प्रयागराज में रिटायर्ड अफसर और पत्नी की हत्या:घर के अंदर चाकू से गोदा; मेन गेट पर ताला लगाकर भागे हत्यारे

प्रयागराज में रिटायर्ड FCI अफसर की सोमवार को उनके ही घर में गला काटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पत्नी को भी चाकू से गोद दिया। पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर दोनों कमरों और घर के मेन गेट पर ताला लगाकर भाग गए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस मेन गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर गई। बाद में दोनों कमरों का भी ताला तोड़ा गया। पति-पत्नी अलग-अलग कमरों में खून से लथपथ पड़े थे। पुलिस ने चेक किया तो पति अरुण श्रीवास्तव (65) की मौत हो चुकी थी। पत्नी मीना (60) की सांसें चल रही थीं। पूरे घर का सामान बिखरा हुआ था। कमरे की अलमारी खुली पड़ी थी। पहले घटना की 3 तस्वीरें… बहुत बेदर्दी से की गई पति-पत्नी की हत्या
अरुण श्रीवास्तव के सिर, सीने, गर्दन, और कंधे पर 7 घाव हैं। उनके सिर पर कई जगह किसी भारी चीज से हमला भी किया गया। मीना श्रीवास्तव के सिर पर भी काफी चोट है। एक घाव तो ऐसा है, जिसे देखकर लगता है कि कोई बहुत भारी चीज मारी गई है। इससे सिर में गड्‌ढा हो गया है। उनके सिर में 4 और गर्दन पर 1 बार हमले के निशान है। इसके अलावा पैर-हाथ पर छिलने के भी निशान हैं। अब पढ़िए पूरा घटनाक्रम नैनी की ADA कॉलोनी के LIG मकान में फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) से रिटायर्ड अरुण श्रीवास्तव (65) पत्नी मीना श्रीवास्तव के साथ रहते थे। वह मूलरूप से चुनार (मिर्जापुर) के रहने वाले थे। उनका घर चौराहे से करीब 100 मीटर दूर अक्षय वट अस्पताल के पास है। उनके 3 बेटियां और एक बेटा है। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। एक बेटी मिर्जापुर में लेक्चरर है। दूसरी प्रयागराज में ही रहती है। तीसरी बेटी बेंगलुरु में पति के साथ रहती है। बेटा मनीष मध्यप्रदेश के सीधी में बैंक में नौकरी करता है। अरुण मकान के फर्स्ट फ्लोर पर रहते हैं। अरुण के घर के थर्ड फ्लोर पर 10वीं में पढ़ने वाला सुनील किराए पर रहता है। दोपहर 3 बजे सुनील अरुण से मिला था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। शाम 5 बजे जब वह अपने कमरे से निकला, तो देखा कि मेन गेट बाहर से लॉक है। इसके बाद वह अरुण श्रीवास्तव वाले हिस्से में गया। वहां भी दोनों कमरों में बाहर से ताला बंद था। सुनील ने मेन गेट खुलवाने के लिए शोर मचाया। इस पर पड़ोसी अरुण के घर के बाहर पहुंचे। मेन गेट पर ताला लगे होने की वजह से लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को अरुण की लाश और उनकी पत्नी मीना घायल अवस्था में मिलीं। बाद में अस्पताल में मीना की भी मौत हो गई। घर में काम कर रहे मजदूरों पर शक, 3 हिरासत में पुलिस ने एक बिजली मिस्त्री को हिरासत में लिया है। इसके अलावा दो अन्य घरों में काम करने वाले नौकरों को भी पकड़ा है। पुलिस तीनों को अज्ञात स्थान पर ले गई है। सीसीटीवी में देखा गया है कि हत्या करने वाले युवकों में एक काले रंग का कपड़ा पहने है। उसने लाल रंग के गमछे से चेहरा ढका है। इसके अलावा वह पैर से थोड़ा लंगड़ा कर चल रहा है, मतलब दिव्यांग हो सकता है। डीसीपी यमुना नगर विवेक ने बताया- एक सीसीटीवी फुटेज मिली है। उसमें संदिग्धों को आते-जाते देखा गया है। कॉलोनी के अन्य घरों में लगे सीसीटीवी की फुटेज निकाली जा रही है। पहली नजर में यह वारदात लूट के इरादे से की गई लग रही है। जांच की जा रही है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अफसर को आखिरी बार पड़ोसियों ने मॉर्निंग वॉक के समय देखा था
