फतेहपुर में भारतीय किसान यूनियन के नेता, उनके बेटे और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह बाइक को रास्ता न देने को लेकर उनकी गांव के परिवार से बहस हुई। थोड़ी देर में बहस मारपीट खून-खराबे तक पहुंच गई। हमलावरों ने परिवार को घेरकर अंधाधुंध फायरिंग की। करीब 20 गोलियां तीनों लोगों को मारी गईं। एसपी धवल जायसवाल ने बताया- फायरिंग में भाकियू के जिला उपाध्यक्ष पप्पू सिंह, उनके बेटे अभय और पिंकू सिंह की मौके पर मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। किसान यूनियन के लोग भी पहुंच गए हैं। वारदात हथगाम थाना के अखरी गांव की है। 2 तस्वीरें देखिए…. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने करीब 20-25 राउंड फायरिंग की। एसपी ने बताया कि मृतकों की मां ने पुलिस को एप्लिकेशन दी है। इसमें गांव के पूर्व प्रधान सुरेश कुमार उर्फ मुन्नू सिंह और उसके बेटों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। खबर लगातार अपडेट हो रही है… फतेहपुर में भारतीय किसान यूनियन के नेता, उनके बेटे और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह बाइक को रास्ता न देने को लेकर उनकी गांव के परिवार से बहस हुई। थोड़ी देर में बहस मारपीट खून-खराबे तक पहुंच गई। हमलावरों ने परिवार को घेरकर अंधाधुंध फायरिंग की। करीब 20 गोलियां तीनों लोगों को मारी गईं। एसपी धवल जायसवाल ने बताया- फायरिंग में भाकियू के जिला उपाध्यक्ष पप्पू सिंह, उनके बेटे अभय और पिंकू सिंह की मौके पर मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। किसान यूनियन के लोग भी पहुंच गए हैं। वारदात हथगाम थाना के अखरी गांव की है। 2 तस्वीरें देखिए…. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने करीब 20-25 राउंड फायरिंग की। एसपी ने बताया कि मृतकों की मां ने पुलिस को एप्लिकेशन दी है। इसमें गांव के पूर्व प्रधान सुरेश कुमार उर्फ मुन्नू सिंह और उसके बेटों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। खबर लगातार अपडेट हो रही है… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
फतेहपुर में किसान नेता, बेटे और भाई की हत्या:घर के बाहर घेरकर गोलियों से भूना, रास्ते को लेकर हुआ था विवाद
