फरीदाबाद के जंगल में मिला युवक का शव:होली के दिन हुआ लापता, हाथ-पैर बंधे मिले, मां से हुई आखिरी बार बात

फरीदाबाद के जंगल में मिला युवक का शव:होली के दिन हुआ लापता, हाथ-पैर बंधे मिले, मां से हुई आखिरी बार बात

फरीदाबाद नेहरू कॉलोनी के जंगल में बीते दिन एक 20 वर्षीय युवक का शव नग्न अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान हो गई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान दीपक (20) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला था और परिवार के साथ जवाहर कॉलोनी में पिछले 15 वर्षों से किराये पर रह रहा था। परिवार में एक बहन, माता-पिता और खुद दीपक था। होली के दिन घर से निकला था दीपक दीपक की मां रीना देवी ने बताया कि होली के दिन शाम 4 बजे वह तीन नंबर मस्जिद के पास स्थित अपनी मुंहबोली बहन सोना कुमारी के घर जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिवार ने कई बार फोन किया। दीपक हर बार ‘थोड़ी देर में आ रहा हूं; कहकर बात टालता रहा, लेकिन कुछ समय बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। पीछे से अजनबी की आवाज सुनाई दी रीना देवी के मुताबिक, जब वह दीपक से फोन पर बात कर रही थीं, तो पीछे से किसी की आवाज आई, जिसने कहा, “फोन बंद कर दे।” इसके कुछ देर बाद ही दीपक का फोन स्विच ऑफ हो गया। रातभर घर न लौटने पर परिवार ने अगली सुबह उसे तलाशना शुरू किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। जंगल में मिला शव, हाथ-पैर बंधे थे देर शाम करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नेहरू कॉलोनी के जंगल में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। जब परिजनों को फोटो दिखाई गई, तो उन्होंने दीपक के रूप में उसकी पहचान की। शव नग्न अवस्था में था, उसके मुंह में उसकी ही कमीज ठूंस रखी थी और हाथ-पैर पेट से बंधे हुए थे। परिवार ने दीपक की हत्या का आरोप अज्ञात व्यक्तियों पर लगाते हुए पुलिस से न्याय की मांग की है। रीना देवी का कहना है कि जिसने उसके बेटे से मोबाइल स्विच ऑफ करवाया, वही उसकी हत्या का जिम्मेदार है। पुलिस कर रही जांच पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर इस जघन्य हत्या का खुलासा किया जाएगा। फरीदाबाद नेहरू कॉलोनी के जंगल में बीते दिन एक 20 वर्षीय युवक का शव नग्न अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान हो गई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान दीपक (20) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला था और परिवार के साथ जवाहर कॉलोनी में पिछले 15 वर्षों से किराये पर रह रहा था। परिवार में एक बहन, माता-पिता और खुद दीपक था। होली के दिन घर से निकला था दीपक दीपक की मां रीना देवी ने बताया कि होली के दिन शाम 4 बजे वह तीन नंबर मस्जिद के पास स्थित अपनी मुंहबोली बहन सोना कुमारी के घर जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिवार ने कई बार फोन किया। दीपक हर बार ‘थोड़ी देर में आ रहा हूं; कहकर बात टालता रहा, लेकिन कुछ समय बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। पीछे से अजनबी की आवाज सुनाई दी रीना देवी के मुताबिक, जब वह दीपक से फोन पर बात कर रही थीं, तो पीछे से किसी की आवाज आई, जिसने कहा, “फोन बंद कर दे।” इसके कुछ देर बाद ही दीपक का फोन स्विच ऑफ हो गया। रातभर घर न लौटने पर परिवार ने अगली सुबह उसे तलाशना शुरू किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। जंगल में मिला शव, हाथ-पैर बंधे थे देर शाम करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नेहरू कॉलोनी के जंगल में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। जब परिजनों को फोटो दिखाई गई, तो उन्होंने दीपक के रूप में उसकी पहचान की। शव नग्न अवस्था में था, उसके मुंह में उसकी ही कमीज ठूंस रखी थी और हाथ-पैर पेट से बंधे हुए थे। परिवार ने दीपक की हत्या का आरोप अज्ञात व्यक्तियों पर लगाते हुए पुलिस से न्याय की मांग की है। रीना देवी का कहना है कि जिसने उसके बेटे से मोबाइल स्विच ऑफ करवाया, वही उसकी हत्या का जिम्मेदार है। पुलिस कर रही जांच पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर इस जघन्य हत्या का खुलासा किया जाएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर