प्रयागराज में छात्रा की हत्या, आंखें चील-कौओं ने नोच डाली:पेड़ से लटकी मिली लाश; परिजन बोले- रेप के बाद बेटी का मर्डर

प्रयागराज में 21 साल की BA छात्रा की हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसकी लाश घर से 8 किमी दूर 15 फीट ऊंचाई पर पेड़ से लटकी मिली। आंखों पर गहरे जख्म थे। कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले। आशंका है कि या तो हत्यारों ने या चील-कौओं ने उसकी आंखें नोच डाली। पूरी बॉडी पर चोट के निशान हैं। आसपास के लोगों ने पेड़ से लटकी लाश देखी तो सहम गए। सूचना पाकर परिजन भी स्पॉट पर पहुंचे। हत्या से परिवार और गांव के लोग गुस्से से भर गए। लोगों ने लाश को करीब 2 घंटे तक नीचे उतरने नहीं दिया। पुलिस के अधिकारियों ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लाश को पेड़ से उतारा जा सका। परिजनों और पुलिस को आशंका है कि लड़की के साथ रेप किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद रेप की पुष्टि हो सकेगी। जिस जगह पर लाश मिली है, वह इलाका सोरांव है। परिजन बोले- गांव का लड़का परेशान करता था
मंगलवार दोपहर सोरांव थाना क्षेत्र के घोषणा बर्जी गांव के बाहर लोगों ने पेड़ से लटकी हुई लड़की की लाश देखी। यह जंगल का इलाका है। लोगों ने गांववालों और पुलिस को इस बारे में बताया। पुलिस ने पहुंचकर क्राइम स्पॉट को ब्लॉक किया। लाश को नीचे उतारने का प्रयास किया। मगर, परिवार के लोग अड़ गए। वह गांव के ही एक लड़के पर आरोप लगा रहे थे। कहना था कि एक लड़का मोबाइल पर फोन करके परेशान करता रहता था। शुरुआती छानबीन के बाद पुलिस ने परिवार के लोगों से कहा- हमें अपनी कार्रवाई करने दीजिए। लड़के को अरेस्ट किया जाएगा। परिजन 2 घंटे तक हंगामा करते रहे। इसके बाद बॉडी को नीचे उतारा जा सका। आखिरी बार 16 मार्च को दिखी थी स्टूडेंट
लड़की मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। पिता चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उन्हें हाल ही में पैरालिसिस का अटैक पड़ा था। परिवार में मां, दो भाई हैं। वह BA की पढ़ाई कर रही थी। 16 मार्च को सुबह करीब 8 बजे छात्रा घर से निकली। लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने बताया कि जिस वक्त वह घर से बाहर निकली, फोन पर बात कर रही थी। अमूमन वह जल्दी घर लौट आती है। क्योंकि पढ़ाई के लिए वह गांव में अपनी सहेलियों से मिलने जाती रहती थी। जब वह नहीं लौटी, तब ढूंढना शुरू किया। मगर कुछ पता नहीं चला। मऊआइमा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी। पुलिस ने लड़की की तस्वीर थानों में भेजी, मगर कुछ पता नहीं चला। 2 दिन बाद, आज सुबह लाश देखी गई। क्राइम सीन समझिए… पेड़ के बगल से पगडंडी, 15 फीट ऊपर लाश
घोषणा बर्जी गांव के बाहर पेड़ पर करीब 15 फीट ऊंचाई पर लाश लटकी हुई थी। पेड़ के नीचे स्ट्रगल के कोई निशान नहीं है। ऐसा लग रहा है कि हत्या कहीं और हुई, लाश यहां लाकर लटकाई गई है। पुलिस मान रही है कि यह एक आदमी का काम नहीं हो सकता है। मर्डर केस में 2 से 3 लोग शामिल हो सकते हैं। लाश के गले में दुपट्‌टा लटका मिला है। चप्पल भी पेड़ से थोड़ी दूरी पर पड़ी मिली हैं। पेड़ जिस जगह पर है, उसके बगल से एक कच्ची पगडंडी गांव की तरफ जाती है। पुलिस का अनुमान है कि लाश 48 घंटे पुरानी है। लाश का पेट फूला हुआ है। कीड़े पड़ चुके हैं। शरीर काला पड़ चुका है। ऐसे में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 3 सवाल, जिनके जवाब पुलिस को कातिल तक पहुंचाएंगे पुलिस ने कहा- परिवार ने मर्डर केस में इनपुट दिए हैं
ACP जंगबहादुर यादव ने कहा – लड़की की 2 साल पहले गांव के एक लड़के से बात होती थी। परिवार के लोगों ने कुछ इनपुट दिए हैं। उसी के अनुसार जांच चल रही है। अभी परिवार ने तहरीर नहीं सौंपी है।
—————— यह खबर भी पढ़िए… 3 डकैतों को फांसी की सजा, अदालत में फूट-फूटकर रोए:मैनपुरी के दिहुली गांव में 24 दलितों का नरसंहार किया था; 44 साल बाद फैसला मैनपुरी के दिहुली नरसंहार में मंगलवार को स्पेशल डकैती कोर्ट की ADJ इंद्रा सिंह ने फैसला सुनाया। 24 दलितों की सामूहिक हत्या में तीन डकैतों कप्तान सिंह, रामसेवक और रामपाल को फांसी की सजा दी है। 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया है। 11 मार्च को स्पेशल जज ने तीनों को दोषी ठहराया था। इस मामले में 17 लोगों को आरोपी बनाया गया था। जिनमें 13 की मौत हो चुकी है। एक आरोपी भगोड़ा घोषित है। पढ़ें पूरी खबर… प्रयागराज में 21 साल की BA छात्रा की हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसकी लाश घर से 8 किमी दूर 15 फीट ऊंचाई पर पेड़ से लटकी मिली। आंखों पर गहरे जख्म थे। कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले। आशंका है कि या तो हत्यारों ने या चील-कौओं ने उसकी आंखें नोच डाली। पूरी बॉडी पर चोट के निशान हैं। आसपास के लोगों ने पेड़ से लटकी लाश देखी तो सहम गए। सूचना पाकर परिजन भी स्पॉट पर पहुंचे। हत्या से परिवार और गांव के लोग गुस्से से भर गए। लोगों ने लाश को करीब 2 घंटे तक नीचे उतरने नहीं दिया। पुलिस के अधिकारियों ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लाश को पेड़ से उतारा जा सका। परिजनों और पुलिस को आशंका है कि लड़की के साथ रेप किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद रेप की पुष्टि हो सकेगी। जिस जगह पर लाश मिली है, वह इलाका सोरांव है। परिजन बोले- गांव का लड़का परेशान करता था
मंगलवार दोपहर सोरांव थाना क्षेत्र के घोषणा बर्जी गांव के बाहर लोगों ने पेड़ से लटकी हुई लड़की की लाश देखी। यह जंगल का इलाका है। लोगों ने गांववालों और पुलिस को इस बारे में बताया। पुलिस ने पहुंचकर क्राइम स्पॉट को ब्लॉक किया। लाश को नीचे उतारने का प्रयास किया। मगर, परिवार के लोग अड़ गए। वह गांव के ही एक लड़के पर आरोप लगा रहे थे। कहना था कि एक लड़का मोबाइल पर फोन करके परेशान करता रहता था। शुरुआती छानबीन के बाद पुलिस ने परिवार के लोगों से कहा- हमें अपनी कार्रवाई करने दीजिए। लड़के को अरेस्ट किया जाएगा। परिजन 2 घंटे तक हंगामा करते रहे। इसके बाद बॉडी को नीचे उतारा जा सका। आखिरी बार 16 मार्च को दिखी थी स्टूडेंट
लड़की मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। पिता चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उन्हें हाल ही में पैरालिसिस का अटैक पड़ा था। परिवार में मां, दो भाई हैं। वह BA की पढ़ाई कर रही थी। 16 मार्च को सुबह करीब 8 बजे छात्रा घर से निकली। लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने बताया कि जिस वक्त वह घर से बाहर निकली, फोन पर बात कर रही थी। अमूमन वह जल्दी घर लौट आती है। क्योंकि पढ़ाई के लिए वह गांव में अपनी सहेलियों से मिलने जाती रहती थी। जब वह नहीं लौटी, तब ढूंढना शुरू किया। मगर कुछ पता नहीं चला। मऊआइमा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी। पुलिस ने लड़की की तस्वीर थानों में भेजी, मगर कुछ पता नहीं चला। 2 दिन बाद, आज सुबह लाश देखी गई। क्राइम सीन समझिए… पेड़ के बगल से पगडंडी, 15 फीट ऊपर लाश
घोषणा बर्जी गांव के बाहर पेड़ पर करीब 15 फीट ऊंचाई पर लाश लटकी हुई थी। पेड़ के नीचे स्ट्रगल के कोई निशान नहीं है। ऐसा लग रहा है कि हत्या कहीं और हुई, लाश यहां लाकर लटकाई गई है। पुलिस मान रही है कि यह एक आदमी का काम नहीं हो सकता है। मर्डर केस में 2 से 3 लोग शामिल हो सकते हैं। लाश के गले में दुपट्‌टा लटका मिला है। चप्पल भी पेड़ से थोड़ी दूरी पर पड़ी मिली हैं। पेड़ जिस जगह पर है, उसके बगल से एक कच्ची पगडंडी गांव की तरफ जाती है। पुलिस का अनुमान है कि लाश 48 घंटे पुरानी है। लाश का पेट फूला हुआ है। कीड़े पड़ चुके हैं। शरीर काला पड़ चुका है। ऐसे में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 3 सवाल, जिनके जवाब पुलिस को कातिल तक पहुंचाएंगे पुलिस ने कहा- परिवार ने मर्डर केस में इनपुट दिए हैं
ACP जंगबहादुर यादव ने कहा – लड़की की 2 साल पहले गांव के एक लड़के से बात होती थी। परिवार के लोगों ने कुछ इनपुट दिए हैं। उसी के अनुसार जांच चल रही है। अभी परिवार ने तहरीर नहीं सौंपी है।
—————— यह खबर भी पढ़िए… 3 डकैतों को फांसी की सजा, अदालत में फूट-फूटकर रोए:मैनपुरी के दिहुली गांव में 24 दलितों का नरसंहार किया था; 44 साल बाद फैसला मैनपुरी के दिहुली नरसंहार में मंगलवार को स्पेशल डकैती कोर्ट की ADJ इंद्रा सिंह ने फैसला सुनाया। 24 दलितों की सामूहिक हत्या में तीन डकैतों कप्तान सिंह, रामसेवक और रामपाल को फांसी की सजा दी है। 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया है। 11 मार्च को स्पेशल जज ने तीनों को दोषी ठहराया था। इस मामले में 17 लोगों को आरोपी बनाया गया था। जिनमें 13 की मौत हो चुकी है। एक आरोपी भगोड़ा घोषित है। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर