फाजिल्का जिले के अबोहर रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने छेड़छाड़ करने वाले नशेड़ी को सबक सिखाया। पन्नीवाला गांव की 30 वर्षीय पूजा बीकानेर जाने के लिए स्टेशन पर अपने पति का इंतजार कर रही थी। पति के बस से जाने की सूचना मिलने पर वह फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान उसका बैग चोरी हो गया। बैग की तलाश के दौरान एक नशेड़ी युवक मदद के बहाने उसे पैसों का लालच देने लगा। परेशान होकर जब महिला स्टेशन से बाहर रेन बसेरे की तरफ गई, तो वह युवक पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गया। महिला ने लात-घूंसों से की पिटाई युवक ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। मौके पर जमा हुए लोगों ने महिला की मदद करने की बजाय नशेड़ी युवक को वहां से भगा दिया। समाजसेवी राजू चराया ने महिला के साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हुड़दंगियों को ऐसे ही सबक सिखाना चाहिए। साथ ही उन्होंने उन लोगों की निंदा की, जिन्होंने महिला की मदद करने की बजाय आरोपी को भगाने में मदद की। फाजिल्का जिले के अबोहर रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने छेड़छाड़ करने वाले नशेड़ी को सबक सिखाया। पन्नीवाला गांव की 30 वर्षीय पूजा बीकानेर जाने के लिए स्टेशन पर अपने पति का इंतजार कर रही थी। पति के बस से जाने की सूचना मिलने पर वह फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान उसका बैग चोरी हो गया। बैग की तलाश के दौरान एक नशेड़ी युवक मदद के बहाने उसे पैसों का लालच देने लगा। परेशान होकर जब महिला स्टेशन से बाहर रेन बसेरे की तरफ गई, तो वह युवक पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गया। महिला ने लात-घूंसों से की पिटाई युवक ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। मौके पर जमा हुए लोगों ने महिला की मदद करने की बजाय नशेड़ी युवक को वहां से भगा दिया। समाजसेवी राजू चराया ने महिला के साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हुड़दंगियों को ऐसे ही सबक सिखाना चाहिए। साथ ही उन्होंने उन लोगों की निंदा की, जिन्होंने महिला की मदद करने की बजाय आरोपी को भगाने में मदद की। पंजाब | दैनिक भास्कर
