यूपी में गर्म हवा के थपेड़े परेशान कर रहे हैं। धूप की तपन बढ़ती जा रही है। 17 जिलों में हीट वेव (लू) चल रही है। गर्म हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। मंगलवार शाम तक 15 शहरों का तापमान 40°C से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। इसमें वाराणसी शहर भी शामिल है, वहां गंगा नदी की धारा सिकुड़ने लगी है। रेत के टापू दिखने लगे हैं। प्रयागराज में तापमान 41.8°C तक पहुंच गया है। इसलिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने क्लास-8 तक के स्कूलों की टाइमिंग बदली है। अब स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगेंगे। वाराणसी में 2 साल का रिकॉर्ड टूटा
वाराणसी में BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने कहा- वाराणसी सोमवार को प्रदेश का 5वां सबसे गर्म शहर बन गया। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे ज्यादा है। मौसम विज्ञान विभाग के पास उपलब्ध रिकॉर्ड के मुताबिक गर्मी ने 2 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। 7 अप्रैल 2023 को अधिकतम तापमान 39.8°C और 2024 में 36.8°C था। हालांकि 7 अप्रैल 2022 को अधिकतम पारा 42.1°C रिकॉर्ड हुआ था। मौसम वैज्ञानिक का कहना है सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 3 से 4 दिन यूपी के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। प्रयागराज में 41.8°C तापमान, स्कूलों की टाइमिंग बदली
तीखी धूप का असर छोटे बच्चों पर न हो इसके लिए प्रयागराज में स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है। क्लास-8 तक के स्कूल अब सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगेंगे। BSA प्रवीण कुमार तिवारी का यह आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। प्रयागराज में 41.8°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। यहां रात भी गर्म हो रही है। 23.7°C तापमान रिकॉर्ड हुआ है। क्लाइमेट चेंज की वजह से भीषण गर्मी के आसार
मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की नई ब्रांच यूपी के उत्तर में हिमालय को छूकर आ रही है। इसका असर बुधवार को दिखेगा। इस बार अधिक गर्मी पड़ने का कारण क्लाइमेट चेंज है। अगले महीने तक तापमान 45°C के पर जाने का अनुमान दिख रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 घंटे में 42.6°C के साथ झांसी सबसे गर्म शहर और 14°C के साथ मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा शहर रिकॉर्ड हुआ। काशी विश्वनाथ में श्रद्धालुओं के लिए जर्मन हैंगर पंडाल लगाया
काशी के घाटों पर दोपहर में कर्फ्यू जैसा नजारा दिख रहा है। दिन चढ़ने के साथ यहां सन्नाटा पसर जाता है। गर्मी के वजह से काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पहले से कम हुई है। मंदिर प्रशासन ने गंगा द्वार से लेकर गर्भगृह तक जर्मन हैंगर पंडाल लगाया है, साथ ही फैन एवं पानी की व्यवस्था जगह जगह गई है। अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
10 अप्रैल: पूरे प्रदेश में बारिश होगी। 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट आएगी।
11 अप्रैल: पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
12 अप्रैल: तेज हवाएं चलेंगी। बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।
13 अप्रैल: पूर्वांचल में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। यूपी में गर्म हवा के थपेड़े परेशान कर रहे हैं। धूप की तपन बढ़ती जा रही है। 17 जिलों में हीट वेव (लू) चल रही है। गर्म हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। मंगलवार शाम तक 15 शहरों का तापमान 40°C से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। इसमें वाराणसी शहर भी शामिल है, वहां गंगा नदी की धारा सिकुड़ने लगी है। रेत के टापू दिखने लगे हैं। प्रयागराज में तापमान 41.8°C तक पहुंच गया है। इसलिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने क्लास-8 तक के स्कूलों की टाइमिंग बदली है। अब स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगेंगे। वाराणसी में 2 साल का रिकॉर्ड टूटा
वाराणसी में BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने कहा- वाराणसी सोमवार को प्रदेश का 5वां सबसे गर्म शहर बन गया। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे ज्यादा है। मौसम विज्ञान विभाग के पास उपलब्ध रिकॉर्ड के मुताबिक गर्मी ने 2 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। 7 अप्रैल 2023 को अधिकतम तापमान 39.8°C और 2024 में 36.8°C था। हालांकि 7 अप्रैल 2022 को अधिकतम पारा 42.1°C रिकॉर्ड हुआ था। मौसम वैज्ञानिक का कहना है सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 3 से 4 दिन यूपी के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। प्रयागराज में 41.8°C तापमान, स्कूलों की टाइमिंग बदली
तीखी धूप का असर छोटे बच्चों पर न हो इसके लिए प्रयागराज में स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है। क्लास-8 तक के स्कूल अब सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगेंगे। BSA प्रवीण कुमार तिवारी का यह आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। प्रयागराज में 41.8°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। यहां रात भी गर्म हो रही है। 23.7°C तापमान रिकॉर्ड हुआ है। क्लाइमेट चेंज की वजह से भीषण गर्मी के आसार
मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की नई ब्रांच यूपी के उत्तर में हिमालय को छूकर आ रही है। इसका असर बुधवार को दिखेगा। इस बार अधिक गर्मी पड़ने का कारण क्लाइमेट चेंज है। अगले महीने तक तापमान 45°C के पर जाने का अनुमान दिख रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 घंटे में 42.6°C के साथ झांसी सबसे गर्म शहर और 14°C के साथ मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा शहर रिकॉर्ड हुआ। काशी विश्वनाथ में श्रद्धालुओं के लिए जर्मन हैंगर पंडाल लगाया
काशी के घाटों पर दोपहर में कर्फ्यू जैसा नजारा दिख रहा है। दिन चढ़ने के साथ यहां सन्नाटा पसर जाता है। गर्मी के वजह से काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पहले से कम हुई है। मंदिर प्रशासन ने गंगा द्वार से लेकर गर्भगृह तक जर्मन हैंगर पंडाल लगाया है, साथ ही फैन एवं पानी की व्यवस्था जगह जगह गई है। अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
10 अप्रैल: पूरे प्रदेश में बारिश होगी। 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट आएगी।
11 अप्रैल: पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
12 अप्रैल: तेज हवाएं चलेंगी। बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।
13 अप्रैल: पूर्वांचल में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
प्रयागराज में स्कूल टाइमिंग बदली:वाराणसी में गंगा की धारा सिकुड़ी, टापू दिख रहे; 17 शहरों में हीट वेव से लोग बेहाल
