रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने नकारात्मक राजनीति के बल पर सत्ता हासिल की है और पिछले 11 वर्षों में राज्य में कोई उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं किया। दीपेंद्र हुड्डा फरीदाबाद में कांग्रेस नेता जगन डागर के घर पहुंचे थे। यहां मीडिया से बातचीत में दीपेंद्र हुड्डा ने चुनावी आंकड़ों का जिक्र करते हुए बताया कि भाजपा की जीत महज 22,000 वोटों के अंतर से हुई है। अगर इनमें से 11,000 वोट कांग्रेस को मिल जाते, तो सत्ता का समीकरण ही बदल जाता। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार इतना मजबूत विपक्ष सामने आया है। 200 करोड़ के कथित घोटाले का मुद्दा भी उठाया सांसद हुड्डा ने फरीदाबाद नगर निगम में 200 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि 2014 में कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को भी भाजपा सरकार आगे नहीं बढ़ा पाई है। कांग्रेस जनता का हिसाब मांग रही हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस लगातार सरकार से जनता का हिसाब मांग रही है, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस जनता की आवाज बन कर सरकार से हर मुद्दे पर जवाब मांगती रहेगी और आने वाले समय में जनता के विश्वास पर खरी उतरेगी। रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने नकारात्मक राजनीति के बल पर सत्ता हासिल की है और पिछले 11 वर्षों में राज्य में कोई उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं किया। दीपेंद्र हुड्डा फरीदाबाद में कांग्रेस नेता जगन डागर के घर पहुंचे थे। यहां मीडिया से बातचीत में दीपेंद्र हुड्डा ने चुनावी आंकड़ों का जिक्र करते हुए बताया कि भाजपा की जीत महज 22,000 वोटों के अंतर से हुई है। अगर इनमें से 11,000 वोट कांग्रेस को मिल जाते, तो सत्ता का समीकरण ही बदल जाता। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार इतना मजबूत विपक्ष सामने आया है। 200 करोड़ के कथित घोटाले का मुद्दा भी उठाया सांसद हुड्डा ने फरीदाबाद नगर निगम में 200 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि 2014 में कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को भी भाजपा सरकार आगे नहीं बढ़ा पाई है। कांग्रेस जनता का हिसाब मांग रही हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस लगातार सरकार से जनता का हिसाब मांग रही है, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस जनता की आवाज बन कर सरकार से हर मुद्दे पर जवाब मांगती रहेगी और आने वाले समय में जनता के विश्वास पर खरी उतरेगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
