फरीदाबाद में कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार करोड़पति:बीजेपी कैंडिडेट लखपति, नामांकन में दी चल-अचल संपत्ति की जानकारी

फरीदाबाद में कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार करोड़पति:बीजेपी कैंडिडेट लखपति, नामांकन में दी चल-अचल संपत्ति की जानकारी

हरियाणा के फरीदाबाद में नगर निगम के मेयर पद कांग्रेस उम्मीदवार बनी लता चंदीला भाजपा उम्मीदवार से अमीर है। लता 1 करोड़ 51 लाख रूपए की चल-अचल संपत्ति की मालिक है। जबकि बीजेपी की मेयर पद की उम्मीदवार प्रवीण जोशी 28 लाख 42 हजार 162 रूपए की मालिक है। दोनों उम्मीदवारों ने यह जानकारी नामांकन के समय हरियाणा चुनाव आयोग को दिए दस्तावेजों में दी है। फरीदाबाद से कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार लता चंदीला के पास 1 लाख 50 हजार रूपए की नगद राशि है। उनके आईसीआई बैंक के खाते में 15 लाख रूपए की राशि जमा है। लता चंदीला ने फैडरल बैंक से घर के लिए 1 करोड़ 40 लाख रूपए का लोन लिया हुआ है। जिसमें से 1 करोड़ की राशि बकाया है। लता चंदीला के पास 15 तोला सोना है, जिसकी कीमत 12 लाख रूपए बताई गई है। लता चंदीला के पति शील रिंकू चंदीला 2 लाख 82 हजार रूपए की चल-अचल संपत्ति के मालिक है। उनके पास 1 लाख नगद और 1 लाख रूपए उनके आईसीआई बैंक के खाते में जमा है। रिंकू चंदीला के पास 10 ग्राम की सोने की अंगूठी है जिसकी कीमत 82 हजार रूपए है। रिंकू चंदीला के पास कुल 2 लाख 82 हजार रूपए की चल-अचल संपत्ति है। बीजेपी की मेयर उम्मीदवार की चल-अचल संपत्ति फरीदाबाद से बीजेपी के मेयर उम्मीदवार प्रवीण जोशी के पास 41 हजार रूपए की नगद राशि है। उनके बैंक आफ महाराष्ट्र के खाते में 6 लाख 42 हजार 298 रूपए, एचडीएफसी बैंक के खाते में 32 हजार 725 रूपए जमा है। प्रवीण जोशी के पास कार की कीमत 14 लाख 6 हजार 139 रूपए है। जिसमें से उस पर कार लोन के बैंक के अभी 7 लाख 6 हजार 139 रूपए बकाया है। प्रवीण जोशी के पास 9.7 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 7 लाख 20 हजार रूपए दिखाई गई है। प्रवीण जोशी के पति संदीप जोशी के पास नगद राशि 30 हजार रूपए है। बैंक आफ महाराष्ट्र में उनके दो खाते है जिनमें से एक में 47 हजार 11 रूपए, दूसरे में 87 हजार 656 रूपए है। संदीप जोशी के पास मौजूद कार की कीमत 16 लाख 5 हजार रूपए दिखाई गई है। संदीप जोशी 17 लाख 27 हजार 367 रूपए की राशि के साथ 2 करोड़ 85 लाख रूपए की कीमत की जमीन के भी मालिक है। संदीप जोशी हरियाणा में भाजपा के पूर्व में प्रदेश महामंत्री रहे है। फरवरी 2019 में संदीप जोशी को हरियाणा हाउसिंग बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। फरवरी 2019 में तात्कालीन चेयरमैन जवाहर यादव द्वारा इस्तीफा दे दिए जाने के बाद से यह पद खाली पड़ा था। जवाहर यादव को चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने उन्हें प्रचार एवं संपर्क प्रमुख बनाया था। मूलरुप से चरखी दादरी के रहने वाले संदीप जोशी फिलहाल फरीदाबाद के सूरजकुंड में रह रहे हैं हरियाणा के फरीदाबाद में नगर निगम के मेयर पद कांग्रेस उम्मीदवार बनी लता चंदीला भाजपा उम्मीदवार से अमीर है। लता 1 करोड़ 51 लाख रूपए की चल-अचल संपत्ति की मालिक है। जबकि बीजेपी की मेयर पद की उम्मीदवार प्रवीण जोशी 28 लाख 42 हजार 162 रूपए की मालिक है। दोनों उम्मीदवारों ने यह जानकारी नामांकन के समय हरियाणा चुनाव आयोग को दिए दस्तावेजों में दी है। फरीदाबाद से कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार लता चंदीला के पास 1 लाख 50 हजार रूपए की नगद राशि है। उनके आईसीआई बैंक के खाते में 15 लाख रूपए की राशि जमा है। लता चंदीला ने फैडरल बैंक से घर के लिए 1 करोड़ 40 लाख रूपए का लोन लिया हुआ है। जिसमें से 1 करोड़ की राशि बकाया है। लता चंदीला के पास 15 तोला सोना है, जिसकी कीमत 12 लाख रूपए बताई गई है। लता चंदीला के पति शील रिंकू चंदीला 2 लाख 82 हजार रूपए की चल-अचल संपत्ति के मालिक है। उनके पास 1 लाख नगद और 1 लाख रूपए उनके आईसीआई बैंक के खाते में जमा है। रिंकू चंदीला के पास 10 ग्राम की सोने की अंगूठी है जिसकी कीमत 82 हजार रूपए है। रिंकू चंदीला के पास कुल 2 लाख 82 हजार रूपए की चल-अचल संपत्ति है। बीजेपी की मेयर उम्मीदवार की चल-अचल संपत्ति फरीदाबाद से बीजेपी के मेयर उम्मीदवार प्रवीण जोशी के पास 41 हजार रूपए की नगद राशि है। उनके बैंक आफ महाराष्ट्र के खाते में 6 लाख 42 हजार 298 रूपए, एचडीएफसी बैंक के खाते में 32 हजार 725 रूपए जमा है। प्रवीण जोशी के पास कार की कीमत 14 लाख 6 हजार 139 रूपए है। जिसमें से उस पर कार लोन के बैंक के अभी 7 लाख 6 हजार 139 रूपए बकाया है। प्रवीण जोशी के पास 9.7 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 7 लाख 20 हजार रूपए दिखाई गई है। प्रवीण जोशी के पति संदीप जोशी के पास नगद राशि 30 हजार रूपए है। बैंक आफ महाराष्ट्र में उनके दो खाते है जिनमें से एक में 47 हजार 11 रूपए, दूसरे में 87 हजार 656 रूपए है। संदीप जोशी के पास मौजूद कार की कीमत 16 लाख 5 हजार रूपए दिखाई गई है। संदीप जोशी 17 लाख 27 हजार 367 रूपए की राशि के साथ 2 करोड़ 85 लाख रूपए की कीमत की जमीन के भी मालिक है। संदीप जोशी हरियाणा में भाजपा के पूर्व में प्रदेश महामंत्री रहे है। फरवरी 2019 में संदीप जोशी को हरियाणा हाउसिंग बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। फरवरी 2019 में तात्कालीन चेयरमैन जवाहर यादव द्वारा इस्तीफा दे दिए जाने के बाद से यह पद खाली पड़ा था। जवाहर यादव को चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने उन्हें प्रचार एवं संपर्क प्रमुख बनाया था। मूलरुप से चरखी दादरी के रहने वाले संदीप जोशी फिलहाल फरीदाबाद के सूरजकुंड में रह रहे हैं   हरियाणा | दैनिक भास्कर