फाजिल्का में 26 करोड़ का नहर प्रोजेक्ट:10 हजार हेक्टेयर में पहुंचेगा पानी, सिंचाई मंत्री 3 मार्च को करेंगे उद्घाटन

फाजिल्का में 26 करोड़ का नहर प्रोजेक्ट:10 हजार हेक्टेयर में पहुंचेगा पानी, सिंचाई मंत्री 3 मार्च को करेंगे उद्घाटन

फाजिल्का के अरणीवाला क्षेत्र में किसानों तक नहर का पानी पहुंचाने के लिए बड़ी परियोजना शुरू होने जा रही है। जलालाबाद क्षेत्र में 26.5 करोड़ रुपए की लागत से नहरों का निर्माण कार्य चल रहा है। इस परियोजना में 20 करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई सोहेल वाला माइनर का उद्घाटन सिंचाई मंत्री बरिंदर गोयल 3 मार्च को करेंगे। साथ ही अरनीवाला के पास चौधरिया माइनर का निर्माण 6.5 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। इस दिन मंत्री इस माइनर का नींव पत्थर भी रखेंगे। किसानों को मिलेगा फायदा : कंबोज जलालाबाद के विधायक गोल्डी कंबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना से क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे लगभग 10 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी। इससे किसानों की फसलों को पर्याप्त पानी मिल सकेगा। फाजिल्का के अरणीवाला क्षेत्र में किसानों तक नहर का पानी पहुंचाने के लिए बड़ी परियोजना शुरू होने जा रही है। जलालाबाद क्षेत्र में 26.5 करोड़ रुपए की लागत से नहरों का निर्माण कार्य चल रहा है। इस परियोजना में 20 करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई सोहेल वाला माइनर का उद्घाटन सिंचाई मंत्री बरिंदर गोयल 3 मार्च को करेंगे। साथ ही अरनीवाला के पास चौधरिया माइनर का निर्माण 6.5 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। इस दिन मंत्री इस माइनर का नींव पत्थर भी रखेंगे। किसानों को मिलेगा फायदा : कंबोज जलालाबाद के विधायक गोल्डी कंबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना से क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे लगभग 10 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी। इससे किसानों की फसलों को पर्याप्त पानी मिल सकेगा।   पंजाब | दैनिक भास्कर