फतेहपुर भाजपा जिलाध्यक्ष और बांदा के नेता का AUDIO:अजित बोले- पैसा दे दूंगा, गाड़ी भी मिलेगी; मुखलाल बोले- जो कह दिया, वो हो जाएगा

फतेहपुर भाजपा जिलाध्यक्ष और बांदा के नेता का AUDIO:अजित बोले- पैसा दे दूंगा, गाड़ी भी मिलेगी; मुखलाल बोले- जो कह दिया, वो हो जाएगा

फतेहपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल पर गंभीर आरोप लगे हैं। बांदा के भाजपा नेता अजित कुमार गुप्ता ने कहा, मुखलाल ने जिलाध्यक्ष बनवाने के लिए 50 लाख रुपए पार्टी फंड के नाम पर लिए। लेकिन, पार्टी फंड में जमा नहीं किए। दोनों की बातचीत का एक ऑडियो भी सामने आया है। जिसमें रुपए और गिफ्ट में गाड़ी देने की बात की जा रही है। हालांकि दैनिक भास्कर इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। अजित कुमार गुप्ता ने बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल को पत्र लिखकर शिकायत की है। पार्टी ने फतेहपुर के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि मुखलाल पाल के आचरण को पार्टी विरोधी मानते हुए नोटिस जारी किया है। 7 दिन में जवाब देना होगा। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अब जानिए पूरा मामला… जिलाध्यक्ष ने पार्टी और उनके साथ विश्वासघात किया बांदा निवासी अजित कुमार गुप्ता कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय मंत्री और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के माध्यम से यह रकम मांगी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष ने पार्टी और उनके साथ विश्वासघात किया है। जिलाध्यक्ष बोले- आईटी एक्ट और मानहानि का मुकदमा कराऊंगा उनका कहना है कि ऑडियो सामने आने के बाद जिलाध्यक्ष का फोन नहीं उठ रहा है। वहीं, बीजेपी जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे अपनी छवि खराब करने की साजिश बताया। उन्होंने अजित कुमार गुप्ता के खिलाफ आईटी एक्ट और मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। अजित कुमार ने चेतावनी दी है कि अगर पार्टी फोरम से न्याय नहीं मिला तो वे कानूनी कार्रवाई का सहारा लेंगे। इस विवाद ने फतेहपुर की राजनीति में हलचल मचा दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व से पद के लिए पैसों की खरीद-फरोख्त के आरोपों की जांच और कार्रवाई की मांग की जा रही है। अब पढ़िए भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल और अजीत कुमार गुप्ता के बीच हुई बातचीत… अजीत गुप्ता- खुलकर बात करिए। जिलाध्यक्ष – कह रहे हैं कि शंका वाली बात मत करिए। अजीत गुप्ता- कह रहे है कि शंका वाली बात कुछ नहीं है। जिलाध्यक्ष- तुम अपने हो अपनी बात करो। अजीत पाल- 80 आपने कहा था। 5 पहले दे दिया था, 35 और दे दिया, 40 बाद में दे दूंगा। जिलाध्यक्ष – मैंने सब कुछ खुलकर बता दिया है। गाड़ी गिफ्ट में देने की बात भी की जा रही है। (इस दौरान अजीत कुमार गुप्ता की रुपए गिनने की भी आवाज आ रही है) अजीत गुप्ता- जब आप कह दोगे, एक-दो दिन का समय लगेगा, जो बात हो गई है हो जाएगा। जिलाध्यक्ष- अपनी बात का ध्यान रखते हुए व्यवस्था कर देना। 10 दिन पहले व्यवस्था कर देना। अजीत कुमार गुप्ता- 10 दिन पहले की बात हो गई है तो समय पर काम हो जाएगा। यही भी बात हुई है कि अध्यक्ष की बात हुई है। उपाध्यक्ष वगैरह ना बनवा देना। एक गाड़ी गिफ्ट में देने की बात हुई है, दे दूंगा। जिलाध्यक्ष- परेशान ना हो, जो कह दिया वह हो जाएगा। तुमको एक गाड़ी भी देनी है गिफ्ट में। अपनी बात कोई नहीं कह पाता, दूसरे की बात कर लेता है। यह रुपया संगठन के लिए है। ——————————— ये खबर भी पढ़ेंः- वाराणसी में पूर्व CM अखिलेश का बेटियों को ऑटोग्राफ, भीड़ में भइया जी की आवाज सुनकर रुके और अपने पास बुलाया; बोले-रोशन करो काशी का नाम वाराणसी में शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मिजाज इस बार अलग दिखा। हजारों की भीड़ में काशी की बेटियों से मुलाकात, उन्हें ऑटोग्राफ, आशीर्वाद और पढ़ाई को