फरीदाबाद मे केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पंजाब सरकार जबरदस्ती हरियाणा के हिस्से का पानी रोक रही है। लोकतंत्र में जबरदस्ती के लिए कोई स्थान नही है। मान सरकार केन्द्र सरकार के फैसले को नही मान रही है, जो बिल्कुल उचित नही है। आप- कांग्रेस दोनों ने पानी रोका गुर्जर ने कहा कि पंजाब में चाहे कांग्रेस की सरकार रही हो या फिर आम आदमी पार्टी की सरकार है। दोनों में से किसी ने भी हरियाणा के हित का ध्यान नही रखा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी पंजाब आज तक एसवाईएल के पानी को रोके हुए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप का ना लोकतंत्र में यकीन है ना देश की न्याय व्यवस्था पर इनको विश्वास है। भाखड़ा का पानी रोकना जबरदस्ती गुर्जर ने कहा कि केन्द्र सरकार ने हरियाणा के हक में फैसला करते हुए कहा है कि पंजाब सरकार हरियाणा को 4500 क्यूसिक पानी दे। लेकिन उसके बाद भाखड़ा से हरियाणा के हिस्से का पानी रोका हुआ है। पंजाब की आप सरकार जबरदस्ती पानी को रोके हुए है और लोकतंत्र में जबरदस्ती के लिए कोई स्थान नही है। पंजाब सरकार जानबूझकर केन्द्र सरका की बात को नही मान रही है। पहलगाम हमले पर बोले गुर्जर गुर्जर ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद आज सभी देश मोदी सरकार के साथ खड़े है। यह मोदी सरकार की कूटनीति का सबसे बड़ी जीत है। सरकार ने पाकिस्तान को लेकर जो फैसले लिए है वह पाकिस्तान को संकट में डाल रहे है। प्रधानमंत्री ने वादा किया है पाकिस्तान को ऐसा जबाव मिलेगा जो उसने आज तक ना सोचा होगा ना देखा होगा। वकीलों की लिफ्ट का शुभारंभ किया केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सेक्टर 12 कोर्ट परिसर में बने वकीलों के चैंबर में लगाई गई लिफ्ट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आगे भी वकीलों को जो जरूरत होगी उनकी तरफ से मदद की जाएगी। फरीदाबाद मे केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पंजाब सरकार जबरदस्ती हरियाणा के हिस्से का पानी रोक रही है। लोकतंत्र में जबरदस्ती के लिए कोई स्थान नही है। मान सरकार केन्द्र सरकार के फैसले को नही मान रही है, जो बिल्कुल उचित नही है। आप- कांग्रेस दोनों ने पानी रोका गुर्जर ने कहा कि पंजाब में चाहे कांग्रेस की सरकार रही हो या फिर आम आदमी पार्टी की सरकार है। दोनों में से किसी ने भी हरियाणा के हित का ध्यान नही रखा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी पंजाब आज तक एसवाईएल के पानी को रोके हुए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप का ना लोकतंत्र में यकीन है ना देश की न्याय व्यवस्था पर इनको विश्वास है। भाखड़ा का पानी रोकना जबरदस्ती गुर्जर ने कहा कि केन्द्र सरकार ने हरियाणा के हक में फैसला करते हुए कहा है कि पंजाब सरकार हरियाणा को 4500 क्यूसिक पानी दे। लेकिन उसके बाद भाखड़ा से हरियाणा के हिस्से का पानी रोका हुआ है। पंजाब की आप सरकार जबरदस्ती पानी को रोके हुए है और लोकतंत्र में जबरदस्ती के लिए कोई स्थान नही है। पंजाब सरकार जानबूझकर केन्द्र सरका की बात को नही मान रही है। पहलगाम हमले पर बोले गुर्जर गुर्जर ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद आज सभी देश मोदी सरकार के साथ खड़े है। यह मोदी सरकार की कूटनीति का सबसे बड़ी जीत है। सरकार ने पाकिस्तान को लेकर जो फैसले लिए है वह पाकिस्तान को संकट में डाल रहे है। प्रधानमंत्री ने वादा किया है पाकिस्तान को ऐसा जबाव मिलेगा जो उसने आज तक ना सोचा होगा ना देखा होगा। वकीलों की लिफ्ट का शुभारंभ किया केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सेक्टर 12 कोर्ट परिसर में बने वकीलों के चैंबर में लगाई गई लिफ्ट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आगे भी वकीलों को जो जरूरत होगी उनकी तरफ से मदद की जाएगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
