प्रयागराज में दिन दहाडे एक वकील को गोली मार दी गई। वह सुबह अपनी बाइक से कोर्ट जा रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें दादौली नहर के पास रोका और फिर गोली मार दी। वह करीब 20 मिनट तक स्पाट पर पड़े रहे। इस दौरान उन्होंने यह बताने की भी कोशिश की कि गोली किसने मारी है। लोग उनसे उनका नाम और पता पूछते रहे। उन्होंने बताया कि किसी वकील पर आरोप लगाया है। अधिवक्ता मान सिंह मऊआइमा थाना क्षेत्र के किंग्रिया का पूरा गांव के रहने वाले हैं। बताते हैं कि उनका जमीन के विवाद में किसी से रंजिश चल रही थी। आशंका है कि इसी के चलते गोली मारी गई है। गोली लगने के बाद अधिवक्ता जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। कई राहगीरों ने इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बाइक और मोबाइल वहीं पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। देखिए घटना की तस्वीरें खबर अपडेट हो रही है। प्रयागराज में दिन दहाडे एक वकील को गोली मार दी गई। वह सुबह अपनी बाइक से कोर्ट जा रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें दादौली नहर के पास रोका और फिर गोली मार दी। वह करीब 20 मिनट तक स्पाट पर पड़े रहे। इस दौरान उन्होंने यह बताने की भी कोशिश की कि गोली किसने मारी है। लोग उनसे उनका नाम और पता पूछते रहे। उन्होंने बताया कि किसी वकील पर आरोप लगाया है। अधिवक्ता मान सिंह मऊआइमा थाना क्षेत्र के किंग्रिया का पूरा गांव के रहने वाले हैं। बताते हैं कि उनका जमीन के विवाद में किसी से रंजिश चल रही थी। आशंका है कि इसी के चलते गोली मारी गई है। गोली लगने के बाद अधिवक्ता जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। कई राहगीरों ने इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बाइक और मोबाइल वहीं पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। देखिए घटना की तस्वीरें खबर अपडेट हो रही है। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
प्रयागराज में वकील को गोली मारी:जमीन के विवाद पर नहर के पास रोका, फिर बदमाशों ने कर दिया हमला, कोर्ट जा रहे थे