प्रोत्साहित करने की चर्चा है। पूर्व सीएम गिफ्ट खरीदने के लिए छात्रा को उपहार के लिए रुपए भी दिए। पढ़ें पूरी खबर… फतेहपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल पर गंभीर आरोप लगे हैं। बांदा के भाजपा नेता अजित कुमार गुप्ता ने कहा, मुखलाल ने जिलाध्यक्ष बनवाने के लिए 50 लाख रुपए पार्टी फंड के नाम पर लिए। लेकिन, पार्टी फंड में जमा नहीं किए। दोनों की बातचीत का एक ऑडियो भी सामने आया है। जिसमें रुपए और गिफ्ट में गाड़ी देने की बात की जा रही है। हालांकि दैनिक भास्कर इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। अजित कुमार गुप्ता ने बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल को पत्र लिखकर शिकायत की है। पार्टी ने फतेहपुर के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि मुखलाल पाल के आचरण को पार्टी विरोधी मानते हुए नोटिस जारी किया है। 7 दिन में जवाब देना होगा। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अब जानिए पूरा मामला… जिलाध्यक्ष ने पार्टी और उनके साथ विश्वासघात किया बांदा निवासी अजित कुमार गुप्ता कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय मंत्री और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के माध्यम से यह रकम मांगी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष ने पार्टी और उनके साथ विश्वासघात किया है। जिलाध्यक्ष बोले- आईटी एक्ट और मानहानि का मुकदमा कराऊंगा उनका कहना है कि ऑडियो सामने आने के बाद जिलाध्यक्ष का फोन नहीं उठ रहा है। वहीं, बीजेपी जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे अपनी छवि खराब करने की साजिश बताया। उन्होंने अजित कुमार गुप्ता के खिलाफ आईटी एक्ट और मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। अजित कुमार ने चेतावनी दी है कि अगर पार्टी फोरम से न्याय नहीं मिला तो वे कानूनी कार्रवाई का सहारा लेंगे। इस विवाद ने फतेहपुर की राजनीति में हलचल मचा दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व से पद के लिए पैसों की खरीद-फरोख्त के आरोपों की जांच और कार्रवाई की मांग की जा रही है। अब पढ़िए भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल और अजीत कुमार गुप्ता के बीच हुई बातचीत… अजीत गुप्ता- खुलकर बात करिए। जिलाध्यक्ष – कह रहे हैं कि शंका वाली बात मत करिए। अजीत गुप्ता- कह रहे है कि शंका वाली बात कुछ नहीं है। जिलाध्यक्ष- तुम अपने हो अपनी बात करो। अजीत पाल- 80 आपने कहा था। 5 पहले दे दिया था, 35 और दे दिया, 40 बाद में दे दूंगा। जिलाध्यक्ष – मैंने सब कुछ खुलकर बता दिया है। गाड़ी गिफ्ट में देने की बात भी की जा रही है। (इस दौरान अजीत कुमार गुप्ता की रुपए गिनने की भी आवाज आ रही है) अजीत गुप्ता- जब आप कह दोगे, एक-दो दिन का समय लगेगा, जो बात हो गई है हो जाएगा। जिलाध्यक्ष- अपनी बात का ध्यान रखते हुए व्यवस्था कर देना। 10 दिन पहले व्यवस्था कर देना। अजीत कुमार गुप्ता- 10 दिन पहले की बात हो गई है तो समय पर काम हो जाएगा। यही भी बात हुई है कि अध्यक्ष की बात हुई है। उपाध्यक्ष वगैरह ना बनवा देना। एक गाड़ी गिफ्ट में देने की बात हुई है, दे दूंगा। जिलाध्यक्ष- परेशान ना हो, जो कह दिया वह हो जाएगा। तुमको एक गाड़ी भी देनी है गिफ्ट में। अपनी बात कोई नहीं कह पाता, दूसरे की बात कर लेता है। यह रुपया संगठन के लिए है। ——————————— ये खबर भी पढ़ेंः- वाराणसी में पूर्व CM अखिलेश का बेटियों को ऑटोग्राफ, भीड़ में भइया जी की आवाज सुनकर रुके और अपने पास बुलाया; बोले-रोशन करो काशी का नाम वाराणसी में शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मिजाज इस बार अलग दिखा। हजारों की भीड़ में काशी की बेटियों से मुलाकात, उन्हें ऑटोग्राफ, आशीर्वाद और पढ़ाई को प्रोत्साहित करने की चर्चा है। पूर्व सीएम गिफ्ट खरीदने के लिए छात्रा को उपहार के लिए रुपए भी दिए। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर