कम वोट यानी करीबी मुकाबले, चौंकाएंगे नतीजे वोिटंग ट्रेंड: 1999 के बाद पहली बार घटा मतदान चुनाव डेस्क . पानीपत | लोकसभा के छठे चरण में शनिवार को हरियाणा की सभी 10 सीटों पर चुनाव हुआ। निर्वाचन आयोग की ऐप पर आधी रात तक मतदान के आंकड़े अपडेट होते रहे। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 65 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। आंकड़ा अपडेट हो सकता है। पिछले 2019 में 70.34 फीसदी मतदान हुआ था। वर्ष 1999 के बाद यह पहला मौका है जब मतदान इतना कम हुआ। 1999 में 63.70 फीसदी मतदान हुआ था। मतदान घटने के पीछे बेतहाशा गर्मी, वीकेंड भी वजह हैं। यह भी संकेत है कि कोई लहर नहीं है। हरियाणा अध्ययन केंद्र के पूर्व निदेशक प्रो. एसएस चाहर के मुताबिक पिछले चुनावी आंकड़ों का ट्रेंड बताता है कि हरियाणा में कम मतदान होने से परिणाम मिलाजुला रहता है। या फिर सत्ता में काबिज पार्टी के पक्ष में भी रहता है। पिछले छह चुनावों के परिणामों पर नजर डालें तो ऐसी ही स्थिति सामने आती है। मतदान प्रतिशत में एंटी इनकंबेंसी का प्रभाव पूरे प्रदेश की सभी सीटों पर नजर नहीं आता है। 2019 में सभी 10 सीटें भाजपा के खाते में गई थी, उस समय मतदान 70 फीसदी पार पहुंचा था। इस बार मतदान 65 से 68 फीसदी के बीच रहेगा। ऐसे में एक पार्टी को सभी सीटें नहीं मिलने वाली हैं। किसान आंदोलन वाले क्षेत्र सिरसा, कुरुक्षेत्र व अम्बाला में अधिक वोटिंग और शहर में कम मतदान भी खास संकेत हैं। जानिए… 1998 से 2019 तक पिछले छह लोकसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत के ट्रेंड का परिणाम पर क्या रहा है असर फरीदाबाद गुरुग्राम भिवानी रोहतक सोनीपत करनाल हिसार सिरसा कुरुक्षेत्र अम्बाला वर्ष वोटिंग % पार्टी वोटिंग % पार्टी वोटिंग % पार्टी वोटिंग % पार्टी वोटिंग % पार्टी वोटिंग % पार्टी वोटिंग % पार्टी वोटिंग % पार्टी वोटिंग % पार्टी वोटिंग% पार्टी 2019 71.09 भाजपा 74.28 भाजपा 75.98 भाजपा 72.42 भाजपा 68.34 भाजपा 71.02 भाजपा 70.51 भाजपा 70.47 भाजपा 67.33 भाजपा 64.10 भाजपा 2014 72.09 भाजपा 75.82 भाजपा 77.04 भाजपा 76.23 इनेलो 70.87 भाजपा 69.61 भाजपा 66.71 कांग्रेस 69.97 भाजपा 71.58 भाजपा 64.98 भाजपा 2009 68.51 कांग्रेस 75.04 कांग्रेस 74.93 कांग्रेस 69.35 हजकां 66.64 कांग्रेस 64.75 कांग्रेस 65.56 कांग्रेस 71.34 कांग्रेस 60.80 कांग्रेस 56.66 कांग्रेस 2004 70.69 कांग्रेस 73.24 कांग्रेस 68.99 कांग्रेस 67.74 कांग्रेस 66.04 कांग्रेस 64.75 भाजपा 62.96 कांग्रेस 73.09 कांग्रेस 59.44 कांग्रेस 54.62 कांग्रेस 1999 54.01 भाजपा 58.08 इनेलो 58.26 इनेलो 53.05 इनेलो 58.16 भाजपा 52.39 भाजपा 57.55 इनेलो 70.27 इनेलो 50.85 भाजपा 56.76 भाजपा 1998 68.50 बसपा 71.03 लोकदल 69.13 लोकदल 71.50 लोकदल 70.85 कांग्रेस 66.01 लोकदल 71.10 कांग्रेस 72.21 हविपा 65.58 कांग्रेस 65.72 भाजपा नोट: 2009 चुनावों से पहले गुरुग्राम सीट महेंद्रगढ़ के नाम से जानी जाती थी और भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट केवल भिवानी के नाम से जानी जाती थी।