रोज की तरह सोमवार को भी अरुण श्रीवास्तव सुबह टहलने गए थे। लौटते समय उन्होंने अपने घर के सामने रहने वाले चंदन दास से बातचीत भी की थी। चंदन दास उस समय अपनी कार धुल रहे थे। अरुण श्रीवास्तव ने चंदन से कहा था कि कभी हमें भी अपनी कार में घुमा दो। उसके बाद वह हंसते हुए अपने घर के अंदर चले गए थे। पड़ोसियों ने सुबह करीब 10 बजे अरुण के घर से पूजा करने और शंख बजाने की आवाज भी सुनी थी। इसके बाद से उनका कोई हाल-चाल नहीं मिला था। बेटी बोली- दो दिन से पापा से बात नहीं हुई थी माता-पिता की हत्या की खबर मिलते ही बड़ी बेटी नीतू मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया- पिता जी इन दिनों एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते थे। इधर 2 दिन से मेरी उनसे बात नहीं हुई थी। हम 3 बहनें मैं, अमृता उर्फ टीटू और नमृता उर्फ लवली हैं। एक भाई मनीष है, जिनकी शादी शांतिपुरम में हुई है। भाभी की डिलिवरी होनी है, इसलिए वह अपने मायके में हैं। वहीं मृतका मीना श्रीवास्तव की बहन सुधा श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि रविवार रात में बहन मीना से काफी देर तक घर-परिवार को लेकर बात हुई थी। अरुण के घर के सामने वाले घर में लगे हैं CCTV
अरुण का मकान तीन मंजिला बना है। इस समय तीसरी मंजिल पर काम चल रहा है। इस वजह से पूरे घर में केवल मजदूर आते-जाते हैं। घर का एक काम करने वाली एक बाई भी आती है। उसकी उम्र करीब 40 साल है। अरुण के घर के सामने वाले घर में CCTV लगे हैं, जिसकी पुलिस ने जांच की है। ————————— यह खबर भी पढ़ें कौशांबी में युवती की गला काटकर हत्या, कमरे में अर्धनग्न शव मिला, हाथों की नस भी काटी; रेप की आशंका कौशांबी में युवती की गला काटकर हत्या कर दी। कमरे में अर्धनग्न शव मिला। कपड़े खून से सने थे, दोनों हाथों की नसों को भी काटा गया। शरीर पर चोट के कई गहरे निशान मिले हैं। युवती के एक हाथ में हंसिया था। यहां पढ़ें पूरी खबर प्रयागराज में रिटायर्ड FCI अफसर की सोमवार को उनके ही घर में गला काटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पत्नी को भी चाकू से गोद दिया। पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर दोनों कमरों और घर के मेन गेट पर ताला लगाकर भाग गए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस मेन गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर गई। बाद में दोनों कमरों का भी ताला तोड़ा गया। पति-पत्नी अलग-अलग कमरों में खून से लथपथ पड़े थे। पुलिस ने चेक किया तो पति अरुण श्रीवास्तव (65) की मौत हो चुकी थी। पत्नी मीना (60) की सांसें चल रही थीं। पूरे घर का सामान बिखरा हुआ था। कमरे की अलमारी खुली पड़ी थी। पहले घटना की 3 तस्वीरें… बहुत बेदर्दी से की गई पति-पत्नी की हत्या
अरुण श्रीवास्तव के सिर, सीने, गर्दन, और कंधे पर 7 घाव हैं। उनके सिर पर कई जगह किसी भारी चीज से हमला भी किया गया। मीना श्रीवास्तव के सिर पर भी काफी चोट है। एक घाव तो ऐसा है, जिसे देखकर लगता है कि कोई बहुत भारी चीज मारी गई है। इससे सिर में गड्‌ढा हो गया है। उनके सिर में 4 और गर्दन पर 1 बार हमले के निशान है। इसके अलावा पैर-हाथ पर छिलने के भी निशान हैं। अब पढ़िए पूरा घटनाक्रम नैनी की ADA कॉलोनी के LIG मकान में फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) से रिटायर्ड अरुण श्रीवास्तव (65) पत्नी मीना श्रीवास्तव के साथ रहते थे। वह मूलरूप से चुनार (मिर्जापुर) के रहने वाले थे। उनका घर चौराहे से करीब 100 मीटर दूर अक्षय वट अस्पताल के पास है। उनके 3 बेटियां और एक बेटा है। