हिस्ट्रीशीटर आयुष बाइक पर अपने एक साथी के साथ प्रधान धर्मेंद्र के पास पहुंचा। बाइक रोककर कहने लगा कि इस बार तुम्हें चुनाव नहीं लड़ना है। चुनाव हम लड़ेंगे। इस पर प्रधान धर्मेंद्र ने कहा कि चुनाव मैं ही लडूंगा। यह बात सुनकर हिस्ट्रीशीटर आयुष व उसके साथी ने प्रधान धर्मेंद्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पूर्व प्रधान राजू तोमर ने बताया, शरीर में चार गोली लगने से प्रधान धर्मेंद्र की हालत गंभीर हो गई थी। मेरठ ले जाते समय धर्मेंद्र की मौत हो गई। मेरठ कॉलेज में गुरुवार को उनका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे धर्मेंद्र
प्रधान धर्मेंद्र तोमर पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। धर्मेंद्र के तीन बच्चे हैं, एक लड़का रचित और दो बेटी भूमि और दिशा। उनके बड़े भाई सतेंद्र यूपी पुलिस में सहारनपुर में और जितेंद्र पीलीभीत में सब इंस्पेक्टर हैं। उनके अलावा चौथे नंबर का भाई भूपेंद्र जयपुर और सबसे छोटे भाई गजेंद्र बरेली में व्यापार करते हैं। चार थानों की पुलिस घटनास्थल तैनात
प्रधान धर्मेंद्र की हत्या की सूचना पर बिनौली, दोघट, छपरौली व बड़ौत पुलिस मौके पर पहुंची। एडिशनल एसपी एनपी सिंह, सीओ हरीश भदोरिया, सीओ विजय कुमार भी मौजूद रहे। मौके पर गांव में पुलिस बल तैनात है। प्रधानी का चुनाव लड़ना चाहता है हिस्ट्रीशीटर
ग्रामीणों का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर आयुष अपने परिवार के लोगों को प्रधानी का चुनाव लड़ना चाहता है। वह चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहा था। लेकिन धर्मेंद्र उसके रास्ते में रुकावट बन रहे थे। जेल कुछ दिन पहले छूटकर आया था हिस्ट्रीशीटर
हिस्ट्रीशीटर आयुष हत्या के प्रयास में हरिद्वार जेल में बंद था। कुछ दिन पहले जमानत पर आया है। हिस्ट्रीशीटर आयुष पर करीब 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके पिता सतेन्द्र व अन्य भी गांव में चल रही रंजिश में हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहे हैं। एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि सिरसली गांव के ही हिस्ट्रीशीटर आयुष व उसके साथी ने ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या की है। आयुष पर करीब 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। चुनाव को लेकर हत्या की गई है। आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। —————– ये भी पढ़ें…. भाजपा नेता की महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत, VIDEO:बलिया में समर्थकों ने नोट बरसाए, बब्बन सिंह बोले- यह केतकी सिंह की साजिश
बलिया में भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी ने महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत की। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि कार्यक्रम के दौरान डांसर उनके पास आकर नाचने लगती है। नाचते हुए वह उनके पैर पर बैठ जाती है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
प्रधान की हत्या कर हिस्ट्रीशीटर बोला- चुनाव हम ही लड़ेंगे:बागपत में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, बचाव में रिटायर्ड दरोगा का बेटा घायल