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। एक बेटी मिर्जापुर में लेक्चरर है। दूसरी प्रयागराज में ही रहती है। तीसरी बेटी बेंगलुरु में पति के साथ रहती है। बेटा मनीष मध्यप्रदेश के सीधी में बैंक में नौकरी करता है। अरुण मकान के फर्स्ट फ्लोर पर रहते हैं। अरुण के घर के थर्ड फ्लोर पर 10वीं में पढ़ने वाला सुनील किराए पर रहता है। दोपहर 3 बजे सुनील अरुण से मिला था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। शाम 5 बजे जब वह अपने कमरे से निकला, तो देखा कि मेन गेट बाहर से लॉक है। इसके बाद वह अरुण श्रीवास्तव वाले हिस्से में गया। वहां भी दोनों कमरों में बाहर से ताला बंद था। सुनील ने मेन गेट खुलवाने के लिए शोर मचाया। इस पर पड़ोसी अरुण के घर के बाहर पहुंचे। मेन गेट पर ताला लगे होने की वजह से लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को अरुण की लाश और उनकी पत्नी मीना घायल अवस्था में मिलीं। बाद में अस्पताल में मीना की भी मौत हो गई। घर में काम कर रहे मजदूरों पर शक, 3 हिरासत में पुलिस ने एक बिजली मिस्त्री को हिरासत में लिया है। इसके अलावा दो अन्य घरों में काम करने वाले नौकरों को भी पकड़ा है। पुलिस तीनों को अज्ञात स्थान पर ले गई है। सीसीटीवी में देखा गया है कि हत्या करने वाले युवकों में एक काले रंग का कपड़ा पहने है। उसने लाल रंग के गमछे से चेहरा ढका है। इसके अलावा वह पैर से थोड़ा लंगड़ा कर चल रहा है, मतलब दिव्यांग हो सकता है। डीसीपी यमुना नगर विवेक ने बताया- एक सीसीटीवी फुटेज मिली है। उसमें संदिग्धों को आते-जाते देखा गया है। कॉलोनी के अन्य घरों में लगे सीसीटीवी की फुटेज निकाली जा रही है। पहली नजर में यह वारदात लूट के इरादे से की गई लग रही है। जांच की जा रही है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अफसर को आखिरी बार पड़ोसियों ने मॉर्निंग वॉक के समय देखा था
रोज की तरह सोमवार को भी अरुण श्रीवास्तव सुबह टहलने गए थे। लौटते समय उन्होंने अपने घर के सामने रहने वाले चंदन दास से बातचीत भी की थी। चंदन दास उस समय अपनी कार धुल रहे थे। अरुण श्रीवास्तव ने चंदन से कहा था कि कभी हमें भी अपनी कार में घुमा दो। उसके बाद वह हंसते हुए अपने घर के अंदर चले गए थे। पड़ोसियों ने सुबह करीब 10 बजे अरुण के घर से पूजा करने और शंख बजाने की आवाज भी सुनी थी। इसके बाद से उनका कोई हाल-चाल नहीं मिला था। बेटी बोली- दो दिन से पापा से बात नहीं हुई थी माता-पिता की हत्या की खबर मिलते ही बड़ी बेटी नीतू मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया- पिता जी इन दिनों एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते थे। इधर 2 दिन से मेरी उनसे बात नहीं हुई थी। हम 3 बहनें मैं, अमृता उर्फ टीटू और नमृता उर्फ लवली हैं। एक भाई मनीष है, जिनकी शादी शांतिपुरम में हुई है। भाभी की डिलिवरी होनी है, इसलिए वह अपने मायके में हैं। वहीं मृतका मीना श्रीवास्तव की बहन सुधा श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि रविवार रात में बहन मीना से काफी देर तक घर-परिवार को लेकर बात हुई थी। अरुण के घर के सामने वाले घर में लगे हैं CCTV
अरुण का मकान तीन मंजिला बना है। इस समय तीसरी मंजिल पर काम चल रहा है। इस वजह से पूरे घर में केवल मजदूर आते-जाते हैं। घर का एक काम करने वाली एक बाई भी आती है। उसकी उम्र करीब 40 साल है। अरुण के घर के सामने वाले घर में CCTV लगे हैं, जिसकी पुलिस ने जांच की है। ————————— यह खबर भी पढ़ें कौशांबी में युवती की गला काटकर हत्या, कमरे में अर्धनग्न शव मिला, हाथों की नस भी काटी; रेप की आशंका कौशांबी में युवती की गला काटकर हत्या कर दी। कमरे में अर्धनग्न शव मिला। कपड़े खून से सने थे, दोनों हाथों की नसों को भी काटा गया। शरीर पर चोट के कई गहरे निशान मिले हैं। युवती के एक हाथ में हंसिया था। यहां पढ़ें पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर